Showing posts with label Easy Riddles. Show all posts
Showing posts with label Easy Riddles. Show all posts

Sunday, March 9, 2014

सार्थक और निष्ठा ने बेचीं चॉकलेट... (Saarthak & Nishtha sold chocolates...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...


जिस स्कूल में मेरे बच्चे सार्थक और निष्ठा पढ़ते हैं, वहां वार्षिक मेला आयोजित किया गया, जिसके दौरान मेरे बच्चों में चॉकलेट का स्टॉल लगाया...

स्टॉल चलाने के लिए सार्थक और निष्ठा ने दो तरह की चॉकलेट के कुल 40 पैकेट खरीदे, जिनमें से 'ई' टाइप (महंगी) चॉकलेट की लागत थी, 150 रुपये प्रति पैकेट, तथा 'सी' टाइप (सस्ती) चॉकलेट की लागत थी, 90 रुपये प्रति पैकेट...

उन्होंने सारी चॉकलेट मिला दीं, और नए सिरे से 40 पैकेट बनाकर 180 रुपये प्रति पैकेट की दर से बेच दिए...

जब सारी चॉकलेट बिक गईं, उन्हें कुल 33.33 प्रतिशत का लाभ (मुनाफा) हुआ...

क्या आप लोग बता सकेंगे, उन्होंने शुरू में किस टाइप की चॉकलेट के कितने पैकेट खरीदे थे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

The school, in which my kids Saarthak and Nishtha study, organised the annual fete, and my kids ran a stall there to sell chocolates...

To run the stall, they bought a total of 40 packets of two types of chocolates - 'E' (expensive) type chocolates costed them Rupees 150 per packet, and the 'C' (cheap) type chocolates Rupees 90 par packet...

They mixed all the chocolates, and made 40 packets again, and sold them at Rupees 180 per packet...

And when all the chocolate packets got sold, they made a profit of 33.33 per cent...

Can you guys tell me, how many packets of each type they had bought initially...?

Thursday, January 9, 2014

आइए खेलें, 'हनोई की मीनार' या 'ब्रह्मा की मीनार'... (Let's play the Tower of Hanoi...)

'हनोई की मीनार' या 'ब्रह्मा की मीनार' एक गणितीय खेल या पहेली है, जिसे 'टॉवर ऑफ हनोई' (Tower of Hanoi), 'टॉवर ऑफ ब्रह्मा' (Tower of Brahma) या 'ल्यूकस टॉवर' (Lucas' Tower) भी कहा जाता है... इंटरनेट पर इस पहेली या खेल के बारे में अंग्रेज़ी में बहुत-सी जानकारी उपलब्ध है, लेकिन हिन्दी में कहीं भी विस्तार से कुछ नहीं मिला, सो, मैंने सोचा, क्यों न आपने पाठकों के लिए इस बेहद रोचक और मज़ेदार खेल के बारे में एक पोस्ट डाल दी जाए... वैसे, इंटरनेट पर इसे 'हनोई का टॉवर (Tower of Hanoi), 'ब्रह्मा का टॉवर' (Tower of Brahma) या 'लुकास टॉवर' (Lucas' Tower) के नाम से भी खोजा सकता है...


'ब्रह्मा की मीनार' (Tower of Brahma) को तीन सलाखों और अलग-अलग आकार की कुछ चपटी गोटियों (कैरम बोर्ड जैसी गोटियों) से खेला जाता है, जिन्हें सलाखों में पिरोया जा सके... पहेली की शुरुआत किसी भी एक सलाख पर सभी गोटियों को एक-दूसरे के ऊपर बढ़ते क्रम में लगाकर की जाती है (यानि सबसे छोटी गोटी सबसे ऊपर), ताकि शंकु (Cone) की आकृति मिल सके... पहेली का उद्देश्य है, सभी गोटियों को उसी आकार में अंतिम सलाख तक ले जाना, जिसके लिए कुछ शर्तों का पालन करना ज़रूरी है...
  • एक बार में सिर्फ एक गोटी को स्थानांतरित किया जा सकता है...
  • हर चाल में किसी भी सलाख से सबसे ऊपर मौजूद सिर्फ एक गोटी को हिलाया जा सकता है, और उसे किसी भी अन्य सलाख पर सबसे ऊपर ही रखा जा सकता है...
  • किसी भी समय किसी भी गोटी को खुद से छोटे आकार की गोटी के ऊपर नहीं रखा जा सकता...
यदि आप पहेली को तीन गोटियों के साथ शुरू करते हैं, तो जीतने के लिए पहेली को सिर्फ सात चालों में खत्म करना होगा... इसी तरह यदि गोटियों की संख्या चार है, तो जीतने के लिए अधिकतम चालों की संख्या 15 होगी... यानि हर बार अधिकतम चालों की संख्या '(2 की घात n) - 1' ही रहेगी, जहां n का अर्थ गोटियों की संख्या है... 


वैसे, सलाखों और अलग-अलग आकार की गोटियां जुटाने का तामझाम काफी मुश्किल साबित हो सकता है, सो, आप लोगों की जानकारी के लिए बता देना चाहूंगा कि मैंने अलग-अलग आकार के चार ढक्कनों (बोतलों के ढक्कन) से यह खेल खुद भी खेला, और अपने बच्चों को भी सिखाया... अब तो मेरे दोनों बच्चे - सार्थक और निष्ठा - भी 15 चालों में चार ढक्कनों से बनी 'ब्रह्मा की मीनार' (Tower of Brahma) को हल कर लेते हैं... और हां, इसमें सलाखों की भी ज़रूरत नहीं पड़ी... सो, इसी तरह की मिलती-जुलती चीज़ों से आप भी इसे तैयार कर सकते हैं, और खेल सकते हैं... यकीन मानिए, बहुत आनंद आएगा...

10 जनवरी का अपडेट : कल रात को थर्मोकोल के टुकड़ों से काट-काटकर बच्चों को 'हनोई का टॉवर' बनाकर दिया, जिसमें उनकी पेंसिलों ने सलाखों का काम किया... दोनों कल रात से बहुत खुश हैं... और आज सुबह पांच गोटियों वाले 'हनोई के टॉवर' को 31 चालों में पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं... देखिए कल रात की तस्वीर...

Wednesday, January 8, 2014

फाइव-स्टार रेस्तरां की छह मेहमान... (Six guests of a five-star restaurant...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

एक फाइव-स्टार होटल में बने शानदार मल्टी-कूज़ीन रेस्तरां (रेस्टॉरेंट) के फ्लोर मैनेजर को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा, जब उसके रेस्तरां में छह महिलाएं पहुंचीं, और प्रत्येक ने टेबल दिए जाने की फरमाइश की... और हां, मुसीबत यहीं खत्म नहीं हुई, क्योंकि उनकी कुछ शर्तें भी थीं...

दरअसल, रेस्तरां में छह बहुत सुंदर केबिननुमा टेबल लगी थीं... ये टेबल सीधी पंक्ति में लगी थीं, और प्रत्येक को एक-दूसरे से अलग करने के लिए पतले, लेकिन खूबसूरत पार्टिशन लगे हुए थे...

अब इन सभी छह महिलाओं को इन्हीं टेबलों पर बिठाया जाना था, लेकिन उनकी शर्तों का ध्यान रखना भी बेहद ज़रूरी था...

  • सुकन्या का कहना था, उसे भोजन के दौरान अपने किसी क्लायंट से फोन पर बात करते रहना है...
  • सुकृति सिर्फ टेबल नंबर पांच पर बैठना चाहती थी, क्योंकि पांच उसका भाग्यशाली नंबर है...
  • सुलक्षणा और सुगन्धा बहनें थीं, और साथ-साथ लगी टेबलों पर बैठना चाहती थीं, ताकि एक-दूसरे से बात करती रह सकें...
  • महिलाओं में से तीन - सुहासिनी, सुलक्षणा तथा सुनयना - सिगरेट पीती हैं, जबकि सुकृति को सिगरेट के धुएं से एलर्जी है, सो, उसके आसपास की टेबलों पर निश्चित रूप से वही बैठ सकते हैं, जो सिगरेट नहीं पीते...
  • सुनयना चाहती है कि भोजन के दौरान उसके कानों में कोई शोर न पहुंचे...
अब क्या आप लोग फ्लोर मैनेजर की सहायता कर पाएंगे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

The floor manager of a multi-cuisine restaurant at a five-star hotel faced a problem, when he received six ladies, asking for table, and it's not over, as they had conditions too...

Actually, the restaurant had six nicely-decorated cubicles, and each of them contained a table... The cubicles were constructed in a straight row, and separated by thin yet elegant partitions...

The ladies were to be accommodated in these six cubicles keeping in mind the conditions the ladies had put...

  • Sukanya said, she needed to keep talking on phone to a client while having dinner...
  • Sukriti wanted table number 5 only, as she considered 5 as her lucky number...
  • Sulakshana and Sugandha were sisters, so, both wanted to sit on adjacent tables, so that they can keep talking to each other during the dinner...
  • Three of the ladies - Suhasini, Sulakshana and Sunayna - smoke, but Sukriti is allergic to smoke and must have non-smokers in the adjacent cubicles...
  • Sunayna wanted complete silence during dinner...
Now, can you guys help the floor manager...?

Tuesday, January 7, 2014

बच्चों ने एक बार फिर लगाई रेस... (The kids raced yet again with each other...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मेरे परिवार के पांचों बच्चों - सार्थक, जिज्ञासा, अम्बर, निष्ठा और समग्र - ने आज एक-दूसरे से दौड़ का मुकाबला किया, और जब मेरी पत्नी हेमा ने विजेता का नाम पूछा, मैंने कहा...

  • निष्ठा ने दौड़ नहीं जीती...
  • सार्थक ने न दौड़ जीती, न वह सबसे पीछे रहा...
  • समग्र दूसरे स्थान पर नहीं आया...
  • निष्ठा की तुलना में जिज्ञासा एक स्थान पीछे रही...
  • समग्र की तुलना में अम्बर दो स्थान पीछे रहा...
और फिर कुछ ही मिनट में हेमा ने जीतने वाले बच्चे को चॉकलेटों का पूरा डिब्बा दिया, और बाकी बच्चों को एक-एक टॉफी...

अब क्या आप लोग मुझे दौड़ के नतीजे बता सकेंगे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

All five kids of my family - Saarthak, Jigyaasa, Ambar, Nishtha & Samagra - raced today with each other, and when my wife Hema asked me, who won, I said...

  • Nishtha did not win the race...
  • Saarthak was neither the winner, nor he came last...
  • Samagra did not finish second...
  • Jigyaasa finished a place behind Nishtha...
  • Ambar finished two places behind Samagra...
And after a few minutes, Hema gave a big box of the chocolate to the winner, and a candy each to other kids...

Now, can you guys tell me the results...?

Wednesday, January 16, 2013

बच्चों ने देखा आईवीआरआई का चिड़ियाघर... (Kids toured the IVRI zoo...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

सर्दियों की छुट्टियों के दौरान मैं अपने एक मित्र, जो पशुविज्ञानी है, से मिलने बरेली के भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान में गया, जहां बच्चों - सार्थक, जिज्ञासा, अम्बर, निष्ठा और समग्र - को संस्थान के चिड़ियाघर की सैर कराई गई...

बच्चों को चिड़ियाघर देखने में बहुत आनंद आया, और जब वे लौटे, उनमें से सबसे छोटे समग्र ने मुझे बताया, "बड़े पापा, हमने चिड़ियाघर में तीन प्रकार के प्राणी देखे... मधुमक्खियों में से प्रत्येक की छह टांगें थीं, प्रत्येक मकड़ी की आठ टांगें थीं, और प्रत्येक चूहे की चार टांगें थीं..."

मैंने मुस्कुराते हुए कहा, "ओह... इसका मतलब तुम लोगों ने बहुत सारे प्राणी देखे..."

समग्र भी मुस्कुराया, और बोला, "हां... और चिड़ियाघर में प्रत्येक प्राणी बराबर संख्या में मौजूद है, सो, क्या आप हमें बता सकेंगे, हमने कुल कितने प्राणी देखे, यदि मैं आपको बताऊं कि हमने कुल 612 टांगें गिनीं..."

मुझे समग्र को सही जवाब देने में मात्र कुछ सेकंड लगे, लेकिन क्या अब आप लोग मुझे सही जवाब दे पाएंगे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

During winter vacations, I visited a veterinary researcher friend of mine in Bareilly's IVRI (Indian Veterinary Research Institute), where the kids - Saarthak, Jigyaasa, Ambar, Nishtha and Samagra - were given a tour of the little zoo they have...

Kids enjoyed that thoroughly, and when they came back, the youngest Samagra told me, "Bade Papa, we have seen three types of animals in the zoo... Bees had six legs each, spiders had eight legs each, and mice had four legs each..."

I said smiling, "Oh... That means you have got to see a lot of animals there..."

Samagra smiled, and said, "Yes, and the zoo has the same number of each of these animals, so, can you tell us, how many animals we have seen in total, if I tell you that we had counted 612 legs...?"

I took only a few seconds to tell him the number, but now, can you guys tell me the right answer...?

Tuesday, January 15, 2013

कितने मिनट हैं बाकी...? (How many minutes is it...?)

हालांकि इससे बिल्कुल मिलती-जुलती पहेली VivekRastogi.com पर पहले से मौजूद है (क्या हुआ है वक्त...?), फिर भी चूंकि यह पहेली VivekRastogi.com के पाठक श्री श्रवण मौर्य जी ने प्रेषित की है, जो गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) में रहते हैं, तथा उनका ईमेल आईडी shravanmourya.gazipur@gmail.com है, अतः प्रकाशित कर रहा हूं...

विशेष नोट :
अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...


क्या आप बता सकते हैं कि इस वक्त 6 बजने में कितने मिनट शेष हैं, यदि मैं आपको बताऊं कि अब से ठीक 50 मिनट पहले तीन बजने के बाद उसके चार गुना मिनट बीत चुके थे...?

Now, the same riddle in English...

Though VivekRastogi.com already have a similar riddle (What time it is...?), but as this riddle was sent by a user of VivekRastogi.com, Shri Shravan Maurya, I am publishing it... Mr Maurya lives in Ghazipur (Uttar Pradesh), and his email ID is shravanmourya.gazipur@gmail.com 


Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Can you guys tell me, exactly how many minutes is it before 1800 hours, if exactly 50 minutes ago, it was four times as many minutes past 1500 hours...?

Thursday, January 10, 2013

समग्र के जन्मदिन पर नाचे बच्चे... (Kids danced at Samagra's birthday party...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मेरे और मेरे भाई के बच्चों - सार्थक, जिज्ञासा, अम्बर और निष्ठा - ने सबसे अपने सबसे छोटे भाई समग्र के जन्मदिन की दावत में अलग-अलग आइटम गीतों पर नाचकर सभी मेहमानों का मनोरंजन किया... चूंकि सभी बच्चे जोश में थे, और थककर चूर हो जाने तक नाचते ही रहे, सो, एक ने 12 मिनट तक, दूसरे ने 14 मिनट, तीसरे ने 16 मिनट, और चौथे ने 18 मिनट तक नाच किया...

  • 'शीला की जवानी' गीत पर किया गया नाच 16 मिनट तक चला...
  • सार्थक ने उस बच्चे से ज़्यादा देर तक नाच दिखाया, जो 'फेविकोल से' गीत पर नाचा...
  • अम्बर उस बच्चे की तुलना में ज़्यादा देर तक नाचा, जिसने 'चिकनी चमेली' गीत पर नाच किया...
  • निष्ठा पूरे 14 मिनट तक नाची थी...
  • जिज्ञासा ने 'फेविकोल से' गीत पर नाच नहीं किया था...
  • 'मुन्नी बदनाम हुई' गीत पर अम्बर ने नाच दिखाया था...
अब क्या आप लोग बता सकेंगे, किस बच्चे ने किस आइटम गीत पर कितनी देर तक नाच किया...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

My and my brother's kids - Saarthak, Jigyaasa, Ambar & Nishtha - entertained the guests by dancing to the tunes of different item songs on the occasion of their youngest brother Samagra... They all were quite enthusiastic about the birthday, and kept dancing till they were exhausted, so, one of them danced for 12 minutes, another danced for 14, another for 16, and the fourth one danced for 18 minutes...
  • The performance on the item song 'Sheela ki jawaani...' lasted for 16 minutes...
  • Saarthak danced longer than the kid, who performed on 'Fevicol se...'
  • Ambar danced longer than the kid, who performed on the item song 'Chikni Chameli...'
  • Nishtha kept dancing for 14 minutes...
  • Jigyaasa did not dance on 'Fevicol se...'
  • The item song 'Munni badnaam huyee...' was performed by Ambar...
Now, can you guys tell me, which kid performed on which item song, and for how long...?

Tuesday, April 10, 2012

हमने जीती क्विज़ प्रतियोगिता... (We won the quiz contest...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मैं, विवेक, अपने परिवार के बच्चों - सार्थक, जिज्ञासा, अम्बर, निष्ठा, और समग्र - को लेकर एक क्विज़ प्रतियोगिता में गया, जिसे हमने जीता, और आश्चर्यजनक रूप से हम छहों में से किसी ने भी पूछे गए किसी भी सवाल का गलत जवाब नहीं दिया, जबकि हमसे कुल 103 सवाल पूछे गए थे...
  • सार्थक की तुलना में मुझसे आधे सवाल ही पूछे गए थे, जबकि जिज्ञासा की तुलना में सार्थक से छह सवाल कम पूछे गए...
  • अम्बर की तुलना में जिज्ञासा से कुल दो-तिहाई सवाल ही पूछे गए...
  • निष्ठा से उतने सवाल पूछे गए, जितना मुझसे और अम्बर से पूछे गए सवालों में अन्तर था...
  • और, समग्र से निष्ठा की तुलना में 14 सवाल कम पूछे गए...
अब क्या आप लोग मुझे बता सकेंगे, हममें से प्रत्येक से कितने-कितने सवाल पूछे गए...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

I, Vivek, took the kids of the family - Saarthak, Jigyaasa, Ambar, Nishtha, and Samagra - to a quiz contest, which we won, and very surprisingly, none of us gave a wrong answer to any of the questions asked, and in toto, we were asked 103 questions...
  • I was asked half the questions than Saarthak, who in turn, was asked six questions less than Jigyaasa...
  • Jigyaasa was asked two-thirds the questions asked to Ambar...
  • Nishtha was asked as many questions as the difference between the questions asked to me and Ambar...
  • And, Samagra was asked 14 questions less than Nishtha...
Now, can you guys tell me, how many questions were answered by each of us...?

Friday, March 16, 2012

मिल गई मेरी गुल्लक... (I found my piggybank...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मैं हाल ही में लगभग 30 साल बाद अपने पुश्तैनी घर में गया, और बहुत आनन्दित महसूस किया, जब मुझे एक अल्मारी मिल गई, जिसमें मैं अपनी चीज़ें रखा करता था...

मैं तुरन्त वहीं बैठ गया, अपनी यादों में डूबने-उतराने लगा, और तभी मुझे मिल गई अपनी वह गुल्लक, जिसे मैं सबसे ज़्यादा प्यार करता था...

मैंने उसे खोला, और सारे सिक्के निकाल लिए...

मेरी गुल्लक में इनमें से कुछ मूल्यों के सिक्के थे, कुछ के नहीं - 1 पैसा, 2 पैसे, 5 पैसे, 10 पैसे, 20 पैसे, 25 पैसे, 50 पैसे, और 1 रुपया...

उनका कुल योग था दो सौ बीस रुपये और पांच पैसे, परन्तु अजीब बात यह थी कि जिन भी मूल्यों के सिक्के गुल्लक में थे, सबकी संख्या बराबर थी, यानि प्रत्येक उपलब्ध मूल्य के 135 सिक्के...

सो, अब क्या आप लोग बता सकेंगे, गुल्लक में कौन-कौन से मूल्य के सिक्के थे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

After almost three decades, I visited my ancestral home, and felt thrilled to see a cupboard in which I used to keep my belongings in my childhood...

I immediately sat there, started sifting through the memorabilia, and then, I found the piggybank I used to love the most...

I opened it, and took out all the change it had...

The piggybank had few of the following denominations - 1 paisa, 2 paise, 5 paise, 10 paise, 20 paise, 25 paise, 50 paise, and 1 rupee...

They totalled Rupees Two Hundred Twenty and Paise Five Only, but the unusual part was, all the coins it had were in equal number, that is 135 coins of each denomination...

Now, can you guys tell me, which coins I had in my piggybank...?

Friday, February 24, 2012

ABCD, 1234, और बराबर योग... (ABCD, 1234, and equal total...)

कुछ साथियों और मित्रों की फरमाइश पर कुछ आसान प्रश्न भी डाल रहा हूं...
 

As requested by a few of my friends and colleagues, am putting a few of easy ones...

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

नीचे दिए गए चित्र में लिखे अंग्रेज़ी वर्णमाला के अक्षरों को 1 से 9 तक की गिनती से इस तरह बदलें, ताकि प्रत्येक सीधी पंक्ति में आने वाले तीन अंकों का योग समान हो... याद रहे, सभी अंक प्रयोग में आने चाहिए, अर्थात प्रत्येक अंक सिर्फ एक बार प्रयोग किया जा सकता है...


Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Please use the digits 1 to 9 to replace the English alphabets in the figure given above, in a way that the three digits on any straight line total the same... Remember, that each digit has to be used, which means no digit can be used more than once...

Thursday, August 25, 2011

वज़न बताओ बुलडोज़र का... (Tell the weight of the bulldozer...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

  • एक बुलडोज़र के पहियों का वज़न आठ क्विन्टल है...
  • उसके इंजन का वज़न जानने के लिए उसके पहियों के वज़न में बॉडी का आधा वज़न जोड़ना होगा...
  • और उसकी बॉडी का वज़न हासिल करने के लिए पहियों और इंजन के वज़न को जोड़ना होगा...
अब आप लोग बताएं, पूरे बुलडोज़र का वज़न कितना है...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...
  • The wheels of a bulldozer weigh eight quintals...
  • To know the weight of it's engine, one has to add the weight of it's wheels to half of the weight of it's body...
  • And to get the weight of it's body, one has to add the weight of the engine and the wheels...
Now you guys tell me, how much does the whole bulldozer weigh...?

Friday, March 5, 2010

सार्थक और निष्ठा ने बांटे आम... (Saarthak & Nishtha shared mangoes...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

सार्थक और निष्ठा ने एक थैली में भरे आम आपस में बांटे...

कुछ देर बाद निष्ठा ने कहा, "भैया, यह अच्छा नहीं किया आपने... आपके पास मेरी तुलना में तिगुने आम हैं..."

सार्थक ने मुस्कुराकर जवाब दिया, "ठीक है, बहना... मैं तुझे तेरी उम्र के हर साल के लिए एक आम दूंगा..."

निष्ठा ने आम लेकर तुरंत कहा, "नहीं, नहीं... अब भी नहीं चलेगा... आपके पास अब भी मेरी तुलना में दोगुने आम हैं..."

सार्थक ने फिर मुस्कुराकर जवाब दिया, "मेरी प्यारी बहना... यही ठीक है, क्योंकि मैं तेरी तुलना में दोगुना बड़ा हूं..."

इसके बाद सार्थक पानी पीने के लिए रसोई की तरफ गया, तो पीछे से निष्ठा ने सार्थक की ढेरी में से सार्थक की उम्र जितने आम उठाकर अपनी ढेरी में रख लिए...

अब आप लोग बताइए, अंत में किसके पास ज़्यादा आम हैं - सार्थक या निष्ठा...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Saarthak and Nishtha divided a bag of Mangoes between them...

Nishtha said, "It's not fair, Bhaiya... You have three times as many Mangoes as I have..."

Saarthak smiled, and said, "OK, kid sis, I will give you one Mango for each year of your age..."

After taking mangoes, Nishtha immediately replied, "Still not fair, Bhai... You still have twice as many Mangoes as I have..."

"My dear lil sis, that's fair enough as I am twice older than you...", replied Saarthak smiling...

Then Saarthak went to the Kitchen to drink some water, and as soon as he left, Nishtha took Mangoes from Saarthak's pile equal to Saarthak's age...

Now, you guys tell me, who have more Mangoes now - Saarthak or Nishtha...?