Showing posts with label गणितीय बुद्धि. Show all posts
Showing posts with label गणितीय बुद्धि. Show all posts

Monday, April 22, 2013

लड़कियों ने की कार रेसिंग... (Girls participate in car racing…)

विशेष नोट : पिछले कुछ दिनों से मैं अपनी ही पुरानी पहेलियों को नए कलेवर में आपके पास लेकर आ रहा हूं, और मेरी कोशिश रहती है कि वे आपको नई पहेली जैसी ही चुनौती दें... सो, आप सभी से अनुरोध है कि मुझे ज़रूर बताएं कि मैं कामयाब रहा या नहीं...

नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा... 

मैंने हाल ही में एक कार रेसिंग प्रतियोगिता देखी, जिसमें सिर्फ महिला ड्राइवरों ने भाग लिया...

पांच ड्राइवर फाइनल राउंड में पहुंचीं, और प्रत्येक को रेस के दौरान उनके द्वारा लिए गए स्कोरिंग मोड़, और उनके द्वारा की गई गलतियों में रहे अंतर के आधार पर अंक दिए गए...

इसका मतलब यह हुआ कि आयोजकों ने प्रत्येक ड्राइवर द्वारा की गई गलतियों की संख्या को उसके द्वारा लिए गए स्कोरिंग मोड़ों की संख्या में से घटा दिया, और जिसका अंतर सबसे ज़्यादा रहा, उसे उतने ही ज़्यादा अंक मिले...

अंत में, सभी पांच लड़कियों को स्टेज पर बुलाया गया, एक पंक्ति में खड़ा किया गया, और उन्हें पुरस्कार दिए गए...

  • आकांक्षा कुल मिलाकर 225 स्कोरिंग मोड़ ले पाई, और उसकी कार पर जो संख्या लिखी थी, वह 195 थी...
  • जाह्नवी ने हरी (ग्रीन) कार चलाई थी, और वह सुमनलता की तुलना में 120 स्कोरिंग मोड़ अधिक ले पाई...
  • स्टेज पर सबसे बाईं ओर खड़ी मेघा की कार पर जो संख्या लिखी थी, वह 180 थी, और वह जितने स्कोरिंग मोड़ ले पाई, वह इस संख्या से 60 कम थे...
  • सारिका ने सिर्फ 15 गलतियां की थीं...
  • सुमनलता ने अपनी कार पर लिखी संख्या की तुलना में 153 स्कोरिंग मोड़ अधिक लिए...
  • स्टेज पर बीचोंबीच खड़ी ड्राइवर ने 138 गलतियां की थीं, नीली (ब्लू) कार दौड़ाई थी, और कुल 375 स्कोरिंग मोड़ लिए थे...
  • लाल (रेड) कार की ड्राइवर ने सारिका की तुलना में 75 गलतियां अधिक की थीं, और वह स्टेज पर नीली (ब्लू) कार की ड्राइवर की बगल में नहीं खड़ी थी...
  • रुपहले (सिल्वर) रंग की कार की ड्राइवर ने स्टेज पर अपनी बाईं ओर खड़ी ड्राइवर की तुलना में 90 गलतियां अधिक की थीं...
  • स्टेज पर सबसे दाईं ओर खड़ी ड्राइवर ने सुमनलता की तुलना में 111 गलतियां कम की थीं, और उसकी कार पर लिखी संख्या 120 थी...
  • वह ड्राइवर; जो कुल मिलाकर 138 गलतियां करने वाली ड्राइवर के साथ खड़ी थी, परन्तु उस ड्राइवर के साथ नहीं खड़ी थी, जिसकी कार पर लिखी संख्या 180 थी; ने पीले रंग की कार दौड़ाई थी, 288 स्कोरिंग मोड़ लिए थे, और उसकी कार पर लिखी संख्या स्कोरिंग मोड़ों की संख्या की आधी थी...
अब क्या आप लोग मुझे बता पाएंगे, किस लड़की ने रेस में कौन-सा स्थान हासिल किया, स्टेज पर वे किस क्रम में खड़ी थीं (बाएं से दाएं), प्रत्येक की कार का रंग और उस पर लिखी संख्या क्या थी, प्रत्येक ने कितने स्कोरिंग मोड़ लिए, कितनी गलतियां कीं, और इस आधार पर प्रत्येक ने कितने-कितने अंक हासिल किए...?

Now, the same riddle in English…

Special Note: Since last few days, I am creating the riddles from my old riddles only, and I always try that they pose a good challenge, as a new riddles does... So, I request you all to please let me know if I have been successful in that...

Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Recently, I went to watch a car racing event where only female drivers participated…

Five drivers reached the final round, and they were given marks, on the basis of the difference between errors they made, and the scoring turns they managed to take during the race…

It meant, the organisers deduct the number of errors each driver made, from the number of scoring turns she managed to take during the race, and the higher the difference, the higher the driver's marks were…

All the five girls were called on the stage, made to stand in a line, and were given the prizes…

  • Akanksha managed to take 225 scoring turns and the number on her car was 195...
  • Jahnavi drove the Green car and managed to take 120 scoring turns more than Sumanlata could…
  • Megha, who was on the far left, had 180 written on her car, and managed to take 60 scoring turns fewer than this number…
  • Sarika made only 15 errors…
  • Sumanlata managed to take 153 scoring turns more than the number on her car…
  • The driver in the centre made 138 errors, drove the Blue car and managed to take 375 scoring turns…
  • The driver of the Red car, made 75 errors more than Sarika and was not standing on the stage next to the driver of the Blue car…
  • The driver of the Silver car, made 90 more errors than the driver on her left…
  • The driver, standing on the far right corner, made 111 fewer errors than Sumanlata, and the number on her car was 120…
  • The driver; who was next to the driver, who made 138 errors, but not next to the driver, who had the number 180 on her car; drove the Yellow car, managed to take 288 scoring turns, and the number on her car was half the scoring turns…
Now, can you guys tell me the positions in the race of all the five drivers, their standing position on the stage (from Left to Right), the colour of their cars, the numbers on their cars, the number of scoring turns each of them managed to take, the number of errors each of them made, and the marks each of them scored...?

Wednesday, April 17, 2013

चोरी की गिन्नियों का बंटवारा... (Division of stolen gold coins...)

इसी ब्लॉग के जरिये बने मेरे मित्र प्रकाश गोविन्द के फेसबुक स्टेटस से ली गई है यह पहेली... हालांकि इससे मिलती-जुलती कुछ पहेलियां पहले से विवेकरस्तोगी.कॉम पर उपलब्ध हैं, परन्तु इतना तो आप सभी मानेंगे, कि पहेलियां हर बार, हर रूप में नई जैसा आनन्द देती हैं... सो, मज़ा लीजिए और हल कीजिए... 

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

सात चोरों ने राजमहल में घुसकर चोरी की और सोने की गिन्नियों से भरी थैली लेकर भाग निकले...

सैनिकों से बचते-बचाते सबसे पहले दो चोर अपने अड्डे पर पहुंचे, और मन में बेईमानी आ गई... सोचा, हम दोनों ही बांट लेते हैं, सो, गिन्नियां निकालकर दो हिस्सों में बांटने की कोशिश की, लेकिन एक गिन्नी बच गई...

इतनी ही देर में तीसरा चोर भी भागते-भागते पहुंचा और तुरन्त भांप गया, क्या चल रहा है... सो बोला, मेरा हिस्सा भी बांटो, वरना पोल खोल दूंगा... अब गिन्नियों को तीन हिस्सों में बांटा गया, लेकिन इस बार भी एक गिन्नी बच गई...

इसी दौरान चौथा चोर भी पहुंचा और बाकी साथियों की तरह गिन्नियों को चार हिस्सों में बांटे जाने की फरमाइश कर डाली, लेकिन हाय रे भाग्य... इस बार भी एक गिन्नी बच गई...

इसी तरह पांचवें के आने पर जब पांच हिस्से किए गए, तब भी आश्चर्यजनक रूप से एक गिन्नी बची, और उन सबकी हैरानी का कोई छोर न रहा, जब छठे साथी के पहुंचने पर उन्होंने गिन्नियों के छह हिस्से किए और तब भी एक गिन्नी बच गई...

आखिरकार, सातवां चोर भी अड्डे पर पहुंच गया, और सात हिस्सों में बांटने पर गिन्नियां पूरी-पूरी बंट गईं...

अब आप लोग मुझे बताइए, थैली में कम से कम कितनी गिन्नियां थीं...?

Now, the same riddle in English...

I have copied this riddle from the Facebook status of my friend Prakash Govind...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

A group of seven thieves burgled the king's palace, and managed to steal a bag full of gold coins...

Two of the thieves ran faster, and reached their den before their accomplices, and thought of sharing the coins between themselves... But when they tried to divide the total coins into two parts, one coin remained...

In the meanwhile, the third thief reached there, and understood immediately what's happening... He asked to divide the loot into three parts, and when they tried doing that, one coin remained this time too...

Fourth thief also arrived, and demanded the same, but unfortunately, when they divided the coins in four parts, one coin remained this time too...

Very surprisingly, they tried dividing the coins into five parts, when the fifth of their partner reached to the den, and into six parts, when the sixth one came, but both the times, one coin remained...

At last, the seventh thief came, and divided gold coins into seven parts, and lo, coins were equally divided...

Now, can you guys tell me, at least how many gold coins were there in the bag...?

Wednesday, January 16, 2013

बच्चों ने देखा आईवीआरआई का चिड़ियाघर... (Kids toured the IVRI zoo...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

सर्दियों की छुट्टियों के दौरान मैं अपने एक मित्र, जो पशुविज्ञानी है, से मिलने बरेली के भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान में गया, जहां बच्चों - सार्थक, जिज्ञासा, अम्बर, निष्ठा और समग्र - को संस्थान के चिड़ियाघर की सैर कराई गई...

बच्चों को चिड़ियाघर देखने में बहुत आनंद आया, और जब वे लौटे, उनमें से सबसे छोटे समग्र ने मुझे बताया, "बड़े पापा, हमने चिड़ियाघर में तीन प्रकार के प्राणी देखे... मधुमक्खियों में से प्रत्येक की छह टांगें थीं, प्रत्येक मकड़ी की आठ टांगें थीं, और प्रत्येक चूहे की चार टांगें थीं..."

मैंने मुस्कुराते हुए कहा, "ओह... इसका मतलब तुम लोगों ने बहुत सारे प्राणी देखे..."

समग्र भी मुस्कुराया, और बोला, "हां... और चिड़ियाघर में प्रत्येक प्राणी बराबर संख्या में मौजूद है, सो, क्या आप हमें बता सकेंगे, हमने कुल कितने प्राणी देखे, यदि मैं आपको बताऊं कि हमने कुल 612 टांगें गिनीं..."

मुझे समग्र को सही जवाब देने में मात्र कुछ सेकंड लगे, लेकिन क्या अब आप लोग मुझे सही जवाब दे पाएंगे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

During winter vacations, I visited a veterinary researcher friend of mine in Bareilly's IVRI (Indian Veterinary Research Institute), where the kids - Saarthak, Jigyaasa, Ambar, Nishtha and Samagra - were given a tour of the little zoo they have...

Kids enjoyed that thoroughly, and when they came back, the youngest Samagra told me, "Bade Papa, we have seen three types of animals in the zoo... Bees had six legs each, spiders had eight legs each, and mice had four legs each..."

I said smiling, "Oh... That means you have got to see a lot of animals there..."

Samagra smiled, and said, "Yes, and the zoo has the same number of each of these animals, so, can you tell us, how many animals we have seen in total, if I tell you that we had counted 612 legs...?"

I took only a few seconds to tell him the number, but now, can you guys tell me the right answer...?

Tuesday, January 15, 2013

कितने मिनट हैं बाकी...? (How many minutes is it...?)

हालांकि इससे बिल्कुल मिलती-जुलती पहेली VivekRastogi.com पर पहले से मौजूद है (क्या हुआ है वक्त...?), फिर भी चूंकि यह पहेली VivekRastogi.com के पाठक श्री श्रवण मौर्य जी ने प्रेषित की है, जो गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) में रहते हैं, तथा उनका ईमेल आईडी shravanmourya.gazipur@gmail.com है, अतः प्रकाशित कर रहा हूं...

विशेष नोट :
अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

क्या आप बता सकते हैं कि इस वक्त 6 बजने में कितने मिनट शेष हैं, यदि मैं आपको बताऊं कि अब से ठीक 50 मिनट पहले तीन बजने के बाद उसके चार गुना मिनट बीत चुके थे...?

Now, the same riddle in English...

Though VivekRastogi.com already have a similar riddle (What time it is...?), but as this riddle was sent by a user of VivekRastogi.com, Shri Shravan Maurya, I am publishing it... Mr Maurya lives in Ghazipur (Uttar Pradesh), and his email ID is shravanmourya.gazipur@gmail.com 

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Can you guys tell me, exactly how many minutes is it before 1800 hours, if exactly 50 minutes ago, it was four times as many minutes past 1500 hours...?

Tuesday, April 10, 2012

हमने जीती क्विज़ प्रतियोगिता... (We won the quiz contest...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मैं, विवेक, अपने परिवार के बच्चों - सार्थक, जिज्ञासा, अम्बर, निष्ठा, और समग्र - को लेकर एक क्विज़ प्रतियोगिता में गया, जिसे हमने जीता, और आश्चर्यजनक रूप से हम छहों में से किसी ने भी पूछे गए किसी भी सवाल का गलत जवाब नहीं दिया, जबकि हमसे कुल 103 सवाल पूछे गए थे...
  • सार्थक की तुलना में मुझसे आधे सवाल ही पूछे गए थे, जबकि जिज्ञासा की तुलना में सार्थक से छह सवाल कम पूछे गए...
  • अम्बर की तुलना में जिज्ञासा से कुल दो-तिहाई सवाल ही पूछे गए...
  • निष्ठा से उतने सवाल पूछे गए, जितना मुझसे और अम्बर से पूछे गए सवालों में अन्तर था...
  • और, समग्र से निष्ठा की तुलना में 14 सवाल कम पूछे गए...
अब क्या आप लोग मुझे बता सकेंगे, हममें से प्रत्येक से कितने-कितने सवाल पूछे गए...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

I, Vivek, took the kids of the family - Saarthak, Jigyaasa, Ambar, Nishtha, and Samagra - to a quiz contest, which we won, and very surprisingly, none of us gave a wrong answer to any of the questions asked, and in toto, we were asked 103 questions...
  • I was asked half the questions than Saarthak, who in turn, was asked six questions less than Jigyaasa...
  • Jigyaasa was asked two-thirds the questions asked to Ambar...
  • Nishtha was asked as many questions as the difference between the questions asked to me and Ambar...
  • And, Samagra was asked 14 questions less than Nishtha...
Now, can you guys tell me, how many questions were answered by each of us...?

Monday, April 9, 2012

खाई में लटके मेरे बच्चे... (Kids hang in the gorge...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मेरे और मेरे भाई के बच्चे - सार्थक, निष्ठा, जिज्ञासा और अम्बर - पर्वतारोहण अभियान पर गए थे, जहां उन्हें पहाड़ की चोटियों के बीच मौजूद खाई को एक रस्सी पर लटककर पार करना पड़ा...

समस्या वहां पर बसे हुए चमगादड़ थे, जो रस्सी पर मौजूद हर शख्स पर हमला कर देते थे, यदि उसने बिजली की तरंगे छोड़ने वाली जैकेट न पहनी हो, जिसे एक बार में दो बच्चे पहन सकते थे...

खाई की चौड़ाई 250 मीटर से भी ज़्यादा थी, सो, जैकेट को वापस नहीं फेंका जा सकता था, और हर बार किसी न किसी को वह जैकेट पहनकर ही लौटना पड़ता, जब तक चारों बच्चे खाई के उस पार सुरक्षित दूसरी चोटी पर नहीं पहुंच जाते...

अब, यदि सार्थक उस खाई को रस्सी पर लटककर 3 (तीन) मिनट में पार कर सकता है, जिज्ञासा 7 (सात) मिनट में, अम्बर 13 (तेरह) मिनट में और निष्ठा 17 (सत्रह) मिनट में दूसरी ओर पहुंच सकती है, तो आप बताइए, चारों को दूसरी चोटी पर पहुंचने में कम से कम कितना वक्त लगेगा...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

My and brother's kids - Saarthak, Nishtha, Jigyaasa & Ambar - went to a mountaneering trip, where they needed to cross a gorge between two peaks by hanging through a rope...

But the problem was, the bats who attack the people on the rope, until they are wearing an electrical jacket, which can be worn by two kids at one time...

The gorge was more than 250 meters wide, so the jacket could not be thrown back, and someone had to be back through the rope wearing the jacket, until all four of them reach safely on the other peak...

Now, if through that rope, Saarthak can reach to the other peak in 3 (three) minutes, Jigyaasa can reach there in 7 (seven) minutes, Ambar can reach there in 13 (thirteen) minutes and Nishtha can reach to the other peak in 17 (seventeen) minutes, you guys tell me, at least how long will it take all of them to reach to the other side...?

Friday, March 16, 2012

मिल गई मेरी गुल्लक... (I found my piggybank...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मैं हाल ही में लगभग 30 साल बाद अपने पुश्तैनी घर में गया, और बहुत आनन्दित महसूस किया, जब मुझे एक अल्मारी मिल गई, जिसमें मैं अपनी चीज़ें रखा करता था...

मैं तुरन्त वहीं बैठ गया, अपनी यादों में डूबने-उतराने लगा, और तभी मुझे मिल गई अपनी वह गुल्लक, जिसे मैं सबसे ज़्यादा प्यार करता था...

मैंने उसे खोला, और सारे सिक्के निकाल लिए...

मेरी गुल्लक में इनमें से कुछ मूल्यों के सिक्के थे, कुछ के नहीं - 1 पैसा, 2 पैसे, 5 पैसे, 10 पैसे, 20 पैसे, 25 पैसे, 50 पैसे, और 1 रुपया...

उनका कुल योग था दो सौ बीस रुपये और पांच पैसे, परन्तु अजीब बात यह थी कि जिन भी मूल्यों के सिक्के गुल्लक में थे, सबकी संख्या बराबर थी, यानि प्रत्येक उपलब्ध मूल्य के 135 सिक्के...

सो, अब क्या आप लोग बता सकेंगे, गुल्लक में कौन-कौन से मूल्य के सिक्के थे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

After almost three decades, I visited my ancestral home, and felt thrilled to see a cupboard in which I used to keep my belongings in my childhood...

I immediately sat there, started sifting through the memorabilia, and then, I found the piggybank I used to love the most...

I opened it, and took out all the change it had...

The piggybank had few of the following denominations - 1 paisa, 2 paise, 5 paise, 10 paise, 20 paise, 25 paise, 50 paise, and 1 rupee...

They totalled Rupees Two Hundred Twenty and Paise Five Only, but the unusual part was, all the coins it had were in equal number, that is 135 coins of each denomination...

Now, can you guys tell me, which coins I had in my piggybank...?

Friday, February 24, 2012

ABCD, 1234, और बराबर योग... (ABCD, 1234, and equal total...)

कुछ साथियों और मित्रों की फरमाइश पर कुछ आसान प्रश्न भी डाल रहा हूं...
 
As requested by a few of my friends and colleagues, am putting a few of easy ones...

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

नीचे दिए गए चित्र में लिखे अंग्रेज़ी वर्णमाला के अक्षरों को 1 से 9 तक की गिनती से इस तरह बदलें, ताकि प्रत्येक सीधी पंक्ति में आने वाले तीन अंकों का योग समान हो... याद रहे, सभी अंक प्रयोग में आने चाहिए, अर्थात प्रत्येक अंक सिर्फ एक बार प्रयोग किया जा सकता है...

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Please use the digits 1 to 9 to replace the English alphabets in the figure given above, in a way that the three digits on any straight line total the same... Remember, that each digit has to be used, which means no digit can be used more than once...

Sunday, January 29, 2012

सार्थक-निष्ठा के साथ साइकिल की सवारी... (Cycling with Saarthak and Nishtha...)

विशेष नोट : पिछले कुछ दिनों से मैं अपनी ही पुरानी पहेलियों को नए कलेवर में आपके पास लेकर आ रहा हूं, और मेरी कोशिश रहती है कि वे आपको नई पहेली जैसी ही चुनौती दें... सो, आप सभी से अनुरोध है कि मुझे ज़रूर बताएं कि मैं कामयाब रहा या नहीं...

नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

हमेशा की तरह इस बार भी सर्दियों की छुट्टियों में मेरे बच्चे सार्थक और निष्ठा दिल्ली आए थे, सो, ठंड में वर्जिश के उद्देश्य से मैं और दोनों बच्चे अपनी-अपनी साइकिलें लेकर सैर करने चल दिए, और पहुंच गए हमारे घर के पड़ोस में मौजूद एक लम्बे-चौड़े पार्क तक...

सार्थक और मैं अक्सर साइकिल पर इसी पार्क के चक्कर लगाया करते थे, सो, उस दिन भी हम तीनों ने यही किया, लेकिन चूंकि दूरी ज़्यादा थी, सो, हमने रुक-रुककर साइकिल चलाई...
  • पहली बार हम तब रुके, जब हमने कुल दूरी की एक-तिहाई दूरी से 180 मीटर अधिक तय कर लिए...
  • दूसरी बार हम तब रुके, जब हमने बची हुई दूरी की एक-चौथाई दूरी तय कर ली...
  • तीसरी बार हम तब रुके, जब हमने बची हुई दूरी का एक-तिहाई हिस्सा तय कर लिया...
  • चौथी बार हम तब रुके, जब हमने बची हुई दूरी का पांचवां हिस्सा तय कर लिया...
  • पांचवीं बार हम तब रुके, जब हमने बची हुई दूरी के एक-चौथाई से 162 मीटर कम तय किए थे...
  • छठी बार हम तब रुके, जब हमने बची हुई दूरी का 30 फीसदी (प्रतिशत) हिस्सा तय कर लिया...
  • इसके बाद निष्ठा के पैर में अचानक दर्द उठा, सो, जल्दी रुकना पड़ा, और सातवां पड़ाव तब बना, जब हमने बची हुई दूरी का छठा हिस्सा तय कर लिया...
  • आठवां पड़ाव तब बना, जब हमने बची हुई दूरी का तीन-सातवां (3/7) भाग पार कर लिया...
  • नवां पड़ाव तब बना, जब हम बची हुई दूरी के आधे से 100 मीटर कम तय कर पाए थे...
  • दसवीं बार हम तब रुके, जब हमने बची हुई दूरी का तीन-चौथाई हिस्सा तय कर लिया...
  • इसके बाद कुल 150 मीटर की दूरी बची रह गई थी, सो, वह हम तीनों ने बेहद आसानी से पार कर ली...
अब क्या आप लोग मुझे बता सकते हैं, हमने कुल कितनी दूर साइकिल चलाई...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: Since last few days, I am creating the riddles from my old riddles only, and I always try that they pose a good challenge, as a new riddles does... So, I request you all to please let me know if I have been successful in that...

Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Like always, during the winter vacations, my kids Saarthak and Nishtha came to Delhi, so, one fine day, to keep ourselves warm, we took our bicycles, and went to a nearby park, to exercise cycling...

As I and Saarthak used to come here to cycle often, so, we decided to do the same this time too, but as the park was very huge, we decided to take breaks, so that Nishtha did not have to cycle in a long single stretch...
  • We halted for the first time, when we had covered 180 meters more than the one-third of the total distance...
  • We took a break for the second time, when we had covered one-fourth of the remaining distance...
  • The third break came, when we had covered one-third of the remaining distance...
  • We halted for the fourth time, when we had covered one-fifth of the remaining distance...
  • We took the fifth break, when we had covered 162 meters less than one-fourth of the remaining distance...
  • The sixth break came, when we had covered 30 per cent of the remaining distance...
  • Suddenly Nishtha complained of a sprain the her ankle, and we had to take the seventh break, when we had only covered one-sixth of the remaining distance...
  • We took the eighth break, when we had covered three-seventh of the remaining distance...
  • Ninth break came, when we had covered 100 meters less than half of the remaining distance...
  • We halted for the tenth time, when we had covered three-fourth of the remaining distance...
  • After this, only 150 meters were left, so those were not at all a problem...
Now, can you guys tell me, how far did we cycle in total...?

Tuesday, September 27, 2011

कितना वक्त लगा चॉकलेट खाने में...? (How long did it take to eat chocolates...?)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मेरी ही तरह मेरा बेटा सार्थक, बेटी निष्ठा, भतीजी जिज्ञासा, और भतीजा अम्बर चॉकलेट खाने के बहुत शौकीन हैं...

एक दिन वे चारों मेरे साथ अपनी पसंदीदा फिल्म 'टॉय स्टोरी' देखने बैठे, और हम लोगों ने अपने साथ चॉकलेटों से भरा बहुत बड़ा-सा डिब्बा भी रख लिया...

वैसे मेरी और चारों बच्चों की चॉकलेट खाने की गति अलग-अलग है, सो, वह मैं आपको बता देता हूं...

मैं 20 मिनट में 11 चॉकलेट खाता हूं, और सार्थक को उतनी ही चॉकलेट खाने में 30 मिनट लगते हैं, जिज्ञासा 45 मिनट में 21 चॉकलेट खाती है, निष्ठा प्रत्येक 12 मिनट में तीन चॉकलेट खाती है, और अम्बर प्रत्येक 10 मिनट में दो चॉकलेट खाता है...

अब यदि हमारे डिब्बे में कुल 275 चॉकलेट थीं, तो आप लोग बताइए, डिब्बे को खाली करने में हम पांचों को कितना वक्त लगा...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Like me, my son Saarthak, daughter Nishtha, niece Jigyaasa, and Nephew Ambar are very fond of eating chocolates...

One fine day, all four of them sat with me to watch their favourite animation movie 'Toy Story', and we kept a big box, full of chocolates...

And yes, all five of us can consume chocolates at a different pace, so, I am going to tell you about it...

I eat 11 chocolates in 20 minutes, while Saarthak takes 30 minutes to consume the same number of chocolates, Jigyaasa eats 21 chocolates in 45 minutes, Nishtha eats three chocolates in 12 minutes, and Ambar finishes two chocolates in 10 minutes...

Now, you guys tell me, if we had a total of 275 chocolates in our box, how long will it take for us to finish the box...?

Thursday, September 22, 2011

क्या विशेष है संख्याओं के इस क्रम में...? (What is special about this sequence...?)

कुछ साथियों और मित्रों की फरमाइश पर कुछ बेहद आसान प्रश्न भी डाल रहा हूं...

As requested by a few of my friends and colleagues, am putting a few of very easy ones...

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

क्या आप लोग निम्नलिखित संख्याओं के विशेष क्रम को समझ पाएंगे...?
8, 11, 50, 14, 90, 17, 6, 13, 30, 20

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Can you guys determine the special sequence of the numbers below...?
8, 11, 50, 14, 90, 17, 6, 13, 30, 20

Thursday, September 15, 2011

अंग्रेज़ी वर्णमाला से गणित तक, एक बार फिर... (From English alphabets to Mathematics, once again...)

कुछ साथियों और मित्रों की फरमाइश पर कुछ बेहद आसान प्रश्न भी डाल रहा हूं...

As requested by a few of my friends and colleagues, am putting a few of very easy ones...

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

इस बार मैंने अंग्रेज़ी वर्णमाला के पहले छह अक्षरों (ABCDEF) में से प्रत्येक के लिए एक अंक निर्धारित किया, और इस तरह हासिल हुई छह अंकों की संख्या को क्रमशः दो, तीन, चार, पांच, तथा छह से गुणा कर दिया... मुझे प्रत्येक जवाब में भी वही छह अक्षर (या अंक) हासिल हुए, परंतु आश्चर्यजनक रूप से प्रत्येक बार उनका क्रम सिर्फ खिसकता रहा, बिगड़ा नहीं... सो, अब क्या आप लोग मुझे प्रत्येक अक्षर के लिए तय किया गया अंक बता सकेंगे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

This time, I associated a digit to each of the first six alphabets of English (ABCDEF), and then multiplied the six-digit number by two, three, four, five, and six... I got a six-digit answer every time, and surprisingly, the same alphabets (or say digits) appear in all the answers, but, they were rotated every time... So now, you guys tell me, what values did I put to each of the alphabet...

अंग्रेज़ी वर्णमाला से गणित तक... (From English alphabets to Mathematics...)

कुछ साथियों और मित्रों की फरमाइश पर कुछ बेहद आसान प्रश्न भी डाल रहा हूं...

As requested by a few of my friends and colleagues, am putting a few of very easy ones...

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मैंने अंग्रेज़ी वर्णमाला के पहले चार अक्षरों (ABCD) में से प्रत्येक के लिए एक अंक निर्धारित किया, और इस तरह हासिल हुई चार अंकों की संख्या को चार से गुणा कर दिया... मुझे अपने जवाब में भी यही चार अक्षर हासिल हुए, परंतु बिल्कुल उल्टे क्रम में... सो, अब क्या आप लोग मुझे प्रत्येक अक्षर के लिए तय किया गया अंक बता सकेंगे...? 

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

I have associated a digit to each of the first four alphabets of English (ABCD), and then multiplied the four-digit number by four... I got the same alphabets in my answer, but, in the reverse order... So now, you guys tell me, what values did I put to each of the alphabet...

Monday, September 5, 2011

फिर तलाशिए चार अंकों की संख्या... (Find another four-digit number...)

कुछ साथियों और मित्रों की फरमाइश पर कुछ बेहद आसान प्रश्न भी डाल रहा हूं...

As requested by a few of my friends and colleagues, am putting a few of very easy ones...
 
विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

चार अंकों की एक संख्या तलाशिए, जिसमें तीसरे अंक की तुलना में दूसरा अंक दोगुना है, अंतिम अंक का मूल्य चारों अंकों के योग का एक-तिहाई है, तथा तीसरे और चौथे अंकों का गुणनफल दूसरे और चौथे अंकों के बीच अंतर का 12 गुना है...

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you... 

Find out a four-digit number, in which the second digit is double in value than the third digit, the last digit is one-third of the sum of all the four digits in the number, and the product of third and fourth digit is 12 times of the difference between the second and the fourth digit...

Thursday, August 25, 2011

वज़न बताओ बुलडोज़र का... (Tell the weight of the bulldozer...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

  • एक बुलडोज़र के पहियों का वज़न आठ क्विन्टल है...
  • उसके इंजन का वज़न जानने के लिए उसके पहियों के वज़न में बॉडी का आधा वज़न जोड़ना होगा...
  • और उसकी बॉडी का वज़न हासिल करने के लिए पहियों और इंजन के वज़न को जोड़ना होगा...
अब आप लोग बताएं, पूरे बुलडोज़र का वज़न कितना है...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...
  • The wheels of a bulldozer weigh eight quintals...
  • To know the weight of it's engine, one has to add the weight of it's wheels to half of the weight of it's body...
  • And to get the weight of it's body, one has to add the weight of the engine and the wheels...
Now you guys tell me, how much does the whole bulldozer weigh...?

Thursday, August 18, 2011

दौड़ का स्कोर हुआ गायब... (The race scores go missing...)

कुछ साथियों और मित्रों की फरमाइश पर कुछ बेहद आसान प्रश्न भी डाल रहा हूं...

As requested by a few of my friends and colleagues, am putting a few of very easy ones...

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

गर्मी की छुट्टियों में, जब मेरे और मेरे छोटे भाई के बच्चों (सार्थक, निष्ठा, जिज्ञासा और अम्बर) के साथ खेलने के लिए मेरे ममेरे भाई का बेटा उत्कर्ष हमारे घर आया हुआ था, उन्होंने हमेशा की तरह दौड़ लगाने का फैसला किया...

प्रत्येक बच्चा प्रत्येक अन्य बच्चे के साथ सिर्फ एक बार दौड़ा, और तय किया गया कि प्रत्येक दौड़ में जीतने वाले को चार अंक मिलेंगे, जबकि हारने वाले को कोई अंक नहीं मिलेगा...

यदि दौड़ में दोनों बच्चे बराबरी पर रहते हैं तो वे दो-दो अंक बांट लेंगे...

मैंने पूरी दौड़ प्रतियोगिता के दौरान उनके अंकों को एक कागज़ पर लिखा, जो कुछ इस प्रकार था...
सार्थक - 12, जिज्ञासा - 10, उत्कर्ष - 8, निष्ठा - 4, अम्बर - ?

अब क्या आप लोग मुझे बता सकेंगे, अम्बर को कुल कितने अंक मिले थे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

During the summer vacations, when my cousin's son Utkarsh visited my place to have fun with his cousins (my and my brother's kids - Saarthak, Nishtha, Jigyaasa and Ambar), they decided to race with each other, like they always do...

Each of the kids raced with each other only once, and they decided that the winner of the each race will get four points, the loser will get none...

But in case, if there's a tie between the two runners, they will divide the points equally...

I noted their points down on a piece of paper, and it looked like following...
Saarthak - 12, Jigyaasa - 10, Utkarsh - 8, Nishtha - 4, Ambar - ?

Now, can you guys tell me, how many points did Ambar score...?

सात थैलियां, 100 रुपये... (Seven pouches, 100 rupees...)

यह पहेली मेरी वेबसाइट NDTVKhabar.com के पाठक श्री अरविन्द शर्मा जी ने प्रेषित की है, जो पंजाब राज्य के होशियारपुर जिले की दसूया तहसील में रहते हैं, तथा उनका ईमेल आईडी aukbus@gmail.com है...

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा... 

मुझे अचानक किसी काम से घर से बाहर जाना पड़ा तो मैं अपनी पत्नी को सात थैलियां देते हुए कहकर गया, "इन सात थैलियों में कुल 100 रुपये हैं, और प्रत्येक थैली में कम से कम एक रुपया मौजूद है... अभी कुछ ही देर में एक बच्चा आएगा, जिसे मैंने 100 रुपये या उससे कम रकम देनी है... वह चाहे जितनी भी रकम कहे, इन थैलियों को खोले बिना वह रकम उसे दी जा सकेगी... हां, वैसे वह बच्चा पूरे रुपयों में ही रकम की मांग करेगा..." 

अब आप लोग बताएं, सातों थैलियों में क्रमशः कितने-कितने रुपये मौजूद थे...? 

Now, the same riddle in English... 

This riddle was sent by a user, of my website NDTVKhabar.com, Shri Arvind Sharma... Shri Sharma lives in Dasuya tehsil of Hoshiarpur district in the state of Punjab, and his email ID is aukbus@gmail.com 

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you... 

I had to leave home for an urgent work, so, I handed over seven small pouches to my wife telling her, "There are total Rupees 100 in these seven pouches, and each of the pouches has at least one rupee in it... A kid will come, to whom I owe an amount of Rupees 100 or less than that... Whatever amount he will ask, it will be possible for you to give it to him, without opening any of the pouches... And yes, he will ask only for whole Rupees..." 

Now, you guys tell me, how many rupees were there in each of the pouches...?

Wednesday, August 10, 2011

एक और ट्रेन और एक और सुरंग... (Another train in another tunnel...)

कुछ साथियों और मित्रों की फरमाइश पर कुछ बेहद आसान प्रश्न भी डाल रहा हूं...

As requested by a few of my friends and colleagues, am putting a few of very easy ones...

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

दो किलोमीटर लम्बाई वाली एक सुपरफास्ट ट्रेन 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ऐसी सुरंग में दाखिल हुई, जिसकी लम्बाई 40 किलोमीटर है...

अब आप लोग मुझे बताइए, पूरी ट्रेन को सुरंग को पार करने में कितना समय लगेगा...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

A two-kilometer-long train enters a-40-kilometer-long tunnel at a speed of 140 kilometers per hour...

Now, you guys tell me, how long will it take for the entire train to pass through the tunnel...?

Friday, July 29, 2011

ढूंढो सबसे छोटी विशेष संख्या... (Find the smallest special integer...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

आप लोग मुझे ऐसी सबसे छोटी घनात्मक पूर्ण संख्या बताएं, जिसे...
  • दो से भाग देने पर एक शेष बचता है...
  • तीन से भाग देने पर दो शेष बचता है...
  • चार से भाग देने पर तीन शेष बचता है...
  • पांच से भाग देने पर चार शेष बचता है...
  • छह से भाग देने पर पांच शेष बचता है...
  • सात से भाग देने पर छह शेष बचता है...
  • आठ से भाग देने पर सात शेष बचता है...
  • नौ से भाग देने पर आठ शेष बचता है...
  • दस से भाग देने पर नौ शेष बचता है...
Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Tell me the smallest positive integer, which...
  • leaves a remainder of one, if divided by two...
  • leaves a remainder of two, if divided by three...
  • leaves a remainder of three, if divided by four...
  • leaves a remainder of four, if divided by five...
  • leaves a remainder of five, if divided by six...
  • leaves a remainder of six, if divided by seven...
  • leaves a remainder of seven, if divided by eight...
  • leaves a remainder of eight, if divided by nine...
  • leaves a remainder of nine, if divided by ten...

Wednesday, June 29, 2011

बैंक में खोली एफडी... (Opened an FD in bank...)

यह पहेली मेरी वेबसाइट NDTVKhabar.com के पाठक श्री राकेश रंजन जी ने प्रेषित की है, जो हाजीपुर (बिहार) में रहते हैं, तथा उनका ईमेल आईडी ranjan2rakesh@gmail.com है...

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मैंने बैंक में जाकर कुछ रुपये का सावधि जमा खाता (एफडी) खोला, और जो रकम मैंने क्लर्क को दी, उसमें सिर्फ 100 रुपये के नोट और एक रुपये के सिक्के शामिल थे...

कुछ साल बाद जब मैंने बैंक जाकर उस एफडी की रकम वापस हासिल की, काउंटर पर मौजूद क्लर्क ने मुझे 100 रुपये के उतने ही नोट दिए, जितने कुछ साल पहले मैंने एक रुपये के सिक्के जमा किए थे, और उतने ही एक रुपये के सिक्के दिए, जितने मैंने 100 रुपये के नोट जमा करवाए थे...

रकम लेने के बाद मैं ऑटो में बैठकर घर पहुंचा, और 100 रुपये का एक नोट ऑटो वाले को दिया, और उसने मुझे एक-एक रुपये के 50 सिक्के लौटा दिए...

जब घर के भीतर पहुंचकर मैंने नोट और सिक्के गिने, मेरे पास शुरुआत में जमा करवाए हुए नोटों और सिक्कों की तुलना में ठीक दोगुने नोट और दोगुने सिक्के थे...

अब क्या आप लोग बता सकेंगे, मैंने शुरुआत में एफडी करवाते वक्त कितने 100 रुपये के नोट, और कितने एक रुपये के सिक्के जमा करवाए थे...?

Now, the same riddle in English...

This riddle was sent by a user, of my website NDTVKhabar.com, Shri Rakesh Ranjan... Shri Ranjan lives in Hajipur (Bihar), and his email ID is ranjan2rakesh@gmail.com

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

I once went to bank to open an Fixed Deposit (FD) account, and the amount I gave to the clerk only had Rupees 100 notes, and the Rupee one coins...

After a few years, when I encashed that FD, the clerk gave me as many Rupees 100 notes as I gave him the Rupee one coins, and as many Rupee one coins as I gave him the Rupees 100 notes at the time of opening the FD...

I hired an autorickshaw to reach home, and gave a Rupees 100 note to auto-driver, and he returned 50 Rupee one coins...

When inside home, I counted the notes and coins, and was surprised to find that I have exactly double notes and double coins, if compared to the number of notes and coins, I deposited at the time of opening the FD...

Now, can you guys tell me, how many Rupees 100 notes, and Rupee one coins did I deposit in the bank initially...?