Showing posts with label Riddle. Show all posts
Showing posts with label Riddle. Show all posts

Wednesday, January 8, 2014

फाइव-स्टार रेस्तरां की छह मेहमान... (Six guests of a five-star restaurant...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

एक फाइव-स्टार होटल में बने शानदार मल्टी-कूज़ीन रेस्तरां (रेस्टॉरेंट) के फ्लोर मैनेजर को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा, जब उसके रेस्तरां में छह महिलाएं पहुंचीं, और प्रत्येक ने टेबल दिए जाने की फरमाइश की... और हां, मुसीबत यहीं खत्म नहीं हुई, क्योंकि उनकी कुछ शर्तें भी थीं...

दरअसल, रेस्तरां में छह बहुत सुंदर केबिननुमा टेबल लगी थीं... ये टेबल सीधी पंक्ति में लगी थीं, और प्रत्येक को एक-दूसरे से अलग करने के लिए पतले, लेकिन खूबसूरत पार्टिशन लगे हुए थे...

अब इन सभी छह महिलाओं को इन्हीं टेबलों पर बिठाया जाना था, लेकिन उनकी शर्तों का ध्यान रखना भी बेहद ज़रूरी था...

  • सुकन्या का कहना था, उसे भोजन के दौरान अपने किसी क्लायंट से फोन पर बात करते रहना है...
  • सुकृति सिर्फ टेबल नंबर पांच पर बैठना चाहती थी, क्योंकि पांच उसका भाग्यशाली नंबर है...
  • सुलक्षणा और सुगन्धा बहनें थीं, और साथ-साथ लगी टेबलों पर बैठना चाहती थीं, ताकि एक-दूसरे से बात करती रह सकें...
  • महिलाओं में से तीन - सुहासिनी, सुलक्षणा तथा सुनयना - सिगरेट पीती हैं, जबकि सुकृति को सिगरेट के धुएं से एलर्जी है, सो, उसके आसपास की टेबलों पर निश्चित रूप से वही बैठ सकते हैं, जो सिगरेट नहीं पीते...
  • सुनयना चाहती है कि भोजन के दौरान उसके कानों में कोई शोर न पहुंचे...
अब क्या आप लोग फ्लोर मैनेजर की सहायता कर पाएंगे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

The floor manager of a multi-cuisine restaurant at a five-star hotel faced a problem, when he received six ladies, asking for table, and it's not over, as they had conditions too...

Actually, the restaurant had six nicely-decorated cubicles, and each of them contained a table... The cubicles were constructed in a straight row, and separated by thin yet elegant partitions...

The ladies were to be accommodated in these six cubicles keeping in mind the conditions the ladies had put...

  • Sukanya said, she needed to keep talking on phone to a client while having dinner...
  • Sukriti wanted table number 5 only, as she considered 5 as her lucky number...
  • Sulakshana and Sugandha were sisters, so, both wanted to sit on adjacent tables, so that they can keep talking to each other during the dinner...
  • Three of the ladies - Suhasini, Sulakshana and Sunayna - smoke, but Sukriti is allergic to smoke and must have non-smokers in the adjacent cubicles...
  • Sunayna wanted complete silence during dinner...
Now, can you guys help the floor manager...?

Tuesday, January 7, 2014

अब बताइए, कितनी हैं भैंस, गाय, बकरी...? (Now tell me, how many buffaloes, cows and goats...?)

विशेष नोट : यह पहेली मेरे पाठक नितिन गर्ग (ntngarg214@gmail.com) जी ने भेजी है... अगर आप इसका जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

एक किसान के पास कुल 40 पालतू दुधारू पशु हैं, जिनमें तीन प्रकार के पशु, अर्थात भैंस, गाय तथा बकरी शामिल हैं...

एक भैंस रोज़ाना छह लिटर दूध देती है, एक गाय रोज़ाना आधा लिटर, तथा एक बकरी रोज़ाना चौथाई लिटर दूध देती है...

दिलचस्प तथ्य यह है कि किसान को उन 40 पशुओं से रोज़ाना 40 लिटर ही दूध प्राप्त होता है...

अब आप लोग बताइए, किसान के पास कितनी भैंस, कितनी गाय, और कितनी बकरियां हैं...?

इसी से बिल्कुल मिलती-जुलती और पहेलियां हल करना चाहें, तो इन पृष्ठों पर भी ज़रूर जाएं...

Now, the same riddle in English...

Special Note: This riddle was sent to me by a reader of mine Nitin Garg (ntngarg214@gmail.com)... If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

A farmer had a cattle of 40 animals, which included buffaloes, cows, and goats...

A buffalo gives six litres of milk in a day, and a cow gives half litre a day, while a goat gives quarter-a-litre milk in one day...

The interesting fact is that from those 40 animals, tha farmer used to get exact 40 litres of milk everyday...

Now, can you guys tell me, how many buffaloes, cows and goats the farmer had in his cattle...?

If you guys want to solve some more similar riddles, please Click Here...

बच्चों ने एक बार फिर लगाई रेस... (The kids raced yet again with each other...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मेरे परिवार के पांचों बच्चों - सार्थक, जिज्ञासा, अम्बर, निष्ठा और समग्र - ने आज एक-दूसरे से दौड़ का मुकाबला किया, और जब मेरी पत्नी हेमा ने विजेता का नाम पूछा, मैंने कहा...

  • निष्ठा ने दौड़ नहीं जीती...
  • सार्थक ने न दौड़ जीती, न वह सबसे पीछे रहा...
  • समग्र दूसरे स्थान पर नहीं आया...
  • निष्ठा की तुलना में जिज्ञासा एक स्थान पीछे रही...
  • समग्र की तुलना में अम्बर दो स्थान पीछे रहा...
और फिर कुछ ही मिनट में हेमा ने जीतने वाले बच्चे को चॉकलेटों का पूरा डिब्बा दिया, और बाकी बच्चों को एक-एक टॉफी...

अब क्या आप लोग मुझे दौड़ के नतीजे बता सकेंगे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

All five kids of my family - Saarthak, Jigyaasa, Ambar, Nishtha & Samagra - raced today with each other, and when my wife Hema asked me, who won, I said...

  • Nishtha did not win the race...
  • Saarthak was neither the winner, nor he came last...
  • Samagra did not finish second...
  • Jigyaasa finished a place behind Nishtha...
  • Ambar finished two places behind Samagra...
And after a few minutes, Hema gave a big box of the chocolate to the winner, and a candy each to other kids...

Now, can you guys tell me the results...?

Monday, April 22, 2013

लड़कियों ने की कार रेसिंग... (Girls participate in car racing…)

विशेष नोट : पिछले कुछ दिनों से मैं अपनी ही पुरानी पहेलियों को नए कलेवर में आपके पास लेकर आ रहा हूं, और मेरी कोशिश रहती है कि वे आपको नई पहेली जैसी ही चुनौती दें... सो, आप सभी से अनुरोध है कि मुझे ज़रूर बताएं कि मैं कामयाब रहा या नहीं...

नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा... 



मैंने हाल ही में एक कार रेसिंग प्रतियोगिता देखी, जिसमें सिर्फ महिला ड्राइवरों ने भाग लिया...

पांच ड्राइवर फाइनल राउंड में पहुंचीं, और प्रत्येक को रेस के दौरान उनके द्वारा लिए गए स्कोरिंग मोड़, और उनके द्वारा की गई गलतियों में रहे अंतर के आधार पर अंक दिए गए...

इसका मतलब यह हुआ कि आयोजकों ने प्रत्येक ड्राइवर द्वारा की गई गलतियों की संख्या को उसके द्वारा लिए गए स्कोरिंग मोड़ों की संख्या में से घटा दिया, और जिसका अंतर सबसे ज़्यादा रहा, उसे उतने ही ज़्यादा अंक मिले...

अंत में, सभी पांच लड़कियों को स्टेज पर बुलाया गया, एक पंक्ति में खड़ा किया गया, और उन्हें पुरस्कार दिए गए...

  • आकांक्षा कुल मिलाकर 225 स्कोरिंग मोड़ ले पाई, और उसकी कार पर जो संख्या लिखी थी, वह 195 थी...
  • जाह्नवी ने हरी (ग्रीन) कार चलाई थी, और वह सुमनलता की तुलना में 120 स्कोरिंग मोड़ अधिक ले पाई...
  • स्टेज पर सबसे बाईं ओर खड़ी मेघा की कार पर जो संख्या लिखी थी, वह 180 थी, और वह जितने स्कोरिंग मोड़ ले पाई, वह इस संख्या से 60 कम थे...
  • सारिका ने सिर्फ 15 गलतियां की थीं...
  • सुमनलता ने अपनी कार पर लिखी संख्या की तुलना में 153 स्कोरिंग मोड़ अधिक लिए...
  • स्टेज पर बीचोंबीच खड़ी ड्राइवर ने 138 गलतियां की थीं, नीली (ब्लू) कार दौड़ाई थी, और कुल 375 स्कोरिंग मोड़ लिए थे...
  • लाल (रेड) कार की ड्राइवर ने सारिका की तुलना में 75 गलतियां अधिक की थीं, और वह स्टेज पर नीली (ब्लू) कार की ड्राइवर की बगल में नहीं खड़ी थी...
  • रुपहले (सिल्वर) रंग की कार की ड्राइवर ने स्टेज पर अपनी बाईं ओर खड़ी ड्राइवर की तुलना में 90 गलतियां अधिक की थीं...
  • स्टेज पर सबसे दाईं ओर खड़ी ड्राइवर ने सुमनलता की तुलना में 111 गलतियां कम की थीं, और उसकी कार पर लिखी संख्या 120 थी...
  • वह ड्राइवर; जो कुल मिलाकर 138 गलतियां करने वाली ड्राइवर के साथ खड़ी थी, परन्तु उस ड्राइवर के साथ नहीं खड़ी थी, जिसकी कार पर लिखी संख्या 180 थी; ने पीले रंग की कार दौड़ाई थी, 288 स्कोरिंग मोड़ लिए थे, और उसकी कार पर लिखी संख्या स्कोरिंग मोड़ों की संख्या की आधी थी...
अब क्या आप लोग मुझे बता पाएंगे, किस लड़की ने रेस में कौन-सा स्थान हासिल किया, स्टेज पर वे किस क्रम में खड़ी थीं (बाएं से दाएं), प्रत्येक की कार का रंग और उस पर लिखी संख्या क्या थी, प्रत्येक ने कितने स्कोरिंग मोड़ लिए, कितनी गलतियां कीं, और इस आधार पर प्रत्येक ने कितने-कितने अंक हासिल किए...?

Now, the same riddle in English…

Special Note: Since last few days, I am creating the riddles from my old riddles only, and I always try that they pose a good challenge, as a new riddles does... So, I request you all to please let me know if I have been successful in that...

Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...


Recently, I went to watch a car racing event where only female drivers participated…

Five drivers reached the final round, and they were given marks, on the basis of the difference between errors they made, and the scoring turns they managed to take during the race…

It meant, the organisers deduct the number of errors each driver made, from the number of scoring turns she managed to take during the race, and the higher the difference, the higher the driver's marks were…

All the five girls were called on the stage, made to stand in a line, and were given the prizes…

  • Akanksha managed to take 225 scoring turns and the number on her car was 195...
  • Jahnavi drove the Green car and managed to take 120 scoring turns more than Sumanlata could…
  • Megha, who was on the far left, had 180 written on her car, and managed to take 60 scoring turns fewer than this number…
  • Sarika made only 15 errors…
  • Sumanlata managed to take 153 scoring turns more than the number on her car…
  • The driver in the centre made 138 errors, drove the Blue car and managed to take 375 scoring turns…
  • The driver of the Red car, made 75 errors more than Sarika and was not standing on the stage next to the driver of the Blue car…
  • The driver of the Silver car, made 90 more errors than the driver on her left…
  • The driver, standing on the far right corner, made 111 fewer errors than Sumanlata, and the number on her car was 120…
  • The driver; who was next to the driver, who made 138 errors, but not next to the driver, who had the number 180 on her car; drove the Yellow car, managed to take 288 scoring turns, and the number on her car was half the scoring turns…
Now, can you guys tell me the positions in the race of all the five drivers, their standing position on the stage (from Left to Right), the colour of their cars, the numbers on their cars, the number of scoring turns each of them managed to take, the number of errors each of them made, and the marks each of them scored...?

Wednesday, April 17, 2013

चोरी की गिन्नियों का बंटवारा... (Division of stolen gold coins...)

इसी ब्लॉग के जरिये बने मेरे मित्र प्रकाश गोविन्द के फेसबुक स्टेटस से ली गई है यह पहेली... हालांकि इससे मिलती-जुलती कुछ पहेलियां पहले से विवेकरस्तोगी.कॉम पर उपलब्ध हैं, परन्तु इतना तो आप सभी मानेंगे, कि पहेलियां हर बार, हर रूप में नई जैसा आनन्द देती हैं... सो, मज़ा लीजिए और हल कीजिए... 

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

 
सात चोरों ने राजमहल में घुसकर चोरी की और सोने की गिन्नियों से भरी थैली लेकर भाग निकले...

सैनिकों से बचते-बचाते सबसे पहले दो चोर अपने अड्डे पर पहुंचे, और मन में बेईमानी आ गई... सोचा, हम दोनों ही बांट लेते हैं, सो, गिन्नियां निकालकर दो हिस्सों में बांटने की कोशिश की, लेकिन एक गिन्नी बच गई...

इतनी ही देर में तीसरा चोर भी भागते-भागते पहुंचा और तुरन्त भांप गया, क्या चल रहा है... सो बोला, मेरा हिस्सा भी बांटो, वरना पोल खोल दूंगा... अब गिन्नियों को तीन हिस्सों में बांटा गया, लेकिन इस बार भी एक गिन्नी बच गई...

इसी दौरान चौथा चोर भी पहुंचा और बाकी साथियों की तरह गिन्नियों को चार हिस्सों में बांटे जाने की फरमाइश कर डाली, लेकिन हाय रे भाग्य... इस बार भी एक गिन्नी बच गई...

इसी तरह पांचवें के आने पर जब पांच हिस्से किए गए, तब भी आश्चर्यजनक रूप से एक गिन्नी बची, और उन सबकी हैरानी का कोई छोर न रहा, जब छठे साथी के पहुंचने पर उन्होंने गिन्नियों के छह हिस्से किए और तब भी एक गिन्नी बच गई...

आखिरकार, सातवां चोर भी अड्डे पर पहुंच गया, और सात हिस्सों में बांटने पर गिन्नियां पूरी-पूरी बंट गईं...

अब आप लोग मुझे बताइए, थैली में कम से कम कितनी गिन्नियां थीं...?

Now, the same riddle in English...

I have copied this riddle from the Facebook status of my friend Prakash Govind...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

A group of seven thieves burgled the king's palace, and managed to steal a bag full of gold coins...

Two of the thieves ran faster, and reached their den before their accomplices, and thought of sharing the coins between themselves... But when they tried to divide the total coins into two parts, one coin remained...

In the meanwhile, the third thief reached there, and understood immediately what's happening... He asked to divide the loot into three parts, and when they tried doing that, one coin remained this time too...

Fourth thief also arrived, and demanded the same, but unfortunately, when they divided the coins in four parts, one coin remained this time too...

Very surprisingly, they tried dividing the coins into five parts, when the fifth of their partner reached to the den, and into six parts, when the sixth one came, but both the times, one coin remained...

At last, the seventh thief came, and divided gold coins into seven parts, and lo, coins were equally divided...

Now, can you guys tell me, at least how many gold coins were there in the bag...?

Wednesday, January 16, 2013

बच्चों ने देखा आईवीआरआई का चिड़ियाघर... (Kids toured the IVRI zoo...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

सर्दियों की छुट्टियों के दौरान मैं अपने एक मित्र, जो पशुविज्ञानी है, से मिलने बरेली के भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान में गया, जहां बच्चों - सार्थक, जिज्ञासा, अम्बर, निष्ठा और समग्र - को संस्थान के चिड़ियाघर की सैर कराई गई...

बच्चों को चिड़ियाघर देखने में बहुत आनंद आया, और जब वे लौटे, उनमें से सबसे छोटे समग्र ने मुझे बताया, "बड़े पापा, हमने चिड़ियाघर में तीन प्रकार के प्राणी देखे... मधुमक्खियों में से प्रत्येक की छह टांगें थीं, प्रत्येक मकड़ी की आठ टांगें थीं, और प्रत्येक चूहे की चार टांगें थीं..."

मैंने मुस्कुराते हुए कहा, "ओह... इसका मतलब तुम लोगों ने बहुत सारे प्राणी देखे..."

समग्र भी मुस्कुराया, और बोला, "हां... और चिड़ियाघर में प्रत्येक प्राणी बराबर संख्या में मौजूद है, सो, क्या आप हमें बता सकेंगे, हमने कुल कितने प्राणी देखे, यदि मैं आपको बताऊं कि हमने कुल 612 टांगें गिनीं..."

मुझे समग्र को सही जवाब देने में मात्र कुछ सेकंड लगे, लेकिन क्या अब आप लोग मुझे सही जवाब दे पाएंगे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

During winter vacations, I visited a veterinary researcher friend of mine in Bareilly's IVRI (Indian Veterinary Research Institute), where the kids - Saarthak, Jigyaasa, Ambar, Nishtha and Samagra - were given a tour of the little zoo they have...

Kids enjoyed that thoroughly, and when they came back, the youngest Samagra told me, "Bade Papa, we have seen three types of animals in the zoo... Bees had six legs each, spiders had eight legs each, and mice had four legs each..."

I said smiling, "Oh... That means you have got to see a lot of animals there..."

Samagra smiled, and said, "Yes, and the zoo has the same number of each of these animals, so, can you tell us, how many animals we have seen in total, if I tell you that we had counted 612 legs...?"

I took only a few seconds to tell him the number, but now, can you guys tell me the right answer...?

Tuesday, January 15, 2013

कितने मिनट हैं बाकी...? (How many minutes is it...?)

हालांकि इससे बिल्कुल मिलती-जुलती पहेली VivekRastogi.com पर पहले से मौजूद है (क्या हुआ है वक्त...?), फिर भी चूंकि यह पहेली VivekRastogi.com के पाठक श्री श्रवण मौर्य जी ने प्रेषित की है, जो गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) में रहते हैं, तथा उनका ईमेल आईडी shravanmourya.gazipur@gmail.com है, अतः प्रकाशित कर रहा हूं...

विशेष नोट :
अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...


क्या आप बता सकते हैं कि इस वक्त 6 बजने में कितने मिनट शेष हैं, यदि मैं आपको बताऊं कि अब से ठीक 50 मिनट पहले तीन बजने के बाद उसके चार गुना मिनट बीत चुके थे...?

Now, the same riddle in English...

Though VivekRastogi.com already have a similar riddle (What time it is...?), but as this riddle was sent by a user of VivekRastogi.com, Shri Shravan Maurya, I am publishing it... Mr Maurya lives in Ghazipur (Uttar Pradesh), and his email ID is shravanmourya.gazipur@gmail.com 


Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Can you guys tell me, exactly how many minutes is it before 1800 hours, if exactly 50 minutes ago, it was four times as many minutes past 1500 hours...?

Thursday, January 10, 2013

समग्र के जन्मदिन पर नाचे बच्चे... (Kids danced at Samagra's birthday party...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मेरे और मेरे भाई के बच्चों - सार्थक, जिज्ञासा, अम्बर और निष्ठा - ने सबसे अपने सबसे छोटे भाई समग्र के जन्मदिन की दावत में अलग-अलग आइटम गीतों पर नाचकर सभी मेहमानों का मनोरंजन किया... चूंकि सभी बच्चे जोश में थे, और थककर चूर हो जाने तक नाचते ही रहे, सो, एक ने 12 मिनट तक, दूसरे ने 14 मिनट, तीसरे ने 16 मिनट, और चौथे ने 18 मिनट तक नाच किया...

  • 'शीला की जवानी' गीत पर किया गया नाच 16 मिनट तक चला...
  • सार्थक ने उस बच्चे से ज़्यादा देर तक नाच दिखाया, जो 'फेविकोल से' गीत पर नाचा...
  • अम्बर उस बच्चे की तुलना में ज़्यादा देर तक नाचा, जिसने 'चिकनी चमेली' गीत पर नाच किया...
  • निष्ठा पूरे 14 मिनट तक नाची थी...
  • जिज्ञासा ने 'फेविकोल से' गीत पर नाच नहीं किया था...
  • 'मुन्नी बदनाम हुई' गीत पर अम्बर ने नाच दिखाया था...
अब क्या आप लोग बता सकेंगे, किस बच्चे ने किस आइटम गीत पर कितनी देर तक नाच किया...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

My and my brother's kids - Saarthak, Jigyaasa, Ambar & Nishtha - entertained the guests by dancing to the tunes of different item songs on the occasion of their youngest brother Samagra... They all were quite enthusiastic about the birthday, and kept dancing till they were exhausted, so, one of them danced for 12 minutes, another danced for 14, another for 16, and the fourth one danced for 18 minutes...
  • The performance on the item song 'Sheela ki jawaani...' lasted for 16 minutes...
  • Saarthak danced longer than the kid, who performed on 'Fevicol se...'
  • Ambar danced longer than the kid, who performed on the item song 'Chikni Chameli...'
  • Nishtha kept dancing for 14 minutes...
  • Jigyaasa did not dance on 'Fevicol se...'
  • The item song 'Munni badnaam huyee...' was performed by Ambar...
Now, can you guys tell me, which kid performed on which item song, and for how long...?

Thursday, April 19, 2012

बच्चों के बीच मंत्रोच्चारण प्रतियोगिता... (Kids competed in Mantra recital competition...)

विशेष नोट : पिछले कुछ दिनों से मैं अपनी ही पुरानी पहेलियों को नए कलेवर में आपके पास लेकर आ रहा हूं, और मेरी कोशिश रहती है कि वे आपको नई पहेली जैसी ही चुनौती दें... सो, आप सभी से अनुरोध है कि मुझे ज़रूर बताएं कि मैं कामयाब रहा या नहीं...

नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

हमारे परिवार के पांच बच्चों - सार्थक, निष्ठा, जिज्ञासा, अम्बर और समग्र - ने संस्कृत मंत्रोच्चारण प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसके लिए पांच मंत्र - गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, प्रातःकालीन मंत्र, णमोक्कार महामंत्र, तथा श्री रामस्तुति - निश्चित कर दिए गए थे...

प्रतियोगिता में इन्हीं पांच मंत्रों में से एक मंत्र को पांच बार, दूसरे को चार बार, तीसरे को तीन बार, चौथे को दो बार, तथा पांचवें को एक बार पढ़ा जाना था, परन्तु प्रत्येक बच्चे को यह ध्यान रखना था कि कोई भी मंत्र किन्हीं भी दो बच्चों द्वारा बराबर बार न पढ़ा जाए...

सो, इस प्रकार प्रतियोगिता में प्रत्येक बच्चे को इन्हीं पांच मंत्रों को कुल 15 बार पढ़ना था, और उन्हें शुद्ध उच्चारण के लिए अंक मिलने वाले थे...

गायत्री मंत्र को एक बार पढ़ने में 48 सेकंड लगने थे; महामृत्युंजय मंत्र में 78 सेकंड; प्रातःकालीन मंत्र में 88 सेकंड; णमोक्कार महामंत्र में 116 सेकंड; तथा श्री रामस्तुति का एक बार पाठ करने में 128 सेकंड लगने थे...
  • सार्थक ने गायत्री मंत्र का पाठ चार मिनट में पूरा किया, और णमोक्कार महामंत्र तथा महामृत्युंजय मंत्र पर कुल मिलाकर पांच मिनट 10 सेकंड लगाए...
  • जिज्ञासा ने मंत्रोच्चारण में सबसे कम समय लगाया, जो निष्ठा द्वारा लगाए समय की तुलना में पांच मिनट 32 सेकंड कम था...
  • अम्बर ने दो बार महामृत्युंजय मंत्र पढ़ा, और णमोक्कार महामंत्र तथा प्रातःकालीन मंत्र पर कुल मिलाकर 15 मिनट चार सेकंड लगाए...
  • निष्ठा ने मंत्रोच्चार में सबसे ज़्यादा समय लगाया, क्योंकि उसने पांच बार णमोक्कार महामंत्र का पाठ किया, चार बार श्री रामस्तुति का, और गायत्री मंत्र उसने सिर्फ एक बार पढ़ा...
  • जिस बच्चे ने 21 मिनट और 26 सेकंड में मंत्रोच्चारण संपन्न किया, उसने पांच बार गायत्री मंत्र पढ़ा था, और तीन बार श्री रामस्तुति...
  • जिज्ञासा ने सिर्फ एक बार णमोक्कार महामंत्र का पाठ किया, परन्तु उसने तीन बार प्रातःकालीन मंत्र तथा पांच बार महामृत्युंजय मंत्र पढ़ा...
  • जिस बच्चे ने प्रतियोगिता जीती, उसने प्रातःकालीन मंत्र केवल एक बार पढ़ा, और मंत्रोच्चारण में कुल मिलाकर 24 मिनट 44 सेकंड लगाए...
अब क्या आप लोग बता सकते हैं, कि किस बच्चे ने मंत्रोच्चारण में कुल कितना समय लगाया, किस मंत्र को कितनी बार पढ़ा... और हां, प्रतियोगिता कौन जीता...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: Since last few days, I am creating the riddles from my old riddles only, and I always try that they pose a good challenge, as a new riddles does... So, I request you all to please let me know if I have been successful in that...

Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

The five children of my family - Saarthak, Nishtha, Jigyaasa, Ambar, and Samagra - participated in a Sanskrit Mantrochchaaran (mantra recital or incantation) competition, for which five mantras - Gayatri Mantra, Maha-Mrityunjay Mantra, Praatah-kaaleen Mantra, Namokkaar Mahamantra, and Shri Ram Stuti - were chosen...

For the competition, the kids needed to recite one of the mantras five times, another four times, the third mantra needed to be recited three times, the fourth one two times, and the fifth and last mantra only once, but they needed to make sure that no two kids recite the same mantra the same number of times...

So, each of the kids needed to recite these five mantras 15 times in toto, and they were to be adjudged for their pronunciation...

Gayantri Mantra took 48 seconds in one recital; Maha-Mrityunjay Mantra 78 seconds; Praatah-kaaleen Mantra needed 88 seconds; Namokkaar Mahamantra 116 seconds; and Shri Ram Stuti took 128 seconds to finish each time its recited...
  • Saarthak took four minutes to complete the recital of Gayantri Mantra; and spent five minutes 10 seconds in reciting Namokkaar Mahamantra & Maha-mrityunjay Mantra combined...
  • Jigyaasa took the least time in toto, which was five minutes & 32 seconds less than the time taken by Nishtha...
  • Ambar recited the Maha-mrityunjay Mantra twice; and spent 15 minutes & four seconds combined in reciting Namokkaar Mahamantra & Praatah-kaaleen Mantra...
  • Nishtha took the most time in completing her recital, because she recited the Namokkaar Mahamantra five times, Shri Ram Stuti four times, and she recited Gayantri Mantra only once...
  • The kid, who took 21 minutes & 26 seconds in the complete recital, recited Gayantri Mantra five times, and Shri Ram Sturi three times...
  • Jigyaasa recited the Namokkaar Mahamantra only once; but she recited the Praatah-kaaleen Mantra three times, and Maha-mrityunjay Mantra five times...
  • The kid, who won the competition, recited the Praatah-kaaleen Mantra only once, and took 24 minutes & 44 seconds in completing the recital...
Now, can you guys tell me, which kid took how much time in finishing his or her recital, and recited which mantra how many times... And yes, who won the competition...?

Tuesday, April 10, 2012

हेमा के कॉलेज में निबंध लेखन प्रतियोगिता... (Essay writing competition in Hema's college...)

विशेष नोट : पिछले कुछ दिनों से मैं अपनी ही पुरानी पहेलियों को नए कलेवर में आपके पास लेकर आ रहा हूं, और मेरी कोशिश रहती है कि वे आपको नई पहेली जैसी ही चुनौती दें... सो, आप सभी से अनुरोध है कि मुझे ज़रूर बताएं कि मैं कामयाब रहा या नहीं...

नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...


मेरी पत्नी हेमा के कॉलेज में स्नातक (बीए) विद्यार्थियों ने एक निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें प्रत्येक वर्ष के विद्यार्थियों में से शीर्ष चार प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया...
  • मेघना, ज्योतलीन और नताशा एक ही कक्षा की छात्राएं थीं, और कवलजीत से एक वर्ष छोटी थीं...
  • प्रगति के मुकाबले उसी वर्ष की छात्रा राशि एक स्थान पिछड़ गई...
  • एहतेशाम अपनी कक्षा में उसी स्थान पर आया, जो उससे एक वर्ष छोटे क्रिस्टोफर को अपनी कक्षा में मिला...
  • नम्रता के मुकाबले उसी वर्ष का छात्र एहतेशाम एक स्थान पिछड़ गया...
  • दीपांशु अपनी कक्षा में उसी स्थान पर आया, जो उससे एक वर्ष छोटे जसराज को अपनी कक्षा में मिला...
  • जसराज के मुकाबले उसी वर्ष का छात्र कवलजीत एक स्थान आगे रहा...
  • नताशा अपनी कक्षा में उसी स्थान पर रही, जो उससे एक वर्ष बड़ी नम्रता को अपनी कक्षा में मिला...
  • नताशा के मुकाबले उसी वर्ष की छात्रा ज्योतलीन एक स्थान आगे रही...
  • अरिजित, प्रगति और राशि की तुलना में जसराज और नम्रता एक वर्ष छोटे थे...
अब आप लोग मुझे बताइए, कौन किस कक्षा में पढ़ता था, और प्रतियोगिता में किसको कौन-सा स्थान मिला...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: Since last few days, I am creating the riddles from my old riddles only, and I always try that they pose a good challenge, as a new riddles does... So, I request you all to please let me know if I have been successful in that...

Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...


In my wife Hema's college, the students of BA participated in an essay writing competition, and top four students from each year were awarded...
  • Meghna, Jyotleen and Natasha were all in the same class, and were younger to Kawaljit by one year...
  • Pragati was one place ahead of her classmate Rashi...
  • Ehtesham got the same position in his class, which was secured by one-year his junior Christopher in his class...
  • Ehtesham was one place behind of his classmate Namrata...
  • Deepanshu got the same position in his class, which was secured by one-year his junior Jasraj in his class...
  • Kawaljit was one place ahead of his classmate Jasraj...
  • Natasha got the same position in her class, which was secured by one-year his senior Namrata in her class...
  • Jyotleen was one place ahead of her classmate Natasha...
  • Arijit, Pragati and Rashi were one year senior to Jasraj and Namrata...
Now, you guys tell me, who studied in which class, and which position each of them secured in the competition...?

हमने जीती क्विज़ प्रतियोगिता... (We won the quiz contest...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मैं, विवेक, अपने परिवार के बच्चों - सार्थक, जिज्ञासा, अम्बर, निष्ठा, और समग्र - को लेकर एक क्विज़ प्रतियोगिता में गया, जिसे हमने जीता, और आश्चर्यजनक रूप से हम छहों में से किसी ने भी पूछे गए किसी भी सवाल का गलत जवाब नहीं दिया, जबकि हमसे कुल 103 सवाल पूछे गए थे...
  • सार्थक की तुलना में मुझसे आधे सवाल ही पूछे गए थे, जबकि जिज्ञासा की तुलना में सार्थक से छह सवाल कम पूछे गए...
  • अम्बर की तुलना में जिज्ञासा से कुल दो-तिहाई सवाल ही पूछे गए...
  • निष्ठा से उतने सवाल पूछे गए, जितना मुझसे और अम्बर से पूछे गए सवालों में अन्तर था...
  • और, समग्र से निष्ठा की तुलना में 14 सवाल कम पूछे गए...
अब क्या आप लोग मुझे बता सकेंगे, हममें से प्रत्येक से कितने-कितने सवाल पूछे गए...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

I, Vivek, took the kids of the family - Saarthak, Jigyaasa, Ambar, Nishtha, and Samagra - to a quiz contest, which we won, and very surprisingly, none of us gave a wrong answer to any of the questions asked, and in toto, we were asked 103 questions...
  • I was asked half the questions than Saarthak, who in turn, was asked six questions less than Jigyaasa...
  • Jigyaasa was asked two-thirds the questions asked to Ambar...
  • Nishtha was asked as many questions as the difference between the questions asked to me and Ambar...
  • And, Samagra was asked 14 questions less than Nishtha...
Now, can you guys tell me, how many questions were answered by each of us...?

Monday, April 9, 2012

खाई में लटके मेरे बच्चे... (Kids hang in the gorge...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मेरे और मेरे भाई के बच्चे - सार्थक, निष्ठा, जिज्ञासा और अम्बर - पर्वतारोहण अभियान पर गए थे, जहां उन्हें पहाड़ की चोटियों के बीच मौजूद खाई को एक रस्सी पर लटककर पार करना पड़ा...

समस्या वहां पर बसे हुए चमगादड़ थे, जो रस्सी पर मौजूद हर शख्स पर हमला कर देते थे, यदि उसने बिजली की तरंगे छोड़ने वाली जैकेट न पहनी हो, जिसे एक बार में दो बच्चे पहन सकते थे...

खाई की चौड़ाई 250 मीटर से भी ज़्यादा थी, सो, जैकेट को वापस नहीं फेंका जा सकता था, और हर बार किसी न किसी को वह जैकेट पहनकर ही लौटना पड़ता, जब तक चारों बच्चे खाई के उस पार सुरक्षित दूसरी चोटी पर नहीं पहुंच जाते...

अब, यदि सार्थक उस खाई को रस्सी पर लटककर 3 (तीन) मिनट में पार कर सकता है, जिज्ञासा 7 (सात) मिनट में, अम्बर 13 (तेरह) मिनट में और निष्ठा 17 (सत्रह) मिनट में दूसरी ओर पहुंच सकती है, तो आप बताइए, चारों को दूसरी चोटी पर पहुंचने में कम से कम कितना वक्त लगेगा...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

My and brother's kids - Saarthak, Nishtha, Jigyaasa & Ambar - went to a mountaneering trip, where they needed to cross a gorge between two peaks by hanging through a rope...

But the problem was, the bats who attack the people on the rope, until they are wearing an electrical jacket, which can be worn by two kids at one time...

The gorge was more than 250 meters wide, so the jacket could not be thrown back, and someone had to be back through the rope wearing the jacket, until all four of them reach safely on the other peak...

Now, if through that rope, Saarthak can reach to the other peak in 3 (three) minutes, Jigyaasa can reach there in 7 (seven) minutes, Ambar can reach there in 13 (thirteen) minutes and Nishtha can reach to the other peak in 17 (seventeen) minutes, you guys tell me, at least how long will it take all of them to reach to the other side...?

Friday, March 16, 2012

मिल गई मेरी गुल्लक... (I found my piggybank...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मैं हाल ही में लगभग 30 साल बाद अपने पुश्तैनी घर में गया, और बहुत आनन्दित महसूस किया, जब मुझे एक अल्मारी मिल गई, जिसमें मैं अपनी चीज़ें रखा करता था...

मैं तुरन्त वहीं बैठ गया, अपनी यादों में डूबने-उतराने लगा, और तभी मुझे मिल गई अपनी वह गुल्लक, जिसे मैं सबसे ज़्यादा प्यार करता था...

मैंने उसे खोला, और सारे सिक्के निकाल लिए...

मेरी गुल्लक में इनमें से कुछ मूल्यों के सिक्के थे, कुछ के नहीं - 1 पैसा, 2 पैसे, 5 पैसे, 10 पैसे, 20 पैसे, 25 पैसे, 50 पैसे, और 1 रुपया...

उनका कुल योग था दो सौ बीस रुपये और पांच पैसे, परन्तु अजीब बात यह थी कि जिन भी मूल्यों के सिक्के गुल्लक में थे, सबकी संख्या बराबर थी, यानि प्रत्येक उपलब्ध मूल्य के 135 सिक्के...

सो, अब क्या आप लोग बता सकेंगे, गुल्लक में कौन-कौन से मूल्य के सिक्के थे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

After almost three decades, I visited my ancestral home, and felt thrilled to see a cupboard in which I used to keep my belongings in my childhood...

I immediately sat there, started sifting through the memorabilia, and then, I found the piggybank I used to love the most...

I opened it, and took out all the change it had...

The piggybank had few of the following denominations - 1 paisa, 2 paise, 5 paise, 10 paise, 20 paise, 25 paise, 50 paise, and 1 rupee...

They totalled Rupees Two Hundred Twenty and Paise Five Only, but the unusual part was, all the coins it had were in equal number, that is 135 coins of each denomination...

Now, can you guys tell me, which coins I had in my piggybank...?

Friday, February 24, 2012

ABCD, 1234, और बराबर योग... (ABCD, 1234, and equal total...)

कुछ साथियों और मित्रों की फरमाइश पर कुछ आसान प्रश्न भी डाल रहा हूं...
 

As requested by a few of my friends and colleagues, am putting a few of easy ones...

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

नीचे दिए गए चित्र में लिखे अंग्रेज़ी वर्णमाला के अक्षरों को 1 से 9 तक की गिनती से इस तरह बदलें, ताकि प्रत्येक सीधी पंक्ति में आने वाले तीन अंकों का योग समान हो... याद रहे, सभी अंक प्रयोग में आने चाहिए, अर्थात प्रत्येक अंक सिर्फ एक बार प्रयोग किया जा सकता है...


Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Please use the digits 1 to 9 to replace the English alphabets in the figure given above, in a way that the three digits on any straight line total the same... Remember, that each digit has to be used, which means no digit can be used more than once...

Wednesday, February 15, 2012

हेमा की छात्राएं, और सामान्य ज्ञान की परीक्षा... (Hema's students, and general knowledge exam...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मेरी पत्नी हेमा की 10 छात्राओं ने सामान्य ज्ञान की एक परीक्षा दी, लेकिन उनकी उत्तर-पुस्तिकाएं जांचने और परिणाम तैयार कर लेने के बाद हेमा वह फाइल कॉलेज ले जाना भूल गईं...

वहां पहुंचकर परिणाम घोषित करने का समय आया तो उन्होंने मुझे फोन किया, और परिणाम पढ़कर सुनाने का अनुरोध किया, परन्तु मैं हमेशा की तरह 'बूझो तो जाने' वाले मूड में था, सो, कुछ संकेत दे दिए...
  • नीति अग्रवाल ने विनीता भाटिया, चारुलता पाराशर तथा सुमनलता साहनी की तुलना में अधिक अंक हासिल किए...
  • सुमनलता साहनी को सविता शर्मा की तुलना में कम अंक प्राप्त हुए, जिसने नीति अग्रवाल तथा अनामिका पिंगले की तुलना में भी ज़्यादा अंक हासिल किए...
  • चारुलता पाराशर ने आकांक्षा खुराना तथा राशि मल्होत्रा की तुलना में अधिक अंक हासिल किए...
  • राशि मल्होत्रा को प्रगति शास्त्री, सुमनलता साहनी तथा चारुलता पाराशर की तुलना में कम अंक प्राप्त हुए...
  • नीति अग्रवाल ने राशि मल्होत्रा, प्रगति शास्त्री तथा चारुलता पाराशर की तुलना में अधिक अंक हासिल किए...
  • विनीता भाटिया को अनामिका पिंगले तथा चारुलता पाराशर की तुलना में कम अंक प्राप्त हुए...
  • आकांक्षा खुराना ने राशि मल्होत्रा तथा विनीता भाटिया की तुलना में अधिक अंक हासिल किए...
  • प्रगति शास्त्री को विनीता भाटिया तथा सुमनलता साहनी की तुलना में कम अंक प्राप्त हुए...
  • आकांक्षा खुराना पूरी कोशिशों के बावजूद चारुलता पाराशर, किरण धनराजगीर तथा अनामिका पिंगले से ज़्यादा अंक हासिल नहीं कर पाई...
  • अनामिका पिंगले को सविता शर्मा तथा सुमनलता साहनी की तुलना में कम अंक प्राप्त हुए...
  • किरण धनराजगीर को अनामिका पिंगले तथा नीति अग्रवाल की तुलना में कम अंक प्राप्त हुए...
  • चारुलता पाराशर को नीति अग्रवाल, किरण धनराजगीर तथा अनामिका पिंगले की तुलना में कम अंक प्राप्त हुए...
हेमा ने सभी संकेत नोट कर लिए, और कुछ ही मिनट बाद परिणाम घोषित कर दिए, परन्तु क्या आप लोग ऐसा कर पाएंगे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Ten students of my wife Hema took an exam of general knowledge, but after checking their answersheets and preparing the results, Hema forgot the file at home the day she was to announce the results...

She called me up, and requested to read out the results to her, but as always, I was in a 'I'll ask a riddle' mood, so, I gave her a few clues...
  • Neeti Aggarwal secured more marks than Vineeta Bhatia, Charulata Parashar and Sumanlata Sawhney...
  • Sumanlata Sawhney secured less marks than Savita Sharma, who secured more marks than Neeti Aggarwal and Anamika Pingle...
  • Charulata Parashar secured more marks than Akanksha Khurana and Rashi Malhotra...
  • Rashi Malhotra secured less marks than Pragati Shastri, Sumanlata Sawhney and Charulata Parashar...
  • Neeti Aggarwal secured more marks than Rashi Malhotra, Pragati Shastri and Charulata Parashar...
  • Vineeta Bhatia secured less marks than Anamika Pingle and Charulata Parashar...
  • Akanksha Khurana secured more marks than Rashi Malhotra and Vineeta Bhatia...
  • Pragati Shastri secured less marks than Vineeta Bhatia and Sumanlata Sawhney...
  • Akanksha Khurana could not score more marks than Charulata Parashar, Kiran Dhanrajgir and Anamika Pingle...
  • Anamika Pingle secured less marks than Savita Sharma and Sumanlata Sawhney...
  • Kiran Dhanrajgir secured less marks than Anamika Pingle and Neeti Aggarwal...
  • Charulata Parashar secured less marks than Neeti Aggarwal, Kiran Dhanrajgir and Anamika Pingle...
Hema noted these clues down, and after a few minutesannounced the results, but can you guys do the same...?

Sunday, January 29, 2012

सार्थक-निष्ठा के साथ साइकिल की सवारी... (Cycling with Saarthak and Nishtha...)

विशेष नोट : पिछले कुछ दिनों से मैं अपनी ही पुरानी पहेलियों को नए कलेवर में आपके पास लेकर आ रहा हूं, और मेरी कोशिश रहती है कि वे आपको नई पहेली जैसी ही चुनौती दें... सो, आप सभी से अनुरोध है कि मुझे ज़रूर बताएं कि मैं कामयाब रहा या नहीं...

नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

हमेशा की तरह इस बार भी सर्दियों की छुट्टियों में मेरे बच्चे सार्थक और निष्ठा दिल्ली आए थे, सो, ठंड में वर्जिश के उद्देश्य से मैं और दोनों बच्चे अपनी-अपनी साइकिलें लेकर सैर करने चल दिए, और पहुंच गए हमारे घर के पड़ोस में मौजूद एक लम्बे-चौड़े पार्क तक...

सार्थक और मैं अक्सर साइकिल पर इसी पार्क के चक्कर लगाया करते थे, सो, उस दिन भी हम तीनों ने यही किया, लेकिन चूंकि दूरी ज़्यादा थी, सो, हमने रुक-रुककर साइकिल चलाई...
  • पहली बार हम तब रुके, जब हमने कुल दूरी की एक-तिहाई दूरी से 180 मीटर अधिक तय कर लिए...
  • दूसरी बार हम तब रुके, जब हमने बची हुई दूरी की एक-चौथाई दूरी तय कर ली...
  • तीसरी बार हम तब रुके, जब हमने बची हुई दूरी का एक-तिहाई हिस्सा तय कर लिया...
  • चौथी बार हम तब रुके, जब हमने बची हुई दूरी का पांचवां हिस्सा तय कर लिया...
  • पांचवीं बार हम तब रुके, जब हमने बची हुई दूरी के एक-चौथाई से 162 मीटर कम तय किए थे...
  • छठी बार हम तब रुके, जब हमने बची हुई दूरी का 30 फीसदी (प्रतिशत) हिस्सा तय कर लिया...
  • इसके बाद निष्ठा के पैर में अचानक दर्द उठा, सो, जल्दी रुकना पड़ा, और सातवां पड़ाव तब बना, जब हमने बची हुई दूरी का छठा हिस्सा तय कर लिया...
  • आठवां पड़ाव तब बना, जब हमने बची हुई दूरी का तीन-सातवां (3/7) भाग पार कर लिया...
  • नवां पड़ाव तब बना, जब हम बची हुई दूरी के आधे से 100 मीटर कम तय कर पाए थे...
  • दसवीं बार हम तब रुके, जब हमने बची हुई दूरी का तीन-चौथाई हिस्सा तय कर लिया...
  • इसके बाद कुल 150 मीटर की दूरी बची रह गई थी, सो, वह हम तीनों ने बेहद आसानी से पार कर ली...
अब क्या आप लोग मुझे बता सकते हैं, हमने कुल कितनी दूर साइकिल चलाई...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: Since last few days, I am creating the riddles from my old riddles only, and I always try that they pose a good challenge, as a new riddles does... So, I request you all to please let me know if I have been successful in that...

Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Like always, during the winter vacations, my kids Saarthak and Nishtha came to Delhi, so, one fine day, to keep ourselves warm, we took our bicycles, and went to a nearby park, to exercise cycling...

As I and Saarthak used to come here to cycle often, so, we decided to do the same this time too, but as the park was very huge, we decided to take breaks, so that Nishtha did not have to cycle in a long single stretch...
  • We halted for the first time, when we had covered 180 meters more than the one-third of the total distance...
  • We took a break for the second time, when we had covered one-fourth of the remaining distance...
  • The third break came, when we had covered one-third of the remaining distance...
  • We halted for the fourth time, when we had covered one-fifth of the remaining distance...
  • We took the fifth break, when we had covered 162 meters less than one-fourth of the remaining distance...
  • The sixth break came, when we had covered 30 per cent of the remaining distance...
  • Suddenly Nishtha complained of a sprain the her ankle, and we had to take the seventh break, when we had only covered one-sixth of the remaining distance...
  • We took the eighth break, when we had covered three-seventh of the remaining distance...
  • Ninth break came, when we had covered 100 meters less than half of the remaining distance...
  • We halted for the tenth time, when we had covered three-fourth of the remaining distance...
  • After this, only 150 meters were left, so those were not at all a problem...
Now, can you guys tell me, how far did we cycle in total...?

Tuesday, November 15, 2011

नौ खानों वाला बड़ा शो-केस... (A big showcase with nine cubicles...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मेरे पास पूरी दीवार के आकार का लकड़ी का बना एक शो-केस था, जिसमें एक के ऊपर एक तीन स्लैब थीं, जिनमें से प्रत्येक में सामान रखने के लिए तीन खाने बने थे...

सो, कुल मिलाकर उसमें नौ खाने बने हुए थे...

मैंने उस शो-केस को अपने घर के ड्राइंग रूम में उस दीवार से सटाकर खड़ा कर दिया, जिसमें कोई खिड़की न थी, और उसके प्रत्येक खाने में एक शो-पीस अथवा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रख दिया...

शो-केस के खानों में रखे गए शो-पीस अथवा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण थे - एक डीवीडी प्लेयर, एक प्लाज़्मा टीवी, एक लैपटॉप, एक फूलदान, एक स्टीरियो सिस्टम, एक फोटो फ्रेम, एक घड़ी, एक कॉर्डलेस फोन, तथा कुछ किताबें...

अब यदि मैं शो-केस के सामने वाली दीवार से सटाकर रखे गए सोफे पर बैठकर शो-केस की ओर देखता हूं, मुझे एक के ऊपर एक तीन खाने मेरे बाईं ओर दिखाई देते हैं, एक के ऊपर एक तीन खाने बीच में दिखाई देते हैं, और एक के ऊपर एक तीन खाने मेरे दाईं ओर दिखाई देते हैं...
  • घड़ी को सबसे नीचे वाली स्लैब में नहीं रखा गया था...
  • प्लाज़्मा टीवी को कॉर्डलेस फोन के ठीक ऊपर, और किताबों के ठीक बगल में रखा गया था, जबकि किताबें बाईं ओर के तीन खानों में से एक में रखी गई थीं...
  • फोटो फ्रेम को शो-केस में बाईं तरफ के खानों में से एक में रखा गया था, और वह प्लाज़्मा टीवी के एकदम ऊपर वाली स्लैब पर रखा गया था...
  • फूलदान को प्लाज़्मा टीवी के ठीक ऊपर रखा गया था...
  • लैपटॉप को स्टीरियो सिस्टम के ठीक ऊपर रखा गया था...
अब क्या आप लोग मुझे बता सकेंगे, यदि आप सोफे पर बैठकर शो-केस की ओर देखेंगे, तो कौन-सी वस्तु कहां रखी गई है...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

I had a very big wooden showcase, which had three slabs one above the other, with three cubicles on each slab...

In other words, it had a total of nine cubicles...

I put the showcase in my drawing room, with the wall that had no window, and put a different showpiece or electronic appliance in each of the cubicles...

The showpieces and electronic appliances were a DVD Player, a Plasma TV, a Laptop, a Flower Vase, a Stereo System, a Photo Frame, a Clock, a Cordless Phone, and some Books...

Now, when I sit on the sofa in the room, put with the opposite wall, facing the showcase, I see three cubicles one above the other on my left side, three cubicles one above the other in the center, and three cubicles one above the other on my right side...
  • The clock was not put on the bottom slab...
  • The plasma TV was put directly above the cordless phone, and directly next to books (which were put in one of the three cubicles on the left side...)
  • The photo frame was put on the left side of the showcase, and it was put one slab higher than the plasma TV...
  • The flower vase was put directly above the plasma TV...
  • The laptop was put directly above the stereo system...
Now, can you guys tell me, if you look at the showcase sitting on the sofa, which thing was put where...?

Saturday, November 5, 2011

सपनों में दिखती हैं पहेलियां... (I dream of riddles...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

कल रात मैंने एक सपना देखा, जिसमें मैं भारतीय रेल के कुछ इंजीनियरों के साथ बातचीत कर रहा हूं, और उन्होंने मुझे बताया, "विवेक जी, हमने एक ऐसा ट्रेन इंजन विकसित किया है, जो पानी और नमक के घोल से चलाया जा सकता है..."

मैंने उन सभी को बधाई दी, और उन्होंने मुझे इंजन के बारे में एक और बढ़िया जानकारी दी, "विवेक जी, इस इंजन से न सिर्फ ढेरों ईंधन और बिजली की बचत होगी, यह चलता भी बहुत तेज़ गति से है..."

मैंने तुरंत पूछा, "कितना तेज़...?"

उन्होंने कहा, "विवेक जी, हमने इसका परीक्षण पिछले हफ्ते एक मालगाड़ी के साथ किया था, और इंजन ने पूरी ट्रेन को 126 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया था..."

मैंने उन्हें फिर से बधाई दी, और तभी उनकी टीम के प्रमुख ने मुस्कुराते हुए मुझसे कहा, "मैंने सुना है, आपको पहेलियों का बहुत शौक है, सो, क्या मैं आपसे एक पहेली पूछ सकता हूं...?"

मैं भी मुस्कुरा दिया, और बोला, "जी हां, बिल्कुल पूछ सकते हैं..."

तब टीम प्रमुख ने पूछा, "परीक्षण के दौरान, 126 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ते हुए ट्रेन एक सुरंग में घुसी थी... पूरी ट्रेन को सुरंग से पूरी तरह बाहर निकलने में 309 सेकंड लगे थे, और वैसे शुरू में ट्रेन को पूरी तरह सुरंग में घुसने में कुल 27 सेकंड लगे थे... सो, अब आप हमें ट्रेन और सुरंग की लम्बाई बताइए..."

मैंने कुछ सेकंड मन ही मन हिसाब लगाया, लेकिन इससे पहले कि मैं टीम प्रमुख को जवाब दे पाता, जश्न मना रहे इंजीनियरों में से एक ने मेरे सिर पर पानी से भरा जग पलट दिया, और मेरी नींद खुल गई...

जैसा कि आपने पढ़ा, मुझे इस सवाल का जवाब देने का अवसर नहीं मिल पाया, परन्तु मैं आप लोगों को मौका दे रहा हूं, सो, जल्द से जल्द इसका उत्तर बताइए...

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

I saw a dream last night, in which I was talking to a team of engineers working with Indian Railways, and they told me, "Vivek ji, we have developed a revolutionary train engine, which can run on saline (solution of distilled water and Sodium Chloride - Salt)...

I congratulated all of them, and they told me another good thing about it, "Vivek ji, not only this engine will save a lot of fuel or electricity, but it can run at a very fast speed too..."

I immediately asked, "How fast...?"

They said, "Vivek ji, we tested it on a goods train last week, and the engine could pull the entire train at the speed of 126 kilometers per hour..."

I congratulated them once again, and then their team-leader asked me smiling, "May I ask you a riddle, as I have heard that you are very fond of them...?"

I too smiled, and said, "Yes... You may..."

He then asked me, "During the test run, the train at the speed of 126 kilometers, entered a tunnel... It took the train 309 seconds to pass through the tunnel completely, and by the way, it took it only 27 seconds to enter the tunnel completely... Now, you tell us the length of the train and the tunnel..."

I calculated in my mind for a few seconds, but before I could tell the team-leader my answer, an engineer poured a jug of water at my head, as they were in a celebration mood... And I was awake...

Now, as you know, I could not get a chance to answer, but I am giving you a chance, so, please answer as soon as you can...

Thursday, October 27, 2011

दिवाली पर बच्चों को टी-शर्ट का तोहफा... (Kids were presented with T-shirts on Diwali...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

दिवाली के अवसर पर मैंने और मेरे भाई ने चारों बच्चों - सार्थक, जिज्ञासा, अम्बर एवं निष्ठा - में से प्रत्येक को दो-दो टी-शर्ट तोहफे में दीं...
  • जिज्ञासा को गुलाबी रंग की टी-शर्ट मिली...
  • एक बच्चे को लाल टी-शर्ट के साथ-साथ काली टी-शर्ट भी मिली...
  • किसी भी बच्चे को एक ही रंग की दो टी-शर्ट नहीं मिलीं...
  • एक बच्चे को हरी टी-शर्ट के साथ-साथ लाल टी-शर्ट भी मिली...
  • निष्ठा को लाल टी-शर्ट नहीं मिली...
  • अम्बर को एक हरी टी-शर्ट मिली...
  • सार्थक को गुलाबी टी-शर्ट नहीं मिली...
  • जिज्ञासा की कोई भी टी-शर्ट काली नहीं थी...
यदि मैं बताऊं कि प्रत्येक रंग की दो-दो टी-शर्ट थीं, तो क्या अब आप लोग मुझे बता सकेंगे, किस-किस बच्चे को किस-किस रंग की टी-शर्ट मिलीं...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

For Diwali, I and my brother presented all four kids - Saarthak, Jigyaasa, Ambar & Nishtha - with two t-shirts each, as gifts...
  • Jigyaasa got one pink t-shirt...
  • One of the kids, who got a red t-shirt, also got a black one...
  • None of the kids got two t-shirts of the same colour...
  • One of the kids, who got a green t-shirt, also got a red one...
  • Nishtha didn't get a red t-shirt...
  • Ambar got a green t-shirt...
  • Saarthak didn't get a pink t-shirt...
  • Jigyaasa got no black t-shirt...
If I tell you, that there were two t-shirts of each colour, can you guys now tell me the colours of the t-shirts each kid got...?

Tuesday, October 25, 2011

मैं बना गायन प्रतियोगिता का निर्णायक... (I judged a singing competition...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मैंने हाल ही में एक गायन प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई, जहां कुल 10 प्रतियोगियों ने बेहतरीन गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया...

निर्णायक की हैसियत से मैंने सभी को 1 से लेकर 10 तक अंक दिए, जिनके बारे में कुछ संकेत दे रहा हूं...
  • सुरेश और अनीश की तुलना में रमेश को अधिक अंक मिले...
  • सुरेश और अनिमेष से ज़्यादा अंक हासिल किए लक्ष्मेश ने...
  • ईश, अनीश, और उमेश से कम अंक अर्जित कर पाया सर्वेश...
  • अनिमेष को अनीश, सुरेश और रमेश से कम अंक हासिल हुए...
  • जितेश ने ईश और सर्वेश से ज़्यादा अंक पाए, परन्तु वह अनिमेष और नरेश से ज़्यादा अंक नहीं ले पाया...
  • रमेश और नरेश को लक्ष्मेश से ज़्यादा अंक हासिल हुए...
  • नरेश को रमेश से पिछड़ गए उमेश के मुकाबले कम अंक मिले, परन्तु नरेश ने ईश और सर्वेश से ज़्यादा अंक पाए...
  • सुरेश ने भले ही अनीश और ईश की तुलना में ज़्यादा अंक पाए, परन्तु वह लक्ष्मेश और नरेश से कम अंक ले पाया...
अब आप लोग मुझे बताइए, कौन गायक किस स्थान पर रहा...

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Recently, I was invited to a singing competition as the judge, where 10 contestants sang wonderfully to compete with each other...

As the judge of the competition, I ranked all of them from 1 to 10, about which I am giving you a few clues...
  • Ramesh scored more points than Suresh and Aneesh...
  • Lakshmesh got more points than Suresh and Animesh...
  • Sarvesh got lesser points than Eesh, Aneesh and Umesh...
  • Aneesh, Suresh and Ramesh scored better than Animesh...
  • Jitesh got more points than Eesh and Sarvesh, but scored less points than Animesh and Naresh...
  • Ramesh and Naresh secured a better position in the rankings than Lakshmesh...
  • Naresh ranked behind Umesh, who in turn, was outranked by Ramesh, but Naresh scored more points than Eesh and Sarvesh...
  • Though Suresh scored more points than Aneesh and Eesh, but he was outranked by Lakshmesh and Naresh...
Now, you guys tell me, who ranked where in the list...