Showing posts with label hindi paheli. Show all posts
Showing posts with label hindi paheli. Show all posts

Tuesday, May 13, 2014

सार्थक, समग्र और सच की सांसत... (Saarthak, Samagra and the problem of truth...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा... 


सार्थक सिर्फ सुबह के वक्त सच बोलता है, और दोपहर को झूठ बोलता है...

समग्र सिर्फ दोपहर के वक्त सच बोलता है...

'ए' ने कहा, 'बी' सार्थक है...

अब आप लोग बताइए, यह सुबह का वक्त है या दोपहर का, और 'ए' कौन है - सार्थक या समग्र...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Saarthak speaks truth only in the morning and lies in the afternoon...

Samagra speaks truth only in the afternoon...

'A' said, 'B' is Saarthak...

Now, you guys tell me, is it morning or afternoon, and who is 'A' - Saarthak or Samagra...?

Tuesday, April 29, 2014

निष्ठा की नई यूनिफॉर्म... (Nishtha's new uniform...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मेरी बेटी निष्ठा इस साल प्राथमिक कक्षा में पहुंच गई, और स्कूल का गणवेश (Uniform) बदल गया, सो, हमने उसे नई कमीज़ें, स्कर्ट और जुराबें दिलवाईं...

जो कुछ भी उसने हमसे खरीदवाया, वे कुल मिलाकर 26 कपड़े थे, जिनमें स्कर्ट की तुलना में ढाई गुना कमीज़ें थीं, और जुराबों के जोड़ों की संख्या कमीज़ों की तुलना में चार कम थी...

अब क्या आप लोग मुझे बता सकेंगे, निष्ठा के पास कुल कितनी जुराबें हैं...? 



Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

My daughter Nishtha has been promoted to primary classes this year, and the uniform in the school changed, so, we bought her new shirts, skirts and socks...

She made us buy 26 pieces in toto, in which she got 2.5 times as many shirts as skirts, and the number of pairs of socks is four less than the number of shirts...

Now, can you guys tell me, how many pieces of socks does Nishtha have...?

Wednesday, April 9, 2014

15 रुपये में कितनी एक्लेयर्स...? (How many Eclairs for rupees 15...?)

विशेष नोट : यह पहेली VivekRastogi.com के पाठक सोहित सिंह (sohitsingh01@gmail.com) जी ने भेजी है... अगर आप इसका जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा... 



बच्चों के बीच बहुत लोकप्रिय एक्लेयर (चॉकलेट-भरी टॉफी) ब्रांड, जो एक रुपये में एक के हिसाब से बेची जाती है, ने एक नई 'मुफ्त उपहार' योजना शुरू की, जिसके तहत तीन खाली रैपर देने पर एक एक्लेयर मुफ्त हासिल की जा सकती है...

अब आप लोग मुझे बताइए, यदि किसी बच्चे के पास 15 रुपये हैं, तो वह कितनी एक्लेयर खा सकेगा...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: This riddle was sent to me by Sohit Singh (sohitsingh01@gmail.com), a reader of VivekRastogi.com... If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

A 'free gift' scheme is introduced on a popular brand of Eclairs (Chocolate-filled candy), which costs rupee one each, that if you return three wrappers of it, you can get another Eclairs free...

Now, you guys tell me, if a kid has rupees 15, how many Eclairs will he be able to eat...?

Sunday, March 9, 2014

सार्थक और निष्ठा ने बेचीं चॉकलेट... (Saarthak & Nishtha sold chocolates...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...


जिस स्कूल में मेरे बच्चे सार्थक और निष्ठा पढ़ते हैं, वहां वार्षिक मेला आयोजित किया गया, जिसके दौरान मेरे बच्चों में चॉकलेट का स्टॉल लगाया...

स्टॉल चलाने के लिए सार्थक और निष्ठा ने दो तरह की चॉकलेट के कुल 40 पैकेट खरीदे, जिनमें से 'ई' टाइप (महंगी) चॉकलेट की लागत थी, 150 रुपये प्रति पैकेट, तथा 'सी' टाइप (सस्ती) चॉकलेट की लागत थी, 90 रुपये प्रति पैकेट...

उन्होंने सारी चॉकलेट मिला दीं, और नए सिरे से 40 पैकेट बनाकर 180 रुपये प्रति पैकेट की दर से बेच दिए...

जब सारी चॉकलेट बिक गईं, उन्हें कुल 33.33 प्रतिशत का लाभ (मुनाफा) हुआ...

क्या आप लोग बता सकेंगे, उन्होंने शुरू में किस टाइप की चॉकलेट के कितने पैकेट खरीदे थे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

The school, in which my kids Saarthak and Nishtha study, organised the annual fete, and my kids ran a stall there to sell chocolates...

To run the stall, they bought a total of 40 packets of two types of chocolates - 'E' (expensive) type chocolates costed them Rupees 150 per packet, and the 'C' (cheap) type chocolates Rupees 90 par packet...

They mixed all the chocolates, and made 40 packets again, and sold them at Rupees 180 per packet...

And when all the chocolate packets got sold, they made a profit of 33.33 per cent...

Can you guys tell me, how many packets of each type they had bought initially...?

Monday, October 3, 2011

बच्चों ने खेला क्रिकेट... (Kids played cricket...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मेरे बच्चे सार्थक और निष्ठा, मेरे भाई के बच्चे जिज्ञासा और अम्बर, तथा मेरे ममेरे भाई का बेटा उत्कर्ष पार्क में क्रिकेट खेल रहे थे, और उनमें से किसी ने बॉल को बेहद ज़ोर से मारा, जिससे मेरी कार का शीशा टूट गया...

जब मैंने उनसे शॉट मारने वाले के बारे में सवाल किया, तो उनके जवाब थे...
  • सार्थक ने कहा, "शॉट निष्ठा या उत्कर्ष ने मारा था..."
  • निष्ठा ने कहा, "जिज्ञासा या मैंने शॉट नहीं मारा था..."
  • उत्कर्ष ने कहा, "ये दोनों झूठ बोल रहे हैं..."
  • अम्बर ने कहा, "दोनों में से (सार्थक और निष्ठा) एक झूठ बोल रहा है, और दूसरा सच..."
  • जिज्ञासा ने कहा, "नहीं अम्बर, यह सच नहीं है..."
मैं जानता था कि इनमें से तीन बच्चे हमेशा सच बोलते हैं, जबकि बाकी दो हमेशा झूठ बोलते हैं, इसलिए मैं तुरंत समझ गया, शॉट किसने मारा था... परन्तु क्या आप लोग भी जान पाएंगे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

My kids Saarthak and Nishtha, my brother's kids Jigyaasa and Ambar, and my cousin's son Utkarsh were playing cricket in the park, and one of them hit the ball so hard, that it landed straight on the window, and the glass shattered...

When I asked them, who hit the ball, this is what each of them said...
  • Saarthak said, "It was Nishtha or Utkarsh..."
  • Nishtha said, "Neither Jigyaasa nor I did it..."
  • Utkarsh said, "Both of them are lying..."
  • Ambar said, "No, one of them (Saarthak and Nishtha) is lying, the other is speaking the truth..."
  • Jigyaasa said, "No, Ambar, that is not true..."
And as I knew, that three of these kids always tell the truth, and the other two tell lies all the time, I immediately understood who had hit the ball... But can you guys also make that out...?

Tuesday, September 27, 2011

कितना वक्त लगा चॉकलेट खाने में...? (How long did it take to eat chocolates...?)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मेरी ही तरह मेरा बेटा सार्थक, बेटी निष्ठा, भतीजी जिज्ञासा, और भतीजा अम्बर चॉकलेट खाने के बहुत शौकीन हैं...

एक दिन वे चारों मेरे साथ अपनी पसंदीदा फिल्म 'टॉय स्टोरी' देखने बैठे, और हम लोगों ने अपने साथ चॉकलेटों से भरा बहुत बड़ा-सा डिब्बा भी रख लिया...

वैसे मेरी और चारों बच्चों की चॉकलेट खाने की गति अलग-अलग है, सो, वह मैं आपको बता देता हूं...

मैं 20 मिनट में 11 चॉकलेट खाता हूं, और सार्थक को उतनी ही चॉकलेट खाने में 30 मिनट लगते हैं, जिज्ञासा 45 मिनट में 21 चॉकलेट खाती है, निष्ठा प्रत्येक 12 मिनट में तीन चॉकलेट खाती है, और अम्बर प्रत्येक 10 मिनट में दो चॉकलेट खाता है...

अब यदि हमारे डिब्बे में कुल 275 चॉकलेट थीं, तो आप लोग बताइए, डिब्बे को खाली करने में हम पांचों को कितना वक्त लगा...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Like me, my son Saarthak, daughter Nishtha, niece Jigyaasa, and Nephew Ambar are very fond of eating chocolates...

One fine day, all four of them sat with me to watch their favourite animation movie 'Toy Story', and we kept a big box, full of chocolates...

And yes, all five of us can consume chocolates at a different pace, so, I am going to tell you about it...

I eat 11 chocolates in 20 minutes, while Saarthak takes 30 minutes to consume the same number of chocolates, Jigyaasa eats 21 chocolates in 45 minutes, Nishtha eats three chocolates in 12 minutes, and Ambar finishes two chocolates in 10 minutes...

Now, you guys tell me, if we had a total of 275 chocolates in our box, how long will it take for us to finish the box...?

Friday, March 5, 2010

वैलेन्टाइन्स डे, और सार्थक की सहेलियां... (Valentine's Day, and Saarthak's girlfriends...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

वैलेन्टाइन्स डे पर सार्थक से मिलने के लिए उसकी चार सहेलियां घर आईं... (अब यहां पेंच यह है कि नीचे लिखे समय सुबह या शाम (AM or PM), कभी के भी हो सकते हैं...)
  • अनामिका 8:00 बजे आई...
  • भूमिका 9:00 बजे आई...
  • चित्रा 10:00 बजे आई...
  • दिव्या 11:00 बजे आई...
  • सार्थक से भूमिका और दिव्या की मुलाकातों के बीच चित्रा ने सार्थक से मुलाकात नहीं की...
  • अनामिका और भूमिका की सार्थक से मुलाकातों के बीच कम से कम एक लड़की ने सार्थक से मुलाकात की...
  • अनामिका ने, चित्रा और दिव्या, दोनों से पहले सार्थक से मुलाकात नहीं की...
क्या आप लोग बता सकते हैं, कौन-सी सहेली कितने बजे सार्थक से मिलने पहुंची...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Anamika, Bhoomika, Chitra and Divya visited Saarthak on the Valentine's Day... (But the catchline is: Each time mentioned below may be either AM or PM...)
  • Anamika came at 8:00...
  • Bhoomika came at 9:00...
  • Chitra came at 10:00...
  • Divya at 11:00...
  • Chitra did not visit Saarthak between Bhoomika and Divya...
  • At least one female visited Saarthak between Anamika and Bhoomika...
  • Anamika did not visit Saarthak before both Chitra and Divya...
Can you tell at what time did they individually visit Saarthak...?

Thursday, December 31, 2009

ताश का खेल, और तीन जोड़े...

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...


तीन दोस्तों सक्षम, कैलाश और ललित की पत्नियों के नाम कामाक्षी, भारती और मीना हैं, लेकिन हो सकता है, मैंने क्रम गड़बड़ कर दिया हो...
सभी लोग पिकनिक पर गए, जहां चार लोग ताश खेलने बैठ गए...

एक तरफ पार्टनर हो गए, सक्षम की पत्नी और भारती का पति और दूसरी ओर कामाक्षी और मीना का पति...

अब स्थिति यह थी कि कोई भी महिला अपने पति की पार्टनर नहीं थी...

और हां, कैलाश ताश नहीं खेलता है...

अब आप लोग बताइए, कैलाश की पत्नी कौन है...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Three friends - Saksham, Kailash and Lalit - are married to Kamakshi, Bharti and Meena, but not necessarily in the same order...

Saksham's wife and Bharti's Husband play as partners with Kamakshi and Meena's husband at bridge, when they go to a picnic...

No wife partners her husband and Kailash does not play bridge...

Now, you guys tell me, who is married to Kailash...?

Saturday, December 12, 2009

पहचानिए भारी सिक्का...

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...


100-100 ग्राम के बिल्कुल एक जैसे नौ सिक्कों में से एक का वज़न शेष सिक्कों से 10 ग्राम अधिक है...

दो पलड़ों वाली तराज़ू को सिर्फ दो बार इस्तेमाल कर उस सिक्के को पहचानिए...