Showing posts with label Hard riddles. Show all posts
Showing posts with label Hard riddles. Show all posts

Tuesday, March 4, 2014

एक और 'काफी बड़ा' परिवार... (Another 'big' family...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

एक परिवार में एक दादाजी, एक दादीजी, चार पिता, चार मांएं, दो चाचा, दो चाचियां, दो ताऊ, दो ताइयां, दो देवर, दो भाभियां, दो देवरानियां, दो जेठ, दो जेठानियां, छह पुत्र, दो पुत्रियां, तीन पौत्र, दो पौत्रियां, तीन भतीजे, दो भतीजियां, पांच सगे भाई, दो सगी बहनें, तीन चचेरे भाई, दो चचेरी बहनें, तीन पुत्रवधुएं, एक ससुर, और एक सास हैं...

अब आप लोग बताएं कि इस बड़े-से परिवार में यह सब रिश्ते पूरे करने के लिए कम से कम कितने सदस्यों का होना आवश्यक है...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

In a big family, there are one grandfather, one grandmother, four fathers, four mothers, two Chachas, two Chachis, two Taujis, two Taijis, two devars, two bhabhis, two devraniyaan, two jeths, two jethaaniyaan, six sons, two daughters, three grandsons, two granddaughters, three nephews, two nieces, five real brothers, two real sisters, three cousin brothers, two cousin sisters, three daughters-in-law, one father-in-law, and one mother-in-law...

Give me a minimal possible answer about how many members are there in this big family...?

Saturday, June 29, 2013

बच्चों के दोस्तों के साथ डिनर... (Dinner with kids' friends...)

विशेष नोट : पिछले कुछ दिनों से मैं अपनी ही पुरानी पहेलियों को नए कलेवर में आपके पास लेकर आ रहा हूं, और मेरी कोशिश रहती है कि वे आपको नई पहेली जैसी ही चुनौती दें... सो, आप सभी से अनुरोध है कि मुझे ज़रूर बताएं कि मैं कामयाब रहा या नहीं...

नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मेरे परिवार के बच्चों में से तीन - समग्र, सार्थक और निष्ठा - अपने स्कूल की तैराकी और रोलर स्केटिंग की टीमों में थे, और अपने साथियों के बारे में घर पर भी ढेरों बातें करते रहते थे...

एक दिन, मैंने और मेरी पत्नी हेमा ने उनसे अपने मित्रों को रात के खाने पर बुलाने के लिए कहा, ताकि हम भी उनसे मिल सकें...

प्रत्येक बच्चे ने अपने दो-दो मित्रों को न्योता दिया, और इत्तफाक से प्रत्येक के मित्रों में से एक तैराकी टीम का साथी था, और दूसरा रोलर स्केटिंग टीम का...

भोजन के दौरान जब हमने बच्चों से अपने मित्रों का परिचय देने के लिए कहा, तो सभी के चेहरों पर शरारती मुस्कान उभर आई...

मैं अपने तजुर्बे से तुरंत भांप गया कि अब ये लोग मेरी परीक्षा लेने वाले हैं...

तभी सार्थक ने कहा, "पापा, हमारे दोस्त अपने बारे में खुद आपको बताएंगे, लेकिन उसके बाद आपको बताना होगा कि कौन-सा बच्चा आपके किस बच्चे की किस टीम का साथी है... और हां, याद रखिएगा, इनमें से तैराक कभी झूठ नहीं बोलते, और रोलर स्केटिंग करने वाले कभी सच नहीं बोलते..."

उसके बाद दोस्तों ने बोलना शुरू किया...

  • जाह्नवी ने कहा, "श्रेयस, सार्थक की टीम में है..."
  • सुहासिनी ने कहा, "अध्ययन और मैं आपके एक ही बच्चे की टीमों में नहीं हैं..."
  • अध्ययन ने कहा, "सार्थक की टीम की साथी अक्षिता रोलर स्केटिंग करती है..."
  • श्रेयस ने कहा, "स्निग्धा, जाह्नवी और सुहासिनी में से कोई भी समग्र की टीम में नहीं है..."
  • स्निग्धा ने कहा, "श्रेयस, निष्ठा की टीम में है..."
  • अक्षिता ने कहा, "ज़्यादा से ज़्यादा, जाह्नवी, स्निग्धा और सुहासिनी में से कोई एक रोलर स्केटिंग करता है..."
  • जाह्नवी ने कहा, "सुहासिनी और मैं आपके एक ही बच्चे की टीमों में हैं..."
  • स्निग्धा ने कहा, "जाह्नवी, सार्थक की टीम में है..."
मुझे तो बच्चों के सवाल का जवाब देने में ज़्यादा वक्त नहीं लगा था, और उसके बाद हमने खाना शुरू कर दिया, लेकिन क्या अब आप लोग मुझे बता सकेंगे, कौन-सा बच्चा हमारे परिवार के किस बच्चे की किस टीम का साथी था...

Now, the same riddle in English...

Special Note: Since last few days, I am creating the riddles from my old riddles only, and I always try that they pose a good challenge, as a new riddles does... So, I request you all to please let me know if I have been successful in that...

 
Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Three of the kids in my family - Samagra, Saarthak, & Nishtha - are members of the teams of Swimming and Roller Skating, in their school, and they talk a lot about their teammates at home...

One fine day, I and my wife Hema asked the kids to invite their teammates over to our place for dinner, so that we can also meet them...

Each of the kids invited two of his or her friends, and incidentally, each one of them received one friend from the swimming team, and the other from the roller skating team...

During the dinner, we asked them to introduce their friends to us, all of them smiled mischievously...

I immediately understood from my past experience, that they are going to throw a test for me now...

Saarthak said, "Papa, all of our friends are going to tell you about themselves, but you will have to tell us that who is in which team of which of your child... But remember one thing that from these guys, swimmers never lie, and roller skaters never tell a truth..."

Then the friends started...

  • Jahnavi said: "Shreyas is Saarthak's teammate..."
  • Suhasini said: "Adhyayan and I are not the friends of your same kid..."
  • Adhyayan said: "Saarthak's teammate Akshita is a roller skater..."
  • Shreyas said: "None of Snigdha, Jahnavi and Suhasini is Samagra's teammate..."
  • Snigdha said: "Shreyas is Nishtha's teammate..."
  • Akshita said: "At most, one of Jahnavi, Snigdha and Suhasini is a roller skater..."
  • Jahnavi said: "Suhasini and I are friends of your same kid..."
  • Snigdha said: "Jahnavi is Saarthak's teammate..."
It did not take me very long to tell the kids what they asked, and after that we had the dinner, but now, can you guys tell me, which guest of ours was the mate in which team of which of the kid of our family...

Friday, May 31, 2013

पुत्री के सबसे काबिल एकल-अभिभावक प्रतियोगिता... (Most Efficient Single Parent of Girl Child Contest...)

विशेष नोट : पिछले कुछ दिनों से मैं अपनी ही पुरानी पहेलियों को नए कलेवर में आपके पास लेकर आ रहा हूं, और मेरी कोशिश रहती है कि वे आपको नई पहेली जैसी ही चुनौती दें... सो, आप सभी से अनुरोध है कि मुझे ज़रूर बताएं कि मैं कामयाब रहा या नहीं... 

नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

हाल ही में मुझे 'पुत्री के सबसे काबिल एकल-अभिभावक' प्रतियोगिता में निर्णायक बनने का अवसर मिला, और आयोजकों ने शीर्ष छह एकल-अभिभावकों को पुरस्कृत किया...

  • इत्तफाक से सभी छह विजेताओं की दो-दो पुत्रियां थीं, और उनमें से एक का जातिनाम गोयल था...
  • विजेताओं में सुनयना सहित तीन माताएं शामिल थीं, और शेष तीन पिता थे...
  • जिन छह एकल-अभिभावकों को पुरस्कृत किया गया, वे थे - रोहित, शिवांगी, फाल्गुनी का अभिभावक, चित्रा का अभिभावक, छवि का अभिभावक, तथा प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा अभिभावक; परन्तु यह आवश्यक नहीं है कि उनका क्रम भी यही रहा हो...
  • प्रतियोगिता में पांचवें तथा छठे स्थान पर रहे अभिभावकों को चारों पुत्रियों के नाम इंद्राणी, दिव्या, चित्रा तथा इशिका थे, परन्तु यह आवश्यक नहीं है कि उनका क्रम भी यही हो...
  • रूपिका के पिता का नाम प्रथम था...
  • मंच पर बंसल तथा दिव्या के अभिभावक के बीच एक और अभिभावक था...
  • सुकन्या मंच पर रूपाली के अभिभावक के बाद खड़ी थीं...
  • रोहित मंच पर उत्प्रेरणा के अभिभावक के दो स्थान बाद नहीं खड़ा था...
  • मंच पर अध्ययन तथा पार्वती के अभिभावक के बीच एक और अभिभावक था...
  • इंद्राणी का अभिभावक मंच पर अपने ही लिंग (gender) के अभिभावक के तुरन्त बाद खड़ा था...
  • छवि का अभिभावक या तो भावना के अभिभावक से दो स्थान पहले था, या दो स्थान बाद...
  • गर्ग नामक अभिभावक पल्लवी के अभिभावक से पहले नहीं खड़ा था...
  • मित्तल अपने ही लिंग (gender) के उस अभिभावक से ठीक पहले खड़ा था, जिसका जातिनाम अग्रवाल था...
  • प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाला अभिभावक पिता नहीं था...
  • गर्ग - जो गुप्ता के लिंग (gender) का नहीं था - इशिका का अभिभावक नहीं था...
अब क्या आप लोग मुझे सभी छह अभिभावकों के पूरे नाम, प्रतियोगिता में उनका स्थान तथा प्रत्येक की दोनों पुत्रियों के नाम बता सकेंगे...? 

Now, the same riddle in English…

Special Note: Since last few days, I am creating the riddles from my old riddles only, and I always try that they pose a good challenge, as a new riddles does... So, I request you all to please let me know if I have been successful in that...

Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...


I recently judged the 'Most Efficient Single Parent of Girl Child Contest', and the organisers awarded top six parents...

  • Incidentally all six of the awarded parents had two daughters each, and one of them was Goel...
  • Three of them were mothers, including Sunayna, and three were fathers...
  • The six parents awarded were - Rohit, Shivangi, the parent of Falguni, the parent of Chitra, the parent of Chhavi, and the parent who stood second in the contest; but not necessarily in the same order...
  • The names of the daughters of the parents, who stood fifth and sixth, were - Indrani; Divya; Chitra; and Ishika, but not necessarily in the same order...
  • Pratham was Rupika's father...
  • On the stage, between Bansal and the parent of Divya, there was one more parent...
  • Sukanya was the next on stage after the parent of Rupali...
  • Rohit was not two places after the parent of Utprerna...
  • On the stage, between Adhyayan and the parent of Parvati, there was one more parent...
  • The parent of Indrani was just the next on stage after a person of same sex...
  • The parent of Chhavi, was standing either two places before or two places after the parent of Bhawna...
  • Garg was not standing before the parent of Pallavi...
  • Mittal was standing just before Aggarwal, and both of them were of same sex...
  • The parent who stood first in the contest was not a father...
  • Garg - who was a person of opposite sex than Gupta - was not the parent of Ishika...
Now, can you guys figure out the full names of all the six parents, their standings in the contest, and the names of their two daughters respectively...?

Monday, April 22, 2013

लड़कियों ने की कार रेसिंग... (Girls participate in car racing…)

विशेष नोट : पिछले कुछ दिनों से मैं अपनी ही पुरानी पहेलियों को नए कलेवर में आपके पास लेकर आ रहा हूं, और मेरी कोशिश रहती है कि वे आपको नई पहेली जैसी ही चुनौती दें... सो, आप सभी से अनुरोध है कि मुझे ज़रूर बताएं कि मैं कामयाब रहा या नहीं...

नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा... 



मैंने हाल ही में एक कार रेसिंग प्रतियोगिता देखी, जिसमें सिर्फ महिला ड्राइवरों ने भाग लिया...

पांच ड्राइवर फाइनल राउंड में पहुंचीं, और प्रत्येक को रेस के दौरान उनके द्वारा लिए गए स्कोरिंग मोड़, और उनके द्वारा की गई गलतियों में रहे अंतर के आधार पर अंक दिए गए...

इसका मतलब यह हुआ कि आयोजकों ने प्रत्येक ड्राइवर द्वारा की गई गलतियों की संख्या को उसके द्वारा लिए गए स्कोरिंग मोड़ों की संख्या में से घटा दिया, और जिसका अंतर सबसे ज़्यादा रहा, उसे उतने ही ज़्यादा अंक मिले...

अंत में, सभी पांच लड़कियों को स्टेज पर बुलाया गया, एक पंक्ति में खड़ा किया गया, और उन्हें पुरस्कार दिए गए...

  • आकांक्षा कुल मिलाकर 225 स्कोरिंग मोड़ ले पाई, और उसकी कार पर जो संख्या लिखी थी, वह 195 थी...
  • जाह्नवी ने हरी (ग्रीन) कार चलाई थी, और वह सुमनलता की तुलना में 120 स्कोरिंग मोड़ अधिक ले पाई...
  • स्टेज पर सबसे बाईं ओर खड़ी मेघा की कार पर जो संख्या लिखी थी, वह 180 थी, और वह जितने स्कोरिंग मोड़ ले पाई, वह इस संख्या से 60 कम थे...
  • सारिका ने सिर्फ 15 गलतियां की थीं...
  • सुमनलता ने अपनी कार पर लिखी संख्या की तुलना में 153 स्कोरिंग मोड़ अधिक लिए...
  • स्टेज पर बीचोंबीच खड़ी ड्राइवर ने 138 गलतियां की थीं, नीली (ब्लू) कार दौड़ाई थी, और कुल 375 स्कोरिंग मोड़ लिए थे...
  • लाल (रेड) कार की ड्राइवर ने सारिका की तुलना में 75 गलतियां अधिक की थीं, और वह स्टेज पर नीली (ब्लू) कार की ड्राइवर की बगल में नहीं खड़ी थी...
  • रुपहले (सिल्वर) रंग की कार की ड्राइवर ने स्टेज पर अपनी बाईं ओर खड़ी ड्राइवर की तुलना में 90 गलतियां अधिक की थीं...
  • स्टेज पर सबसे दाईं ओर खड़ी ड्राइवर ने सुमनलता की तुलना में 111 गलतियां कम की थीं, और उसकी कार पर लिखी संख्या 120 थी...
  • वह ड्राइवर; जो कुल मिलाकर 138 गलतियां करने वाली ड्राइवर के साथ खड़ी थी, परन्तु उस ड्राइवर के साथ नहीं खड़ी थी, जिसकी कार पर लिखी संख्या 180 थी; ने पीले रंग की कार दौड़ाई थी, 288 स्कोरिंग मोड़ लिए थे, और उसकी कार पर लिखी संख्या स्कोरिंग मोड़ों की संख्या की आधी थी...
अब क्या आप लोग मुझे बता पाएंगे, किस लड़की ने रेस में कौन-सा स्थान हासिल किया, स्टेज पर वे किस क्रम में खड़ी थीं (बाएं से दाएं), प्रत्येक की कार का रंग और उस पर लिखी संख्या क्या थी, प्रत्येक ने कितने स्कोरिंग मोड़ लिए, कितनी गलतियां कीं, और इस आधार पर प्रत्येक ने कितने-कितने अंक हासिल किए...?

Now, the same riddle in English…

Special Note: Since last few days, I am creating the riddles from my old riddles only, and I always try that they pose a good challenge, as a new riddles does... So, I request you all to please let me know if I have been successful in that...

Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...


Recently, I went to watch a car racing event where only female drivers participated…

Five drivers reached the final round, and they were given marks, on the basis of the difference between errors they made, and the scoring turns they managed to take during the race…

It meant, the organisers deduct the number of errors each driver made, from the number of scoring turns she managed to take during the race, and the higher the difference, the higher the driver's marks were…

All the five girls were called on the stage, made to stand in a line, and were given the prizes…

  • Akanksha managed to take 225 scoring turns and the number on her car was 195...
  • Jahnavi drove the Green car and managed to take 120 scoring turns more than Sumanlata could…
  • Megha, who was on the far left, had 180 written on her car, and managed to take 60 scoring turns fewer than this number…
  • Sarika made only 15 errors…
  • Sumanlata managed to take 153 scoring turns more than the number on her car…
  • The driver in the centre made 138 errors, drove the Blue car and managed to take 375 scoring turns…
  • The driver of the Red car, made 75 errors more than Sarika and was not standing on the stage next to the driver of the Blue car…
  • The driver of the Silver car, made 90 more errors than the driver on her left…
  • The driver, standing on the far right corner, made 111 fewer errors than Sumanlata, and the number on her car was 120…
  • The driver; who was next to the driver, who made 138 errors, but not next to the driver, who had the number 180 on her car; drove the Yellow car, managed to take 288 scoring turns, and the number on her car was half the scoring turns…
Now, can you guys tell me the positions in the race of all the five drivers, their standing position on the stage (from Left to Right), the colour of their cars, the numbers on their cars, the number of scoring turns each of them managed to take, the number of errors each of them made, and the marks each of them scored...?

Wednesday, April 17, 2013

चोरी की गिन्नियों का बंटवारा... (Division of stolen gold coins...)

इसी ब्लॉग के जरिये बने मेरे मित्र प्रकाश गोविन्द के फेसबुक स्टेटस से ली गई है यह पहेली... हालांकि इससे मिलती-जुलती कुछ पहेलियां पहले से विवेकरस्तोगी.कॉम पर उपलब्ध हैं, परन्तु इतना तो आप सभी मानेंगे, कि पहेलियां हर बार, हर रूप में नई जैसा आनन्द देती हैं... सो, मज़ा लीजिए और हल कीजिए... 

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

 
सात चोरों ने राजमहल में घुसकर चोरी की और सोने की गिन्नियों से भरी थैली लेकर भाग निकले...

सैनिकों से बचते-बचाते सबसे पहले दो चोर अपने अड्डे पर पहुंचे, और मन में बेईमानी आ गई... सोचा, हम दोनों ही बांट लेते हैं, सो, गिन्नियां निकालकर दो हिस्सों में बांटने की कोशिश की, लेकिन एक गिन्नी बच गई...

इतनी ही देर में तीसरा चोर भी भागते-भागते पहुंचा और तुरन्त भांप गया, क्या चल रहा है... सो बोला, मेरा हिस्सा भी बांटो, वरना पोल खोल दूंगा... अब गिन्नियों को तीन हिस्सों में बांटा गया, लेकिन इस बार भी एक गिन्नी बच गई...

इसी दौरान चौथा चोर भी पहुंचा और बाकी साथियों की तरह गिन्नियों को चार हिस्सों में बांटे जाने की फरमाइश कर डाली, लेकिन हाय रे भाग्य... इस बार भी एक गिन्नी बच गई...

इसी तरह पांचवें के आने पर जब पांच हिस्से किए गए, तब भी आश्चर्यजनक रूप से एक गिन्नी बची, और उन सबकी हैरानी का कोई छोर न रहा, जब छठे साथी के पहुंचने पर उन्होंने गिन्नियों के छह हिस्से किए और तब भी एक गिन्नी बच गई...

आखिरकार, सातवां चोर भी अड्डे पर पहुंच गया, और सात हिस्सों में बांटने पर गिन्नियां पूरी-पूरी बंट गईं...

अब आप लोग मुझे बताइए, थैली में कम से कम कितनी गिन्नियां थीं...?

Now, the same riddle in English...

I have copied this riddle from the Facebook status of my friend Prakash Govind...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

A group of seven thieves burgled the king's palace, and managed to steal a bag full of gold coins...

Two of the thieves ran faster, and reached their den before their accomplices, and thought of sharing the coins between themselves... But when they tried to divide the total coins into two parts, one coin remained...

In the meanwhile, the third thief reached there, and understood immediately what's happening... He asked to divide the loot into three parts, and when they tried doing that, one coin remained this time too...

Fourth thief also arrived, and demanded the same, but unfortunately, when they divided the coins in four parts, one coin remained this time too...

Very surprisingly, they tried dividing the coins into five parts, when the fifth of their partner reached to the den, and into six parts, when the sixth one came, but both the times, one coin remained...

At last, the seventh thief came, and divided gold coins into seven parts, and lo, coins were equally divided...

Now, can you guys tell me, at least how many gold coins were there in the bag...?

Tuesday, January 22, 2013

एक सेमिनार में पहुंचीं पांच महिलाएं... (Five women attended a seminar...)

विशेष नोट : पिछले कुछ दिनों से मैं अपनी ही पुरानी पहेलियों को नए कलेवर में आपके पास लेकर आ रहा हूं, और मेरी कोशिश रहती है कि वे आपको नई पहेली जैसी ही चुनौती दें... सो, आप सभी से अनुरोध है कि मुझे ज़रूर बताएं कि मैं कामयाब रहा या नहीं...

नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा... 


एक सेमिनार में पांच अलग-अलग शहरों से आई महिलाओं ने अलग-अलग रंगों की साड़ियां पहनकर भाग लिया... पांचों महिलाओं को अलग-अलग पार्श्वगायिकाओं के गाए गीत पसंद थे, और पांचों को अलग-अलग मिठाई खाने का शौक था... और हां, सेमिनार के दौरान एक खास क्रम में बैठी इन महिलाओं में से प्रत्येक ने सेमिनार में पहुंचने के लिए यातायात के अलग-अलग साधन का प्रयोग किया था... अब मैं आपको कुछ सुराग (हिन्ट) दे रहा हूं, जवाब की दिशा में बढ़ने के लिए...

कुछ सुराग...

  • मुंबई से आई महिला पहले स्थान पर (बाएं से दाएं के क्रम में) बैठी थी...
  • जयपुर से आई महिला को अल्का याज्ञनिक के गीत पसंद थे...
  • बैंगनी रंग की साड़ी पहनकर आई महिला की बाईं ओर बैठी महिला ने सलेटी रंग की साड़ी पहनी थी...
  • जिस महिला को मिठाई के रूप में बेसन के लड्डू पसंद हैं, वह ट्रेन से पहुंची थी...
  • सलेटी रंग की साड़ी पहनकर आई महिला आशा भोंसले की आवाज़ की दीवानी है...
  • गुलाबी साड़ी पहनकर आई महिला चंडीगढ़ से थी...
  • जिस महिला को रसमलाई पसंद है, वह अलिशा चिनॉय के गीत सुनती है...
  • नारंगी रंग की साड़ी पहनकर आई महिला को रसगुल्ले पसंद हैं...
  • गुलाब जामुन पसंद करने वाली महिला के साथ बैठी महिला को लता मंगेशकर के गीत पसंद हैं...
  • तिरुअनंतपुरम से आई महिला कार से पहुंची थी...
  • बीचोंबीच बैठी महिला कविता कृष्णमूर्ति के गीत सुना करती है...
  • गुलाब जामुन पसंद करने वाली महिला, मोटरबाइक से पहुंची महिला की बगल में बैठी थी...
  • हवाईजहाज से पहुंची महिला, रसगुल्ला पसंद करने वाली महिला के साथ बैठी थी...
  • हैदराबाद से पहुंची महिला को गाजर का हलवा पसंद है...
  • मुंबई से आई महिला, उस महिला की बगल में बैठी थी, जिसने काले रंग की साड़ी पहनी थी...
अब आप लोगों को बताना है कि बस पर सवार होकर किस शहर की महिला पहुंची थी...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: Since last few days, I am creating the riddles from my old riddles only, and I always try that they pose a good challenge, as a new riddles does... So, I request you all to please let me know if I have been successful in that... 


Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Five women came from different cities, and attended a seminar, wearing sarees of different colours... All five of them loved to listen to the songs of different playback singers, and loved different sweets... And yes, the women who sat in a special sequence during the seminar, also used different modes of transport to reach to the city of the seminar... Now, I am going to provide you guys with a few clues...

A few clues...

  • The woman from Mumbai, sat at the First position (from left to right)...
  • The woman from Jaipur, loves listening to Alka Yagnik songs...
  • The woman, wearing Grey saree, was sitting on the left of the Violet-saree-wearing woman...
  • The woman, who loved Besan ke Laddoo, used Train as the mode of transport to reach to the city of the seminar...
  • The woman, wearing Grey saree, loves listening to Asha Bhosle songs...
  • The woman, wearing Pink saree, came from Chandigarh...
  • The Rasmalaai-loving woman loved to listen to the songs of Alisha Chinoy...
  • The woman, wearing Orange saree, loves Rasgullas...
  • The woman, sitting beside the Gulab-Jamun-loving woman, loves listening to the songs of Lata Mangeshkar...
  • The woman from Thiruvananthapuram, used Car as the mode of transport...
  • The woman, sitting in the middle, loves listening to Kavita Krishnamurthy songs...
  • The Gulab-Jamun-loving woman, was sitting beside the woman, who used Motorbike as the mode of transport...
  • The woman, who came by Airplane, was sitting beside the Rasgulla-loving woman...
  • The woman from Hyderabad, loves Gajar ka Halwa...
  • The woman from Mumbai, was sitting beside the Black-saree-wearing woman...
And now, you guys need to tell me, the woman from which city used Bus as the mode of transport...?

Thursday, April 26, 2012

मेरे परिवार के छह शिक्षण संस्थान... (Six educational institutions of my family...)

विशेष नोट : पिछले कुछ दिनों से मैं अपनी ही पुरानी पहेलियों को नए कलेवर में आपके पास लेकर आ रहा हूं, और मेरी कोशिश रहती है कि वे आपको नई पहेली जैसी ही चुनौती दें... सो, आप सभी से अनुरोध है कि मुझे ज़रूर बताएं कि मैं कामयाब रहा या नहीं...

नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

हाल ही में मेरे परिवार ने देश के छह विभिन्न शहरों में छह शिक्षण संस्थान स्थापित किए - राम शिक्षालय, गोवर्द्धन विद्यापीठ, शारदा विद्यालय, सुशीला शिक्षा मंदिर, सरस्वती शिक्षण संस्थान तथा दुर्गा विद्या मंदिर...

सभी छह संस्थान अलग-अलग विषय विशेष की शिक्षा देते थे, तथा सभी के प्रधानाचार्य एवं प्रबंध निदेशक अपने-अपने संस्थान के विषय विशेष के विशेषज्ञ थे...

छह में से दो संस्थानों के विद्यार्थी आने-जाने के लिए मोटर-रहित वाहन इस्तेमाल करते थे, दो संस्थानों के विद्यार्थी बसों में आते-जाते थे, जबकि शेष दो संस्थानों के विद्यार्थी क्रमशः मोटरसाइकिलों और कारों का इस्तेमाल करते थे...
  • जिस संस्थान के प्रधानाचार्य और प्रबंध निदेशक चिकित्सा विज्ञान के विशेषज्ञ थे, वह चेन्नई में नहीं था...
  • जिस संस्थान के प्रधानाचार्य और प्रबंध निदेशक अभियांत्रिकी के विशेषज्ञ थे, वह पणजी अथवा बेंगलुरू में नहीं था; और जिज्ञासा रस्तोगी उसकी प्रबंध निदेशक नहीं थीं, और हेमलता रस्तोगी उसकी प्रधानाचार्य नहीं थीं...
  • गोवर्द्धन विद्यापीठ के प्रधानाचार्य राम अवतार रस्तोगी भाषा विज्ञान के विशेषज्ञ थे...
  • जिस संस्थान के प्रधानाचार्य और प्रबंध निदेशक कम्प्यूटर विज्ञान के विशेषज्ञ थे, वह हैदराबाद में था...
  • पणजी स्थित संस्थान के विद्यार्थी साइकिलों का इस्तेमाल नहीं करते थे...
  • प्रधानाचार्यों संतोष कुमारी रस्तोगी तथा हेमलता रस्तोगी के नेतृत्व में चलने वाले संस्थानों के विद्यार्थी बसों से सफर करते थे...
  • बेंगलुरू स्थित संस्थान के प्रबंध निदेशक विद्यासागर रस्तोगी थे, परन्तु इस संस्थान के प्रधानाचार्य विकास रस्तोगी अथवा वैभव रस्तोगी नहीं थे...
  • चेन्नई स्थित संस्थान के विद्यार्थी रिक्शा, साइकिल, मोटरसाइकिल अथवा कार से सफर नहीं करते थे...
  • दुर्गा विद्या मंदिर के विद्यार्थी बस से सफर करते थे, तथा उनके प्रबंध निदेशक का नाम सार्थक रस्तोगी था...
  • प्रधानाचार्य हेमलता रस्तोगी का संस्थान बेंगलुरू में नहीं था...
  • सुशीला शिक्षा मंदिर के विद्यार्थी बस से सफर करते थे...
  • जिस संस्थान के विद्यार्थी कार से सफर करते थे, वह श्रीनगर अथवा बेंगलुरू में नहीं था, तथा संतोष कुमारी रस्तोगी उसकी प्रधानाचार्य नहीं थीं...
  • सरस्वती शिक्षण संस्थान के प्रबंध निदेशक नवल किशोर रस्तोगी थे, और वह पत्रकारिता के विशेषज्ञ थे...
  • चिकित्सा विज्ञान की शिक्षा देने वाले संस्थान के विद्यार्थी साइकिलों अथवा मोटरसाइकिलों से सफर नहीं करते थे...
  • श्रीनगर स्थित संस्थान के विद्यार्थी रिक्शा से आते-जाते थे, और उसकी प्रबंध निदेशक दमनजीत रस्तोगी थीं...
  • सफर के लिए साइकिलों का इस्तेमाल करने वाले विद्यार्थियों के संस्थान के प्रधानाचार्य और प्रबंध निदेशक वास्तुकला विज्ञान अथवा अभियांत्रिकी के विशेषज्ञ नहीं थे...
  • सफर के लिए बसों का इस्तेमाल करने वाले विद्यार्थियों के दो में से एक संस्थान के प्रधानाचार्य और प्रबंध निदेशक अभियांत्रिकी के विशेषज्ञ थे, और बसों का इस्तेमाल करने वाले विद्यार्थियों के दूसरे संस्थान के प्रबंध निदेशक समग्र रस्तोगी थे...
  • शारदा विद्यालय की प्रबंध निदेशक का नाम जिज्ञासा रस्तोगी था, परन्तु इस संस्थान का विशेषज्ञता विषय वास्तुकला विज्ञान अथवा पत्रकारिता अथवा अभियांत्रिकी अथवा भाषा विज्ञान अथवा चिकित्सा विज्ञान नहीं था...
  • पत्रकारिता पढ़ाने वाले संस्थान के विद्यार्थी कारों से सफर नहीं करते थे...
  • गुवाहाटी स्थित संस्थान की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी रस्तोगी थीं, तथा प्रबंध निदेशक सार्थक रस्तोगी थे...
  • प्रधानाचार्य विकास रस्तोगी के नेतृत्व में चलने वाले संस्थान के विद्यार्थी बस से सफर नहीं करते थे, और उनकी प्रबंध निदेशक का नाम दमनजीत रस्तोगी था...
  • पत्रकारिता विषय की विशेषज्ञ प्राची रस्तोगी उस संस्थान की प्रधानाचार्य थीं, जो पणजी में स्थित था...
अब क्या आप लोग बता सकेंगे, प्रत्येक संस्थान के प्रधानाचार्य और प्रबंध निदेशक के नाम क्या हैं, प्रत्येक संस्थान किस शहर में है, प्रत्येक संस्थान क्या विषय पढ़ाता है, और किस संस्थान के विद्यार्थी किस वाहन से सफर करते हैं...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: Since last few days, I am creating the riddles from my old riddles only, and I always try that they pose a good challenge, as a new riddles does... So, I request you all to please let me know if I have been successful in that...

Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...


Recently, my family opened six educational institutions in six different cities - Ram Shikshaalaya, Goverdhan Vidyapeeth, Sharda Vidyaalaya, Sushila Shiksha Mandir, Saraswati Shikshan Sansthaan and Durga Vidya Mandir...

All six institutions were teaching different subjects to its students, and the Principal & Managing Director of all the six institutions were experts of the 'Subject of speciality of the institution'...

The students of two of these six institutions use non-motor-vehicles to commute to it; the students of other two use buses, while the students of rest of the two use motorbikes and cars respectively...
  • The institution, whose Principal and Managing Director were experts of Medical Science, was not based in Chennai...
  • The institution, whose Principal & Managing Director were Engineering experts, was not based in Panaji or Bengaluru, and Jigyaasa Rastogi was not its Managing Director, and Hemlata Rastogi was not its Principal...
  • The Principal of Goverdhan Vidyapeeth, Ram Avtar Rastogi, was an expert of Linguistics...
  • The institution, whose Principal & Managing Director were experts of Computer Sciences, was based in Hyderabad...
  • The students of the institution, based in Panaji, don't use bicycles...
  • The students of the institutions, running under the Principalship of Santosh Kumari Rastogi and Hemlata Rastogi, travel by Buses...
  • Vidyasagar Rastogi was the Managing Director of the institution based in Bengaluru, but its Principal was neither Vikas Rastogi nor Vaibhav Rastogi...
  • The students of the institution based in Chennai, do not travel by Rickshaws, Bicycles, Motorbikes or Cars...
  • The students of Durga Vidya Mandir travel by bus, and the name of its Managing Director was Saarthak Rastogi...
  • Principal Hemlata Rastogi's institution was not based in Bengaluru...
  • The students of Sushila Shiksha Mandir travel by bus...
  • The institution, whose students travel by cars, was not based in Srinagar or Bengaluru, and its Principal was not Santosh Kumari Rastogi...
  • The Managing Director of Saraswati Shikshan Sansthaan was Nawal Kishore Rastogi, who was an expert of Journalism...
  • The students of the institution, which specialises in the subject of Medical Science, do not travel by bicycles or by motorbikes...
  • The students of the institution, based in Srinagar, use rickshaws, and its Managing Director was Damanjeet Rastogi...
  • The Principal & Managing Director of the institution, students of which use bicycles, were not experts of Architecture or Engineering...
  • Principal & Managing Director of one of the two institutions, students of which use buses, were Engineering experts, and the Managing Director of the other institution, students of which use buses, was Samagra Rastogi...
  • Jigyaasa Rastogi was the Managing Director of Sharda Vidyaalaya, and but the subject of speciality of the institution was not Architecture or Journalism or Engineering or Linguistics or Medical Science...
  • The students of Journalism-teaching institution do not travel by cars...
  • The Principal of the institution based in Guwahati was Santosh Kumari Rastogi, and the Managing Director was Saarthak Rastogi...
  • The students of the institution, running under the Principalship of Vikas Rastogi, do not travel by Bus, and the Managing Director of this Institution was Damanjeet Rastogi...
  • Prachi Rastogi was the Principal of the institution, which was based in Panaji, and she was an expert of Journalism...
Now, can you guys tell me the names of the Principals and Managing Directors of each institution, the name of the city they are based in, their Subject of speciality, and the mode of transport their students use...?

Thursday, April 19, 2012

बच्चों के बीच मंत्रोच्चारण प्रतियोगिता... (Kids competed in Mantra recital competition...)

विशेष नोट : पिछले कुछ दिनों से मैं अपनी ही पुरानी पहेलियों को नए कलेवर में आपके पास लेकर आ रहा हूं, और मेरी कोशिश रहती है कि वे आपको नई पहेली जैसी ही चुनौती दें... सो, आप सभी से अनुरोध है कि मुझे ज़रूर बताएं कि मैं कामयाब रहा या नहीं...

नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

हमारे परिवार के पांच बच्चों - सार्थक, निष्ठा, जिज्ञासा, अम्बर और समग्र - ने संस्कृत मंत्रोच्चारण प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसके लिए पांच मंत्र - गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, प्रातःकालीन मंत्र, णमोक्कार महामंत्र, तथा श्री रामस्तुति - निश्चित कर दिए गए थे...

प्रतियोगिता में इन्हीं पांच मंत्रों में से एक मंत्र को पांच बार, दूसरे को चार बार, तीसरे को तीन बार, चौथे को दो बार, तथा पांचवें को एक बार पढ़ा जाना था, परन्तु प्रत्येक बच्चे को यह ध्यान रखना था कि कोई भी मंत्र किन्हीं भी दो बच्चों द्वारा बराबर बार न पढ़ा जाए...

सो, इस प्रकार प्रतियोगिता में प्रत्येक बच्चे को इन्हीं पांच मंत्रों को कुल 15 बार पढ़ना था, और उन्हें शुद्ध उच्चारण के लिए अंक मिलने वाले थे...

गायत्री मंत्र को एक बार पढ़ने में 48 सेकंड लगने थे; महामृत्युंजय मंत्र में 78 सेकंड; प्रातःकालीन मंत्र में 88 सेकंड; णमोक्कार महामंत्र में 116 सेकंड; तथा श्री रामस्तुति का एक बार पाठ करने में 128 सेकंड लगने थे...
  • सार्थक ने गायत्री मंत्र का पाठ चार मिनट में पूरा किया, और णमोक्कार महामंत्र तथा महामृत्युंजय मंत्र पर कुल मिलाकर पांच मिनट 10 सेकंड लगाए...
  • जिज्ञासा ने मंत्रोच्चारण में सबसे कम समय लगाया, जो निष्ठा द्वारा लगाए समय की तुलना में पांच मिनट 32 सेकंड कम था...
  • अम्बर ने दो बार महामृत्युंजय मंत्र पढ़ा, और णमोक्कार महामंत्र तथा प्रातःकालीन मंत्र पर कुल मिलाकर 15 मिनट चार सेकंड लगाए...
  • निष्ठा ने मंत्रोच्चार में सबसे ज़्यादा समय लगाया, क्योंकि उसने पांच बार णमोक्कार महामंत्र का पाठ किया, चार बार श्री रामस्तुति का, और गायत्री मंत्र उसने सिर्फ एक बार पढ़ा...
  • जिस बच्चे ने 21 मिनट और 26 सेकंड में मंत्रोच्चारण संपन्न किया, उसने पांच बार गायत्री मंत्र पढ़ा था, और तीन बार श्री रामस्तुति...
  • जिज्ञासा ने सिर्फ एक बार णमोक्कार महामंत्र का पाठ किया, परन्तु उसने तीन बार प्रातःकालीन मंत्र तथा पांच बार महामृत्युंजय मंत्र पढ़ा...
  • जिस बच्चे ने प्रतियोगिता जीती, उसने प्रातःकालीन मंत्र केवल एक बार पढ़ा, और मंत्रोच्चारण में कुल मिलाकर 24 मिनट 44 सेकंड लगाए...
अब क्या आप लोग बता सकते हैं, कि किस बच्चे ने मंत्रोच्चारण में कुल कितना समय लगाया, किस मंत्र को कितनी बार पढ़ा... और हां, प्रतियोगिता कौन जीता...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: Since last few days, I am creating the riddles from my old riddles only, and I always try that they pose a good challenge, as a new riddles does... So, I request you all to please let me know if I have been successful in that...

Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

The five children of my family - Saarthak, Nishtha, Jigyaasa, Ambar, and Samagra - participated in a Sanskrit Mantrochchaaran (mantra recital or incantation) competition, for which five mantras - Gayatri Mantra, Maha-Mrityunjay Mantra, Praatah-kaaleen Mantra, Namokkaar Mahamantra, and Shri Ram Stuti - were chosen...

For the competition, the kids needed to recite one of the mantras five times, another four times, the third mantra needed to be recited three times, the fourth one two times, and the fifth and last mantra only once, but they needed to make sure that no two kids recite the same mantra the same number of times...

So, each of the kids needed to recite these five mantras 15 times in toto, and they were to be adjudged for their pronunciation...

Gayantri Mantra took 48 seconds in one recital; Maha-Mrityunjay Mantra 78 seconds; Praatah-kaaleen Mantra needed 88 seconds; Namokkaar Mahamantra 116 seconds; and Shri Ram Stuti took 128 seconds to finish each time its recited...
  • Saarthak took four minutes to complete the recital of Gayantri Mantra; and spent five minutes 10 seconds in reciting Namokkaar Mahamantra & Maha-mrityunjay Mantra combined...
  • Jigyaasa took the least time in toto, which was five minutes & 32 seconds less than the time taken by Nishtha...
  • Ambar recited the Maha-mrityunjay Mantra twice; and spent 15 minutes & four seconds combined in reciting Namokkaar Mahamantra & Praatah-kaaleen Mantra...
  • Nishtha took the most time in completing her recital, because she recited the Namokkaar Mahamantra five times, Shri Ram Stuti four times, and she recited Gayantri Mantra only once...
  • The kid, who took 21 minutes & 26 seconds in the complete recital, recited Gayantri Mantra five times, and Shri Ram Sturi three times...
  • Jigyaasa recited the Namokkaar Mahamantra only once; but she recited the Praatah-kaaleen Mantra three times, and Maha-mrityunjay Mantra five times...
  • The kid, who won the competition, recited the Praatah-kaaleen Mantra only once, and took 24 minutes & 44 seconds in completing the recital...
Now, can you guys tell me, which kid took how much time in finishing his or her recital, and recited which mantra how many times... And yes, who won the competition...?

Tuesday, April 10, 2012

हेमा के कॉलेज में निबंध लेखन प्रतियोगिता... (Essay writing competition in Hema's college...)

विशेष नोट : पिछले कुछ दिनों से मैं अपनी ही पुरानी पहेलियों को नए कलेवर में आपके पास लेकर आ रहा हूं, और मेरी कोशिश रहती है कि वे आपको नई पहेली जैसी ही चुनौती दें... सो, आप सभी से अनुरोध है कि मुझे ज़रूर बताएं कि मैं कामयाब रहा या नहीं...

नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...


मेरी पत्नी हेमा के कॉलेज में स्नातक (बीए) विद्यार्थियों ने एक निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें प्रत्येक वर्ष के विद्यार्थियों में से शीर्ष चार प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया...
  • मेघना, ज्योतलीन और नताशा एक ही कक्षा की छात्राएं थीं, और कवलजीत से एक वर्ष छोटी थीं...
  • प्रगति के मुकाबले उसी वर्ष की छात्रा राशि एक स्थान पिछड़ गई...
  • एहतेशाम अपनी कक्षा में उसी स्थान पर आया, जो उससे एक वर्ष छोटे क्रिस्टोफर को अपनी कक्षा में मिला...
  • नम्रता के मुकाबले उसी वर्ष का छात्र एहतेशाम एक स्थान पिछड़ गया...
  • दीपांशु अपनी कक्षा में उसी स्थान पर आया, जो उससे एक वर्ष छोटे जसराज को अपनी कक्षा में मिला...
  • जसराज के मुकाबले उसी वर्ष का छात्र कवलजीत एक स्थान आगे रहा...
  • नताशा अपनी कक्षा में उसी स्थान पर रही, जो उससे एक वर्ष बड़ी नम्रता को अपनी कक्षा में मिला...
  • नताशा के मुकाबले उसी वर्ष की छात्रा ज्योतलीन एक स्थान आगे रही...
  • अरिजित, प्रगति और राशि की तुलना में जसराज और नम्रता एक वर्ष छोटे थे...
अब आप लोग मुझे बताइए, कौन किस कक्षा में पढ़ता था, और प्रतियोगिता में किसको कौन-सा स्थान मिला...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: Since last few days, I am creating the riddles from my old riddles only, and I always try that they pose a good challenge, as a new riddles does... So, I request you all to please let me know if I have been successful in that...

Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...


In my wife Hema's college, the students of BA participated in an essay writing competition, and top four students from each year were awarded...
  • Meghna, Jyotleen and Natasha were all in the same class, and were younger to Kawaljit by one year...
  • Pragati was one place ahead of her classmate Rashi...
  • Ehtesham got the same position in his class, which was secured by one-year his junior Christopher in his class...
  • Ehtesham was one place behind of his classmate Namrata...
  • Deepanshu got the same position in his class, which was secured by one-year his junior Jasraj in his class...
  • Kawaljit was one place ahead of his classmate Jasraj...
  • Natasha got the same position in her class, which was secured by one-year his senior Namrata in her class...
  • Jyotleen was one place ahead of her classmate Natasha...
  • Arijit, Pragati and Rashi were one year senior to Jasraj and Namrata...
Now, you guys tell me, who studied in which class, and which position each of them secured in the competition...?

Thursday, December 8, 2011

मूक-बधिरों का ओलिम्पिक... (Olympics for deaf & dumbs...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

वर्ष 1965 में पांच देशों - यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए), दक्षिण अफ्रीकी गणराज्य, चीन गणराज्य, यूनाइटेड किंगडम (यूके), तथा यूनियन ऑफ सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक्स (यूएसएसआर) - में से प्रत्येक ने 'मूक-बधिरों के ओलिम्पिक' में भाग लेने के लिए 15-15 खिलाड़ी भेजे...

इन खिलाड़ियों ने कुल पांच खेल स्पर्धाओं में भाग लिया, और प्रत्येक देश ने एक खेल के लिए पांच, दूसरे के लिए चार, तीसरे के लिए तीन, चौथे खेल के लिए दो, तथा पांचवें खेल के लिए केवल एक खिलाड़ी भेजा था...

किन्हीं भी दो देशों ने किसी भी खेल स्पर्धा के लिए बराबर खिलाड़ी नहीं भेजे थे...

और हां, सभी देशों से आयोजकों ने 'व्यवस्था शुल्क' वसूल किया था, और किन्हीं भी दो खेलों के लिए शुल्क एक समान नहीं था...

एथलेटिक्स की प्रतिस्पर्धाओं के लिए आयोजकों ने खेल में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी के लिए 1,800 अमेरिकी डॉलर का शुल्क वसूल किया... इसी तरह, शूटिंग (निशानेबाज़ी) की स्पर्धा के लिए शुल्क था 2,925 अमेरिकी डॉलर प्रति खिलाड़ी; वेट लिफ्टिंग (भारोत्तोलन) के लिए शुल्क था 3,300 अमेरिकी डॉलर; स्विमिंग (तैराकी) के लिए 4,350 अमेरिकी डॉलर; तथा जिमनास्टिक्स के लिए 4,800 अमेरिकी डॉलर प्रति खिलाड़ी शुल्क रखा गया था...
  • जिस देश को कुल 48,225 अमेरिकी डॉलर शुल्क चुकाना पड़ा, उसके पांच खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया, तथा तीन खिलाड़ियों ने जिमनास्टिक्स प्रतिस्पर्धाओं में...
  • चीन गणराज्य ने सबसे कम शुल्क अदा किया, और वह रकम दक्षिण अफ्रीकी गणराज्य द्वारा अदा किए गए शुल्क से 12,450 अमेरिकी डॉलर कम थी...
  • यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका ने एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले अपने खिलाड़ियों के लिए 9,000 अमेरिकी डॉलर शुल्क के रूप में दिए, तथा अपने तैराकों और निशानेबाज़ों के लिए उन्हें कुल 11,625 अमेरिकी डॉलर का शुल्क देना पड़ा...
  • यूनाइटेड किंगडम ने दो निशानेबाज़ भेजे था, तथा अपने तैराकों और भारोत्तोलकों के लिए उन्हें कुल 33,900 अमेरिकी डॉलर का शुल्क देना पड़ा...
  • दक्षिण अफ्रीकी गणराज्य ने शुल्क के रूप में सबसे बड़ी रकम अदा की, और उनकी ओर से पांच तैराकों, चार जिमनास्टों तथा एक खिलाड़ी ने एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया...
  • चीन गणराज्य की ओर से तीन भारोत्तोलकों, पांच निशानेबाज़ों तथा एक तैराक ने भाग लिया...
  • प्रतियोगिताओं में जिस देश को सर्वाधिक मेडल मिले, उसकी ओर से केवल एक भारोत्तोलक गया था, उन्होंने कुल 55,650 अमेरिकी डॉलर शुल्क के रूप में जमा कराए, जो यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की तुलना में 7,425 अमेरिकी डॉलर ज़्यादा थे...
अब क्या आप लोग बता सकेंगे, प्रत्येक देश ने प्रत्येक खेल स्पर्धा के लिए कितने-कितने खिलाड़ी भेजे, तथा कुल कितना शुल्क अदा किया... और हां, सबसे ज़्यादा मेडल किस देश ने जीते...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

It was in the year 1965, when five countries - United States of America (USA), Republic of South Africa (SA), Republic of China, United Kingdom (UK), and Union of Soviet Socialist Republics (USSR) - sent 15 players each, to the 'Olympics for deafs and dumbs'...

The players competed in five sports, and each of the country sent five players for one of the sports, four players for the second, three for the third, two for the fourth, and only one player for the fifth sporting event...

No country sent the same number of players for any particular sport...

And yes, the countries had to pay the 'arrangements fee' to the organisers, and no two sports had the same fee charges...

For the athletics competitions, the organisers charged US Dollars 1,800 for each player participating in the sport... Likewise, for shooting, the fee was US Dollars 2,925 each player; for weight lifting, the fee was US Dollars 3,300; for swimming, US Dollars 4,350; and for gymnastics, the fee was US Dollars 4,800...
  • The country who paid US Dollars 48,225 as fee, sent five players to participate in athletics competitions, and three gymnasts...
  • Republic of China paid the least fee, and that was US Dollars 12,450 less than Republic of South Africa (SA)...
  • United States of America (USA) paid US Dollars 9,000 for their players for athletics competitions, and US Dollars 11,625 for their swimmers and shooters combined...
  • United Kingdom (UK) sent two shooters, and paid US Dollars 33,900 for their swimmers and weight lifters combined...
  • Republic of South Africa (SA) paid the largest amount as fee, and they sent five swimmers, four gymnasts, and one player for athletics competitions...
  • Republic of China sent three weight lifters, five shooters and one swimmer...
  • The country who won the most medals, sent only one weight lifter, and paid a total of US Dollars 55,650 as fee, that was US Dollars 7,425 more than United States of America (USA)...
Now, can you guys tell me, how many players each of the countries sent for each sport, and how much they paid as the fee... And yes, which country won the most number of medals...?

Monday, December 5, 2011

मैंने खोली क्रिकेट ट्रेनिंग अकादमी... (I started a cricket training academy...)

विशेष नोट : पिछले कुछ दिनों से मैं अपनी ही पुरानी पहेलियों को नए कलेवर में आपके पास लेकर आ रहा हूं, और मेरी कोशिश रहती है कि वे आपको नई पहेली जैसी ही चुनौती दें... सो, आप सभी से अनुरोध है कि मुझे ज़रूर बताएं कि मैं कामयाब रहा या नहीं...

नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

हाल ही में मैंने पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटरों सुनील गावस्कर तथा रवि शास्त्री के साथ मिलकर एक क्रिकेट ट्रेनिंग अकादमी शुरू करने की योजना बनाई, और हमने तय किया कि प्रशिक्षकों के तौर पर चार-चार लोगों की टीमें बनाएंगे, जिनमें प्रत्येक में कम से कम एक गेंदबाज़, एक बल्लेबाज़, एक विकेटकीपर, और एक रणनीतिकार (अर्थात जो एक अच्छा कप्तान बनने के गुर सिखा सके) होना चाहिए...

अब समस्या यह थी कि हमारी अकादमी में पढ़ाने के लिए बहुत ज़्यादा खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे, सो हमें प्रत्येक प्रशिक्षक टीम में दो गेंदबाज़, और दो बल्लेबाज़ रखने पड़े, लेकिन हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि इस प्रकार बनी चार सदस्यों वाली प्रत्येक टीम में कम से कम एक विकेटकीपर भी हो, और एक रणनीतिकार भी...

हमारी अकादमी में प्रशिक्षक बनने के लिए सहमति भेजने वालों में बिशन सिंह बेदी, हरभजन सिंह, इमरान खान, शोएब अख्तर तथा वसीम अकरम नामक गेंदबाज़ शामिल थे, जबकि बल्लेबाज़ों में हमारे पास सिर्फ चार खिलाड़ियों - इंज़माम-उल-हक, महेन्द्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़ तथा सचिन तेंदुलकर - की सहमति पहुंची...

हां, हरभजन सिंह, महेन्द्र सिंह धोनी, तथा राहुल द्रविड़ विकेटकीपिंग के प्रशिक्षक भी हो सकते थे, जबकि इमरान खान तथा इंज़माम-उल-हक को हमने रणनीतिकार भी माना...

परन्तु हमारी समस्याएं यहीं खत्म नहीं हुईं, क्योंकि महेन्द्र सिंह धोनी ने हरभजन सिंह के साथ एक ही टीम में रहने से साफ इंकार कर दिया, और ज़िद पकड़ ली कि वह उसी टीम में शामिल होगा, जिसमें वसीम अकरम रहेगा...

दूसरी ओर, इसी तरह इमरान खान ने राहुल द्रविड़ के साथ जाने से इंकार कर दिया, और शोएब अख्तर की ज़िद थी कि वह इंज़माम-उल-हक के साथ नहीं जाएगा...

सो, अब क्या आप लोग हमें बता पाएंगे कि हम इम शर्तों को पूरा करते हुए कुल कितनी अलग-अलग प्रशिक्षक टीमें बना सकते थे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: Since last few days, I am creating the riddles from my old riddles only, and I always try that they pose a good challenge, as a new riddles does... So, I request you all to please let me know if I have been successful in that...

Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

I, alongwith Sunil Gavaskar and Ravi Shastri (both former cricketers and currently commentators), planned to start a cricket training academy; and for that, we planned to form the four-member trainers' teams in a way so that each of them has at least one bowler, one batsman, one wicketkeeper and one strategist (means capable of giving tips to be a captain of a side)...

But the problem was that not many players were available to teach, so, we had to form the teams with two bowlers and two batsmen each, but we wanted to make sure that at least one of the four members of a team is a wicketkeeper also and at least one of them is a strategist...

We got the consent to teach at our academy from the bowlers Bishan Singh Bedi, Harbhajan Singh, Imran Khan, Shoaib Akhtar, and Wasim Akram... And as batsmen, we had only four players - Inzamam-ul-Haq, Mahendra Singh Dhoni, Rahul Dravid, and Sachin Tendulkar - available...

By the way, Harbhajan Singh, Mahendra Singh Dhoni and Rahul Dravid could be the wicketkeeping trainers too; and Imran Khan and Inzamam-ul-Haq were considered as strategy teachers...

But the problems did not end here for us, as Mahendra Singh Dhoni refused to go with Harbhajan Singh, and insisted that he will be teaching at the academy only if Wasim Akram goes with him...

On the other hand, where Imran Khan refused to teach with Rahul Dravid, Shoaib Akhtar categorically refused to teach with Inzamam-ul-Haq...

Now, can you guys tell me, how many acceptable trainers' groups could we put together...?

Wednesday, November 30, 2011

स्कूल में छह आगन्तुक... (Six visitors in the school...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

(वैसे ध्यान रहे - इस पहेली में 'व्यक्ति' अथवा 'शख्स' शब्द का प्रयोग पुरुष अथवा महिला दोनों के लिए किया गया है...)

मैं हाल ही में अपने बच्चों सार्थक और निष्ठा के स्कूल गया, लेकिन प्रधानाचार्य के व्यस्त होने के कारण मुझसे भोजनावकाश तक प्रतीक्षा करने के लिए कहा गया...

जिस दौरान मैं वहां प्रतीक्षा कर रहा था, छह अन्य व्यक्ति स्कूल में दो-दो काम करने पहुंचे, जिनमें राजीव सहित तीन पुरुष थे, तथा तीन महिलाएं...
  • मेरे बाद स्कूल पहुंचे छह व्यक्तियों का परिचय इस प्रकार है (परन्तु आवश्यक नहीं कि क्रम भी यही हो) - मेघना, हरेन्द्र, फीस जमा करवाने पहुंचा शख्स, स्कूल के लिए पेपर जांचने के बदले चेक लेने पहुंचा शख्स, बच्चे को थप्पड़ मारने वाले चपरासी की शिकायत करने पहुंचा शख्स, तथा दूसरे स्थान पर पहुंचा शख्स...
  • सबसे अंत में पहुंचे दो लोगों द्वारा किए गए चार काम इस प्रकार थे (परन्तु आवश्यक नहीं कि क्रम भी यही हो) - स्कूल का इंस्पेक्शन करना, स्कूल के लिए जांचे गए पेपर के बदले चेक लेना, बच्चे को स्कूल में छोड़ना, तथा साक्षात्कार देना...
  • सिंह के बाद एक और शख्स आया था, और फिर पहुंचा था वह शख्स, जो बच्चे को स्कूल छोड़ने आया था...
  • ज्योतिका के बाद एक और शख्स आया था, और फिर पहुंचा था वह शख्स, जो बच्चे को स्कूल से लेने आया था...
  • कामायनी अपने पुत्र का रिपोर्ट कार्ड लेने के लिए पहुंची थी...
  • प्रतीक उस शख्स के तुरन्त बाद आया था, जो दस्तखत करने के बाद रिपोर्ट कार्ड वापस जमा करवाने पहुंचा था...
  • मेघना उस शख्स के दो स्थान बाद नहीं पहुंची थी, जो नई वर्दी खरीदने पहुंचा था...
  • जो शख्स स्कूल का इंस्पेक्शन करने पहुंचा था, वह अपने ही लिंग (gender) के शख्स के तुरन्त बाद आया था...
  • बच्चे को थप्पड़ मारने वाले चपरासी की शिकायत करने पहुंचा शख्स, नई किताबें खरीदने आए शख्स से दो स्थान पहले या दो स्थान बाद में पहुंचा था...
  • रोहतगी नामक व्यक्ति उस शख्स से पहले स्कूल नहीं पहुंचा था, जो प्रधानाचार्य से मिलने आया था...
  • राठी के विपरीत लिंग वाला (gender) रोहतगी साक्षात्कार देने पहुंचा शख्स नहीं था...
  • जैन नामक शख्स रस्तोगी नामक शख्स से तुरन्त पहले आया था, तथा दोनों का लिंग (gender) समान था...
  • स्कूल में पहुंचा पहला शख्स महिला नहीं थी...
अब क्या आप लोग बता सकेंगे, सभी छह व्यक्तियों के पूरे नाम (एक जातिनाम आचार्य था) क्या थे, किस क्रम में वे स्कूल पहुंचे, तथा प्रत्येक व्यक्ति को कौन-कौन से दो काम करने थे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

I recently visited the school of my kids Saarthak and Nishtha, and was asked to wait till the recess happens, and the Principal gets free...

While I waited, six other persons - three males including Rajeev, and three females - visited the school, with two purposes each...
  • The six visitors, not necessarily in the same order, were - Meghna, Harendra, the person who wanted to deposit the fees, the one who wanted to collect the cheque for the papers checked for the school, the one who wanted to complain against the peon who slapped the kid, and the second who visited the school at the second place...
  • The four purposes of the last two visitors, not necessarily in the same order, were - inspecting the school; collecting the cheque for the papers checked for the school; dropping a kid at the school; and to face an interview...
  • One more person visited the school after Singh, and then came the person who wanted to drop a kid at the school...
  • One more person visited the school after Jyotika, and then came the person who wanted to pick his or her ward from the school...
  • Kamayani wanted to collect the report card of her son...
  • Prateek came just after the person who had come to submit the report card back after signing it...
  • Meghna was not the second visitor after the one who wanted to buy the new uniform set...
  • The person who wanted to make an inspection at the school, came just after a person of the same sex...
  • The person who wanted to complain against the kid-slapping peon, either visited two places before or two places after the one who wanted to buy the new book set...
  • Rohatgi did not visit the school before the person who wanted to meet the Principal...
  • Rohatgi - who was a person of opposite sex than Rathi - was not the person who wanted to face an interview...
  • Jain came just before Rastogi, and both of them were of same sex...
  • The first person to visit was not a woman...
Now, can you guys figure out the full names (one surname was Acharya) of all the six persons, the sequence of their visits, and the two purposes each of them came for...?

Monday, November 28, 2011

चार भाइयों ने दी परीक्षा... (Four cousins took exams...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा... 

मैं चार चचेरे भाइयों से मिला, जो अलग-अलग विषयों के छात्र थे, सो, स्कूल में अलग-अलग अध्यापक उन्हें पढ़ाते थे, और वे अलग-अलग ट्यूटर्स से ट्यूशन भी लिया करते थे...

चारों की परीक्षा एक ही सप्ताह में हुई थी, परन्तु किसी भी दिन दो भाई एक साथ परीक्षा देने नहीं गए, और हां, चारों के प्राप्तांक भी अलग-अलग रहे...
  • चारों भाइयों को कुल 2200 अंक प्राप्त हुए...
  • जिस छात्र को 425 अंक मिले, उसकी परीक्षा बुधवार को हुई थी, परन्तु उसकी स्कूल अध्यापिका सुलेखा मनकोटिया नहीं थीं...
  • प्रेमवर्द्धन राजपूत ने राजनीति विज्ञान की परीक्षा दी थी, तथा उसकी स्कूल अध्यापिका कीर्ति नारंग थीं...
  • हर्षवर्द्धन राजपूत, जो इतिहास का छात्र था, कामिनी दुग्गल से ट्यूशन पढ़ता था...
  • जो छात्र राजीव बंसल से ट्यूशन पढ़ता था, उसे 850 अंक प्राप्त हुए थे...
  • हर्षवर्द्धन राजपूत को शक्तिवर्द्धन राजपूत की तुलना में अधिक अंक प्राप्त हुए थे...
  • जिस छात्र को नारायण प्रसाद ट्यूशन पढ़ाते थे, उसकी परीक्षा उस छात्र से पहले हो गई थी, जिसे 675 अंक प्राप्त हुए थे...
  • यशवर्द्धन राजपूत ने अर्थशास्त्र की परीक्षा शुक्रवार को दी थी...
  • गणित का छात्र सत्यप्रकाश शर्मा से ट्यूशन पढ़ा करता था...
  • शक्तिवर्द्धन राजपूत के स्कूल अध्यापक ज्ञानेन्द्र कुमार थे...
  • गीतांजलि तंवर उस छात्र की स्कूल अध्यापिका नहीं थीं, जिसकी परीक्षा मंगलवार को हुई थी...
  • चारों में से किसी भी भाई ने बृहस्पतिवार, शनिवार अथवा रविवार को परीक्षा नहीं दी थी...
अब क्या आप लोग मुझे बता सकेंगे, चारों भाइयों ने किस-किस विषय की परीक्षा किस-किस दिन दी, कितने-कितने अंक प्राप्त किए, और प्रत्येक के स्कूल अध्यापक तथा ट्यूशन पढ़ाने वाले कौन-कौन थे...? 

Now, the same riddle in English... 

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you... 

I met four cousins, who were students of different subjects, hence, taught by different teachers, and taking tuitions from different tutors...

They took their exams in the same week, but no two cousins appeared for his exam the same day; and yes, they scored different marks...
  • The four cousins scored 2200 marks in total...
  • The student, who got 425 marks had his exam on Wednesday, but his subject teacher was not Sulekha Mankotia...
  • Premwardhan Rajput took the Political Science exam, and his subject teacher was Kirti Narang...
  • The tutor of the History student, Harshwardhan Rajput, was Kamini Duggal...
  • The student whose tutor was Rajeev Bansal, got 850 marks...
  • Harshwardhan Rajput scored more marks than Shaktiwardhan Rajput...
  • The student, whose tutor was Narayan Prasad, took his exam earlier in the week than the one who got 675 marks...
  • Yashwardhan Rajput took the Economics exam on Friday...
  • The tutor of the Mathematics student was Satyaprakash Sharma...
  • The subject teacher of Shaktiwardhan Rajput was Gyanendra Kumar...
  • Geetanjali Tanwar was not the subject teacher of the student, who took his exam on Tuesday...
  • None of the cousins took their exam on a Thursday, or Saturday or Sunday...
Now, can you guys tell me, which cousin took the exam of which subject, on which day, and how many marks each of them scored, who was his subject teacher, and who was his tutor...?

Thursday, November 24, 2011

भुगतान क्रेडिट कार्ड्स का... (Repayment of credit cards...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मैं हाल ही में अपने चचेरे भाई से मिलने बैंक गया था, और मैंने उसे एक काउंटर पर बैठा भुगतान जमा करते हुए पाया...

उसके सामने छह लोग एक पंक्ति में खड़े थे, जो बैंक के क्रेडिट कार्ड्स पर उनके द्वारा किए गए खर्चों का भुगतान करने के लिए चेक जमा करने आए थे...

अचानक मैनेजर ने मेरे भाई को बुलाया, तो उसने मुझसे अनुरोध किया कि मैं एक रजिस्टर में सभी का पूरा नाम, उसके नाम पर मौजूद क्रेडिट कार्डों की कुल संख्या, तथा चेक में भरी गई रकम दर्ज कर लूं...

मैंने वैसा ही किया, और अब मैं आप लोगों को कुछ संकेत दे रहा हूं...
  • सभी छह लोगों के पास अलग-अलग संख्या में (दो, तीन, चार, पांच, छह और सात) क्रेडिट कार्ड्स थे..
  • मैंने यह भी पाया कि जिसके पास जितने अधिक क्रेडिट कार्ड्स थे, उसने उतना ही अधिक भुगतान किया...
  • यादव के भुगतान की रकम उस रकम से कम थी, जो करमाकर ने बैंक को चुकाया...
  • पार्वती ने 18,850 रुपये का चेक दिया, जो बहुगुणा के चेक की रकम से 12,400 रुपये कम था...
  • जिस शख्स के पास कुल दो क्रेडिट कार्ड थे, उसने 11,735 रुपये का भुगतान किया...
  • भुगतान की सर्वाधिक रकम चार क्रेडिट कार्ड वाले शख्स के भुगतान की रकम से 22,100 रुपये अधिक थी...
  • पांच क्रेडिट कार्ड रखने वाले शख्स ने जिस रकम का चेक बैंक को दिया, वह आडवाणी की तुलना में 9,500 रुपये अधिक थी, परन्तु दीपेन्द्र के भुगतान की तुलना में 1,250 रुपये कम थी...
  • करमाकर के भुगतान की रकम सुनयना और आडवाणी के बीच थी, अर्थात वे तीनों सूची में एक-दूसरे के ऊपर-नीचे लगातार दर्ज हुए...
  • अग्रवाल के भुगतान की रकम दीपेन्द्र के भुगतान की रकम से 11,350 रुपये अधिक थी, तथा बालकृष्ण के भुगतान की रकम से 12,600 रुपये अधिक थी...
  • छह में से एक शख्स ने 20,500 रुपये का चेक दिया...
  • सर्वाधिक भुगतान लेले, यादव, या धर्मेन्द्र ने नहीं किया था...
  • और हां, एक नाम ज्योतिका था...
अब क्या आप लोग मुझे सभी छह व्यक्तियों के पूरे नाम, उनके नाम पर जारी कुल क्रेडिट कार्ड्स की संख्या, तथा उनके द्वारा किए गए भुगतान की रकम बता सकेंगे...? 

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

I recently went to a bank to meet my cousin, where I found him collecting the payments at a counter...

Six persons were waiting in a queue to deposit cheques, to repay the bank for the expenditures made by them through credit cards...

Suddenly, the manager called my cousin, and he asked for my help to note down the full names, total number of credit cards each one had, and the amount on the cheque, on a register...

I did that, and now, I am going to give you a few clues...
  • All six of them had different number of credit cards (Two, Three, Four, Five, Six, Seven) in their names...
  • I noted that repayment amount went higher and higher, as the number of credit cards each of them had...
  • Yadav’s repayment amount was lesser than what Karmakar paid to the bank...
  • Parvati paid Rupees 18,850, which is Rupees 12,400 less than Bahuguna...
  • The cheque was signed for Rupees 11,735 by the person having two credit cards...
  • The highest repayment was Rupees 22,100 more than the person having four credit cards...
  • The person having five credit cards signed a cheque for an amount, which was Rupees 9,500 more than what Advani paid, but Rupees 1,250 less than what Deependra paid...
  • Karmakar paid an amount which was between Sunayna and Advani, which means that three of them were noted in a sequence in the register...
  • Aggarwal’s repayment amount was Rupees 11,350 more than what Deependra paid, and Rupees 12,600 more than what Balkrishna paid to the bank...
  • One of the six persons paid Rupees 20,500...
  • The highest repayment was not made by Lele, Yadav, or Dharmendra...
  • And yes, one name was Jyotika...
Now, can you guys tell me the full names of all the six creditors, the number of credit cards each of them had, and the amount each of them paid to the bank...?

Wednesday, November 23, 2011

चार मित्रों ने खोले कार्यालय (Four friends open offices...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

यह कहानी है चार मित्रों की, जिन्होंने पढ़ाई-लिखाई खत्म करने के बाद छोटी-छोटी कम्पनियां खोलकर सूचना-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में व्यापार शुरू किया...

उनके बुद्धिचातुर्य, मेहनत, लगन और विशेषज्ञता की बदौलत चारों ही कम्पनियां - जेन नेक्स्ट टेक्नोलॉजीज़, डोरस्टेप टेक्नोलॉजीज़, भारत सॉफ्टवेयर सर्विसेज़, तथा सॉफ्टवेयर इंडिया लिमिटेड - फलने-फूलने लगीं, और विस्तार के लिए दुनिया-भर में कार्यालय खोलना आवश्यक लगने लगा...

मित्र तो थे ही, सो, मिलने का कार्यक्रम बनाया, और तय किया कि वे अमेरिका के न्यूयार्क शहर, फ्रांस के पेरिस शहर, ब्रिटेन के लंदन शहर और जापान के टोक्यो शहर में कार्यालय खोलेंगे... उन्होंने खर्च बचाने का समझदारी-भरा तरीका सोचते हुए यह भी तय किया, कि प्रत्येक शहर में सिर्फ एक ही कम्पनी कार्यालय खोले, और बाकी तीनों को भी उसी में थोड़ी-सी जगह दे दे, ताकि चारों कम्पनियों को चारों शहरों में खर्च किए बिना उपस्थिति मिल जाए...

अब कहानी में पेंच तब आया, जब पता चला कि चारों एक खास शहर में ही जाना चाहते हैं, सो, सभी ने कुछ शर्तें रखीं...
  • जेन नेक्स्ट टेक्नोलॉजीज़ ने कहा, हम तब तक लंदन में कार्यालय नहीं खोलेंगे, जब तक डोरस्टेप टेक्नोलॉजीज़ अपना कार्यालय टोक्यो में तथा भारत सॉफ्टवेयर सर्विसेज़ अपना कार्यालय पेरिस में नहीं खोलेंगे...
  • जेन नेक्स्ट टेक्नोलॉजीज़ ने कहा, हम तब तक टोक्यो में कार्यालय नहीं खोलेंगे, जब तक डोरस्टेप टेक्नोलॉजीज़ अपना कार्यालय पेरिस में तथा सॉफ्टवेयर इंडिया लिमिटेड अपना कार्यालय न्यूयार्क में नहीं खोलेंगे...
  • जेन नेक्स्ट टेक्नोलॉजीज़ ने कहा, हम तब तक पेरिस में कार्यालय नहीं खोलेंगे, जब तक डोरस्टेप टेक्नोलॉजीज़ अपना कार्यालय न्यूयार्क में तथा भारत सॉफ्टवेयर सर्विसेज़ अपना कार्यालय लंदन में नहीं खोलेंगे...
  • जेन नेक्स्ट टेक्नोलॉजीज़ ने कहा, हम तब तक न्यूयार्क में कार्यालय नहीं खोलेंगे, जब तक सॉफ्टवेयर इंडिया लिमिटेड अपना कार्यालय टोक्यो में तथा भारत सॉफ्टवेयर सर्विसेज़ अपना कार्यालय लंदन में नहीं खोलेंगे...
  • डोरस्टेप टेक्नोलॉजीज़ ने कहा, हम तब तक लंदन में कार्यालय नहीं खोलेंगे, जब तक सॉफ्टवेयर इंडिया लिमिटेड अपना कार्यालय टोक्यो में तथा जेन नेक्स्ट टेक्नोलॉजीज़ अपना कार्यालय न्यूयार्क में नहीं खोलेंगे...
  • डोरस्टेप टेक्नोलॉजीज़ ने कहा, हम तब तक न्यूयार्क में कार्यालय नहीं खोलेंगे, जब तक जेन नेक्स्ट टेक्नोलॉजीज़ अपना कार्यालय टोक्यो में तथा भारत सॉफ्टवेयर सर्विसेज़ अपना कार्यालय लंदन में नहीं खोलेंगे...
  • सॉफ्टवेयर इंडिया लिमिटेड ने कहा, हम तब तक टोक्यो में कार्यालय नहीं खोलेंगे, जब तक डोरस्टेप टेक्नोलॉजीज़ अपना कार्यालय पेरिस में तथा जेन नेक्स्ट टेक्नोलॉजीज़ अपना कार्यालय लंदन में नहीं खोलेंगे...
  • सॉफ्टवेयर इंडिया लिमिटेड ने कहा, हम तब तक न्यूयार्क में कार्यालय नहीं खोलेंगे, जब तक भारत सॉफ्टवेयर सर्विसेज़ अपना कार्यालय पेरिस में नहीं खोलेंगे...
  • भारत सॉफ्टवेयर सर्विसेज़ ने कहा, हम तब तक टोक्यो में कार्यालय नहीं खोलेंगे, जब तक जेन नेक्स्ट टेक्नोलॉजीज़ अपना कार्यालय पेरिस में तथा डोरस्टेप टेक्नोलॉजीज़ अपना कार्यालय न्यूयार्क में नहीं खोलेंगे...
अब क्या आप लोग बता सकते हैं, चारों कम्पनियों के मालिक किस-किस शहर में कार्यालय खोलने के इच्छुक थे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

It is a story of four friends, who entered the field of Information Technology by starting small companies, after their studies are over...

Their intelligence, hard work and their expertise soon made the all four companies - Gen Next Technologies, Doorstep Technologies, Bharat Software Services, and Software India Limited - expanding in such a way that they needed corporate offices in different cities worldwide...

They were still friends, so, they met and decided to open offices in New York (The USA), Paris (France), London (The UK), and Tokyo (Japan)... They also decided that it would be intelligent and cost-saving if each of them opens an office in only one of these cities, and rest three get some office space within the same office...

But all four of them wanted to go to a certain city, and hence, put some conditions...
  • Gen Next Technologies said, it will not open an office in Paris, unless Doorstep Technologies opens it in New York and Bharat Software Services opens the office in London...
  • Gen Next Technologies said, it will not open an office in New York, unless Software India Limited opens it in Tokyo and Bharat Software Services opens the office in London...
  • Gen Next Technologies said, it will not open an office in Tokyo, unless Doorstep Technologies opens it in Paris and Software India Limited opens the office in New York...
  • Gen Next Technologies said, it will not open an office in London, unless Doorstep Technologies opens it in Tokyo and Bharat Software Services opens the office in Paris...
  • Doorstep Technologies said, it will not open an office in London, unless Software India Limited opens it in Tokyo and Gen Next Technologies opens the office in New York...
  • Doorstep Technologies said, it will not open an office in New York, unless Gen Next Technologies opens it in Tokyo and Bharat Software Services opens the office in London...
  • Software India Limited said, it will not open an office in Tokyo, unless Doorstep Technologies opens it in Paris and Gen Next Technologies opens the office in London...
  • Software India Limited said, it will not open an office in New York, unless Bharat Software Services opens it in Paris...
  • Bharat Software Services said, it will not open an office in Tokyo, unless Gen Next Technologies opens it in Paris and Doorstep Technologies opens the office in New York...
Now, can you guys tell me, in which city each of them wanted to open an office...?

Tuesday, November 22, 2011

शीर्ष भारतीय आईटी कम्पनियों की सूची... (The list of top Indian IT companies...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

हाल ही में एक प्रसिद्ध रेटिंग एजेन्सी ने छह शीर्ष भारतीय आईटी कम्पनियों की सूची जारी की, जिनके मुख्यालय अलग-अलग शहरों में हैं - लैपी टेक्नोलॉजीज़, एबीसीडी कॉम्प्स, बीकेबी कम्प्यूटर्स, डेस्कटॉप सॉल्यूशन्स, फेडरल इन्फोटेक तथा पीसी प्वाइन्ट...

सभी छह कम्पनियां अपने अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के लिए एक विशेष वाहन का प्रयोग करती हैं...

छह में से तीन कम्पनियों ने अलग-अलग विदेशी कारें रखी हुईं हैं, जबकि दो कम्पनियों के पास निजी विमान हैं, तथा एक कम्पनी ने अपने अध्यक्ष तथा सीईओ की यात्राओं के लिए हेलीकॉप्टर खरीदा हुआ है...

प्रत्येक कम्पनी का अध्यक्ष तथा सीईओ (एक साथ) शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक-एक खेल में रुचि रखते हैं...
  • जिस कम्पनी का मुख्यालय लखनऊ में है, उसका सीईओ एफसी अरोड़ा है, तथा उसका अध्यक्ष एमसी अग्रवाल या बॉबी रस्तोगी नहीं है...
  • जिस कम्पनी का मुख्यालय भोपाल में है, उसके पास यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर नहीं है...
  • अध्यक्ष राशि गोयल तथा अध्यक्ष बीके भसीन अपनी कम्पनी के निजी विमानों से यात्रा करते हैं...
  • बीकेबी कम्प्यूटर्स का सीईओ पीके पाण्डेय है, और वह अपने अध्यक्ष के साथ लॉन टेनिस, फुटबॉल, क्रिकेट, गोल्फ या वॉलीबॉल नहीं खेलता...
  • जिस कम्पनी का मुख्यालय रांची में है, उसके अध्यक्ष तथा सीईओ मर्सिडीज़, हेलीकॉप्टर, रॉल्स रॉयस अथवा बीएमडब्ल्यू में यात्रा नहीं करते...
  • जिस कम्पनी का मुख्यालय भुवनेश्वर में है, उसकी अध्यक्ष राशि गोयल है, तथा उसका सीईओ एमके मल्होत्रा है...
  • जिस कम्पनी का मुख्यालय भोपाल में है, उसका अध्यक्ष एलके भाटिया है, और वह अपने सीईओ के साथ फुटबॉल खेलता है...
  • पीसी प्वाइन्ट के अध्यक्ष तथा सीईओ निजी विमान से यात्रा करते हैं, तथा सीईओ का नाम एमके मल्होत्रा है...
  • अध्यक्ष बीके भसीन की कम्पनी का मुख्यालय लखनऊ में नहीं है...
  • एबीसीडी कॉम्प्स का सीईओ अपने अध्यक्ष जेके सहरावत के साथ गोल्फ खेलता है...
  • अध्यक्ष एमसी अग्रवाल निजी विमान से यात्रा नहीं करता है, और उसकी कम्पनी के सीईओ का नाम सत्कार मिश्रा है...
  • डेस्कटॉप सॉल्यूशन्स के पास निजी विमान है...
  • जिस कम्पनी ने यात्राओं के लिए बीएमडब्ल्यू कारें रखी हुई हैं, उसका मुख्यालय तिरुअनंतपुरम अथवा लखनऊ में नहीं है, और राशि गोयल उसकी अध्यक्ष नहीं है...
  • फेडरल इन्फोटेक का सीईओ नितिन जिन्दल है, जिसे अपने अध्यक्ष के साथ फुटबॉल खेलने में बहुत आनन्द आता है...
  • वॉलीबॉल खेलने वाला अध्यक्ष तथा सीईओ का जोड़ा यात्रा करने के लिए हेलीकॉप्टर अथवा रॉल्स रॉयस का उपयोग नहीं करता...
  • सीईओ सत्कार मिश्रा की कम्पनी के पास यात्रा के लिए मर्सिडीज़ कारें हैं, तथा उसका मुख्यालय तिरुअनंतपुरम में है...
  • जिस कम्पनी के पास यात्राओं के लिए हेलीकॉप्टर है, उसके अध्यक्ष तथा सीईओ लॉन टेनिस अथवा क्रिकेट नहीं खेलते...
  • जिस कम्पनी के अध्यक्ष तथा सीईओ वॉलीबॉल खेलते हैं, उसका मुख्यालय रांची में नहीं है...
  • उस कम्पनी का मुख्यालय भोपाल या लखनऊ नहीं है, जिसके अध्यक्ष तथा सीईओ क्रिकेट खेलते हैं, और उसके सीईओ का नाम पीके पाण्डेय नहीं है, और उसके अध्यक्ष का नाम बीके भसीन नहीं है...
  • निजी विमानों की मालिक दोनों कम्पनियों में से एक के अध्यक्ष तथा सीईओ क्रिकेट खेलते हैं, तथा निजी विमान की मालिक दूसरी कम्पनी के सीईओ का नाम एके कपूर है...
  • अध्यक्ष तथा सीईओ के जिस जोड़े को फुटबॉल खेलने का शौक है, वे बीएमडब्ल्यू में यात्रा नहीं करते...
  • जिस कम्पनी का अध्यक्ष तथा सीईओ हॉकी खेलते हैं, उसका मुख्यालय जयपुर में है...
अब क्या आप लोग मुझे बता सकेंगे, प्रत्येक कम्पनी का मुख्यालय किस शहर में है, उसके अध्यक्ष तथा सीईओ का नाम क्या है, उनका पसंदीदा खेल कौन-सा है, तथा वे यात्रा के लिए क्या इस्तेमाल करते हैं...

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Recently, a famous rating agency released a list of top six Indian IT companies, based in six different cities - Lappy Technologies, ABCD Comps, BKB Computers, Desktop Solutions, Federal Infotech and PC Point...

All the six companies use a specific vehicle for the travelling of their chairperson and the CEO...

Three, out of six, companies own a different foreign car, but two own jet planes, and the last company has a chopper (helicopter) for their chairperson and the CEO...

The chairperson & CEO (together) of all the six companies play a different sport to keep themselves fit...
  • The company based in Lucknow, has FC Arora as its CEO, and its chairperson is neither MC Aggarwal nor Bobby Rastogi...
  • The company based in Bhopal does not own a chopper (helicopter) for travelling...
  • Chairpersons Rashi Goel and BK Bhasin travel by their own Jet Planes...
  • The CEO of BKB Computers is PK Pandey, and he does not play Lawn Tennis, Football, Cricket, Golf or Volleyball, with his chairperson...
  • The chairperson & CEO of the company based in Ranchi, do not travel by Mercedes, chopper (helicopter), Rolls Royce or BMW...
  • The chairperson of the company based in Bhubaneshwar is Rashi Goel, and the CEO is MK Malhotra...
  • LK Bhatia is the chairperson of the company, which is based in Bhopal, and he plays Football with his CEO...
  • The chairperson and CEO of PC Point travel by their own Jet Plane, and the name of the CEO is MK Malhotra...
  • Chairperson BK Bhasin's company is not based in Lucknow...
  • The CEO of ABCD Comps plays Golf with his chairperson JK Sehrawat...
  • Chairperson MC Aggarwal does not travel by Jet Plane, and the CEO of his company is Satkaar Mishra...
  • Desktop Solutions has a Jet Plane...
  • The company, which has BMWs for travel purposes, is not based in Thiruvananthapuram or Lucknow, and its chairperson is not Rashi Goel...
  • The CEO of Federal Infotech is Nitin Jindal, who loves playing Football with his chairperson...
  • The chairperson & CEO, who play Volleyball, do not travel by a chopper (helicopter) or by a Rolls Royce...
  • CEO Satkaar Mishra's company has Mercedes for travel purposes, and is based in Thiruvananthapuram...
  • The chairperson & CEO of the chopper (helicopter) owning company do not play Lawn Tennis or Cricket...
  • The company, whose chairperson and CEO play Volleyball, is not based in Ranchi...
  • The company, whose chairperson & CEO play Cricket, is not based in Bhopal or Lucknow, and PK Pandey is not its CEO, and BK Bhasin is not its chairperson...
  • Chairperson & CEO of one of the two companies, which own Jet Planes, play Cricket, and the other Jet Plane owning company's CEO is AK Kapoor...
  • The football-loving chairperson & CEO, do not travel by a BMW...
  • The company, whose chairperson & CEO play Hockey, is based in Jaipur...
Now, can you guys tell me the names of the chairpersons and CEOs of each company, the name of the city they are based in, their favourite sport, and the mode of transport...

Monday, November 21, 2011

एक शिक्षक के चार सफल पुत्र... (Four successful sons of a teacher...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

एक समय की बात है, विद्या सागर नामक एक अध्यापक हुआ करते थे, जिनका अपने कार्यकाल में चार अलग-अलग शहरों में तबादला हुआ, और चारों ही शहरों में उनके घर एक-एक पुत्र का जन्म हुआ...

चारों पुत्रों ने बेहद मेहनत करते हुए पढ़ाई-लिखाई की, और उसके बाद व्यापार करना शुरू किया, जिसमें वे बहुत सफल हुए, और आखिरकार जब उन्होंने अपने-अपने पुत्रों को कम्पनी में अपनी-अपनी जगह बिठाकर कामकाज से अवकाश ले लिया, चारों ने अपनी पसंद की एक-एक कार खरीदी...

  1. चारों में से एक पुत्र का नाम ईश्वर चंद्र था; एक अन्य का जन्म 1953 में हुआ था; एक अन्य का जन्म हैदराबाद में हुआ था; तथा एक अन्य ने कामकाज से अवकाश लेने के बाद बेन्टले कार खरीदी थी, और उसकी पत्नी का नाम कमला देवी था...
  2. जिस पुत्र ने कामकाज से अवकाश लेने के बाद पोर्श कार खरीदी थी, उसका जन्म बेन्टले कार खरीदने वाले पुत्र के बाद हुआ था...
  3. जिस पुत्र का जन्म 1940 में हुआ था, उसने मर्सिडीज़ कार खरीदी थी...
  4. एक पुत्र ने फेरारी कार खरीदी थी, और सरस्वती देवी से विवाह किया था... (परन्तु यह पुत्र अयोध्या प्रसाद नहीं था...)
  5. बृज नारायण का जन्म भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु से पहले हुआ था, परन्तु निश्चित रूप से उसका जन्म भारत छोड़ो आन्दोलन के बाद हुआ था... और हां, उसका जन्म श्रीनगर में हुआ था...
  6. प्रभु दयाल की आयु अयोध्या प्रसाद की तुलना में कम थी...
  7. अयोध्या प्रसाद ने बेन्टले कार नहीं खरीदी थी, और उसका विवाह रुक्मिणी देवी से नहीं हुआ था...
  8. लखनऊ में पैदा हुआ पुत्र उस पुत्र से भी पहले पैदा हुआ था, जिसका जन्म श्रीनगर में हुआ था, और अयोध्या प्रसाद से भी पहले...
  9. विद्या सागर के दो पुत्रों का जन्म 1943 और 1967 में हुआ था...
  10. एक पुत्र का जन्म जयपुर में हुआ था...
  11. एक पुत्र की पत्नी का नाम सुमित्रा देवी था...
अब आप लोग मुझे बताएं, विद्या सागर के किस पुत्र का किस वर्ष, और किस शहर में जन्म हुआ, उसने कामकाज से अवकाश लेने के बाद कौन-सी कार खरीदी, और उसकी पत्नी का नाम क्या था...

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Once upon a time, there lived a school-teacher named Vidya Sagar, who got transferred to four different cities during his job, and a son was born to him in each of the cities he worked in...

All four sons studied hard, and later started a business, which flourished, and they became very successful businessmen, and after a long time, when each of them got retired after handing over his position in the company to his son, he bought the car of his dreams for himself...

  1. One of the sons was Ishwar Chandra; another was born in 1953; another was born in Hyderabad; and another bought a Bentley, with the money he got after the retirement, and got married to Kamla Devi...
  2. The son, who later bought a Porsche, was born after the son, who bought a Bentley...
  3. The son born in 1940, later bought a Mercedes...
  4. One of the sons bought a Ferrari, and got married to Saraswati Devi... (But this son was not Ayodhya Prasad...)
  5. Brij Narayan was born before the first Prime Minister of India Pandit Jawahar Lal Nehru passed away, but certainly after the Quit India Movement... And yes, he was born in Shrinagar...
  6. Prabhu Dayal was younger than Ayodhya Prasad...
  7. Ayodhya Prasad did not buy a Bentley, and did not get married to Rukmini Devi...
  8. The son, who was born in Lucknow, was born before the son born in Shrinagar, and also before Ayodhya Prasad...
  9. Two of Vidya Sagar's sons were born in 1943, and 1967...
  10. One of the sons was born in Jaipur...
  11. The name of the wife of one of the sons was Sumitra Devi...
So, now you guys tell me, which son of Vidya Sagar was born in which year, and in which city, which car did he buy after the retirement, and the name of the lady he got married to...

Thursday, November 17, 2011

शास्त्रीय नृत्य का कार्यक्रम... (A programme of classical dance...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मैं हाल ही में एक शास्त्रीय नृत्य कार्यक्रम देखने गया, जिसमें पांच शहरों के अलग-अलग स्कूलों से आई पांच बच्चियों ने भाग लिया था...

पांचों बच्चियों ने पांच अलग-अलग रंग के स्वेटर, तथा पांच अलग-अलग रंग की स्कर्ट पहनी थीं...

और हां, पांचों बच्चियों ने अलग-अलग नृत्य का प्रदर्शन किया था...

अब मैं आपको कुछ संकेत देता हूं...
  • पांचों में से एक बच्ची ने कुचिपुड़ी नृत्य किया था...
  • लखनऊ से आई हुई बच्ची ने कथकली का प्रदर्शन किया था...
  • ओडिसी का प्रदर्शन करने वाली बच्ची ने, भूरे रंग की स्कर्ट पहनकर आई बच्ची से एकदम पहले या एकदम बाद में नृत्य किया था...
  • लाल स्वेटर पहनकर आई बच्ची रांची से थी...
  • हरे रंग का स्वेटर पहनकर नाचने वाली बच्ची केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा थी...
  • जो बच्ची गुलाबी रंग की स्कर्ट पहने हुए थी, उसने भरतनाट्यम का प्रदर्शन किया था...
  • सफेद स्वेटर पहनकर आई बच्ची से एकदम पहले नृत्य करने वाली बच्ची हरे रंग का स्वेटर पहने हुए थी...
  • तीसरे स्थान पर नाचने वाली बच्ची मॉडर्न स्कूल की छात्रा थी...
  • चेन्नई से आई हुई बच्ची सलेटी रंग की स्कर्ट पहने हुए थी...
  • मुंबई से आई हुई बच्ची ने सबसे पहले नृत्य किया था...
  • काले रंग की स्कर्ट पहनने वाली बच्ची ने, मोहिनीअट्टम का प्रदर्शन करने वाली बच्ची से एकदम पहले या एकदम बाद में नृत्य किया था...
  • जो बच्ची नारंगी रंग की स्कर्ट पहने हुए थी, वह गुरु नानक पब्लिक स्कूल की छात्रा थी...
  • पीले रंग का स्वेटर पहनने वाली बच्ची भूरे रंग की स्कर्ट पहने हुए थी...
  • काले रंग की स्कर्ट पहनने वाली बच्ची से एकदम पहले या एकदम बाद में नृत्य करने वाली बच्ची सरस्वती बाल मन्दिर की छात्रा थी...
  • मुंबई से आई हुई बच्ची ने, नीले रंग का स्वेटर पहनकर आई बच्ची से एकदम पहले या एकदम बाद में नृत्य किया था...
  • नई दिल्ली से आई हुई बच्ची सेन्ट मार्क्स स्कूल में पढ़ती थी...
अब आप लोग बताएं, किस शहर के किस स्कूल से आई बच्ची ने किस रंग का स्वेटर और किस रंग की स्कर्ट पहनकर किस क्रम पर कौन-सा नृत्य किया...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

I attended a classical dance programme, in which five girls, from five different schools of five different cities, performed...

All five of them were wearing sweaters of different colours, as well as the skirts of different colours...

And yes, all five of them performed a different dance form...

Now, I give you a few clues...
  • One of the girls performed Kuchipudi...
  • The girl from Lucknow performed Kathakali...
  • The girl, who performed Odyssey, performed immediately before or after the girl, who was wearing the brown-coloured skirt...
  • The girl, who was wearing the red sweater, came from Ranchi...
  • The girl, who was wearing the green sweater, was a student of Kendriya Vidyalaya...
  • The girl, who was wearing the pink skirt, performed Bharatnatyam...
  • The girl, who performed right before the girl wearing the white sweater, was wearing the green sweater...
  • The girl, who performed at the third position, was a student of Modern School...
  • The girl from Chennai was wearing a grey skirt...
  • The girl from Mumbai performed before all other participants...
  • The girl, who was wearing the black skirt, performed immediately before or after the girl, who performed Mohini Attam...
  • The girl, who was wearing the orange skirt, was a student of Guru Nanak Public School...
  • The girl, who was wearing the yellow sweater, was wearing the brown skirt...
  • The girl, from Saraswati Bal Mandir, performed immediately before or after the girl, who was wearing the black skirt...
  • The girl, from Mumbai, performed immediately before or after the girl, who was wearing the blue sweater...
  • The girl from New Delhi was a student of Saint Marks School...
Now, you guys tell me name of the city, name of the school, the colour of the sweater, the colour of the skirt, and the dance form for each girl... And yes, tell me at which position each of them performed during the programme...