Saturday, November 5, 2011

सपनों में दिखती हैं पहेलियां... (I dream of riddles...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

कल रात मैंने एक सपना देखा, जिसमें मैं भारतीय रेल के कुछ इंजीनियरों के साथ बातचीत कर रहा हूं, और उन्होंने मुझे बताया, "विवेक जी, हमने एक ऐसा ट्रेन इंजन विकसित किया है, जो पानी और नमक के घोल से चलाया जा सकता है..."

मैंने उन सभी को बधाई दी, और उन्होंने मुझे इंजन के बारे में एक और बढ़िया जानकारी दी, "विवेक जी, इस इंजन से न सिर्फ ढेरों ईंधन और बिजली की बचत होगी, यह चलता भी बहुत तेज़ गति से है..."

मैंने तुरंत पूछा, "कितना तेज़...?"

उन्होंने कहा, "विवेक जी, हमने इसका परीक्षण पिछले हफ्ते एक मालगाड़ी के साथ किया था, और इंजन ने पूरी ट्रेन को 126 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया था..."

मैंने उन्हें फिर से बधाई दी, और तभी उनकी टीम के प्रमुख ने मुस्कुराते हुए मुझसे कहा, "मैंने सुना है, आपको पहेलियों का बहुत शौक है, सो, क्या मैं आपसे एक पहेली पूछ सकता हूं...?"

मैं भी मुस्कुरा दिया, और बोला, "जी हां, बिल्कुल पूछ सकते हैं..."

तब टीम प्रमुख ने पूछा, "परीक्षण के दौरान, 126 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ते हुए ट्रेन एक सुरंग में घुसी थी... पूरी ट्रेन को सुरंग से पूरी तरह बाहर निकलने में 309 सेकंड लगे थे, और वैसे शुरू में ट्रेन को पूरी तरह सुरंग में घुसने में कुल 27 सेकंड लगे थे... सो, अब आप हमें ट्रेन और सुरंग की लम्बाई बताइए..."

मैंने कुछ सेकंड मन ही मन हिसाब लगाया, लेकिन इससे पहले कि मैं टीम प्रमुख को जवाब दे पाता, जश्न मना रहे इंजीनियरों में से एक ने मेरे सिर पर पानी से भरा जग पलट दिया, और मेरी नींद खुल गई...

जैसा कि आपने पढ़ा, मुझे इस सवाल का जवाब देने का अवसर नहीं मिल पाया, परन्तु मैं आप लोगों को मौका दे रहा हूं, सो, जल्द से जल्द इसका उत्तर बताइए...

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

I saw a dream last night, in which I was talking to a team of engineers working with Indian Railways, and they told me, "Vivek ji, we have developed a revolutionary train engine, which can run on saline (solution of distilled water and Sodium Chloride - Salt)...

I congratulated all of them, and they told me another good thing about it, "Vivek ji, not only this engine will save a lot of fuel or electricity, but it can run at a very fast speed too..."

I immediately asked, "How fast...?"

They said, "Vivek ji, we tested it on a goods train last week, and the engine could pull the entire train at the speed of 126 kilometers per hour..."

I congratulated them once again, and then their team-leader asked me smiling, "May I ask you a riddle, as I have heard that you are very fond of them...?"

I too smiled, and said, "Yes... You may..."

He then asked me, "During the test run, the train at the speed of 126 kilometers, entered a tunnel... It took the train 309 seconds to pass through the tunnel completely, and by the way, it took it only 27 seconds to enter the tunnel completely... Now, you tell us the length of the train and the tunnel..."

I calculated in my mind for a few seconds, but before I could tell the team-leader my answer, an engineer poured a jug of water at my head, as they were in a celebration mood... And I was awake...

Now, as you know, I could not get a chance to answer, but I am giving you a chance, so, please answer as soon as you can...

17 टिप्पणियां:

  1. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete
  2. अफसोस है, प्रकाश भाई... ट्रेन की लम्बाई सही है, परन्तु सुरंग की लम्बाई में मात खा गए आप... कृपया एक बार फिर प्रयास करें...

    ReplyDelete
  3. लगता है शनि की साढ़े साती स्टार्ट हो गयी है !
    -
    -
    देखता हूँ फुर्सत में कभी इसको भी !

    ReplyDelete
  4. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete
  5. प्रकाश भाई, बेहद दुखी हृदय से सूचित कर रहा हूं कि इस बार गणेश जी तथा माता शेरां वाली भी आपकी सहायता नहीं कर पाए, क्योंकि सुरंग की लम्बाई अब भी ठीक-ठीक नहीं नाप पाए आप... :-)

    ReplyDelete
  6. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete
  7. आप भी कितना-कितना काम एक साथ सौंप देते हैं
    अब ट्रेन देखूं कि सुरंग देखूं ?
    अब मेरे साथ कोई टीम तो है नहीं कि एक काम मैं करूँ और दूसरा काम कोई और करे !
    अभी पिछली पहेली के जवाब में ही पसीना आ गया !
    उसमें तो था -
    डाक्टर बताओ, नर्स बताओ , कौन सा हास्पिटल किस रोग के लिए है ये भी बताओ , बेड की संख्या बताओ, आपरेशन का दिन बताओ .....तौबा,,,,तौबा .....बच्चे की जान लोगे आप :)

    ReplyDelete
  8. प्रकाश भाई, आज न जाने कहां ध्यान है आपका... अफसोस, Final Answer में भी सुरंग की सही लम्बाई नहीं बता पाए आप... एक बार शांतचित्त होकर ध्यान से पहेली को पढ़िए, जवाब सही हो जाएगा...

    ReplyDelete
  9. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete
  10. प्रकाश भाई, इस जवाब को लॉक करते ही आप जीत गए हैं, पांच करोड़ बधाइयां... बिल्कुल सही... :-)

    ReplyDelete
  11. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete
  12. बिल्कुल सही, लता जी... बधाई... :-)

    ReplyDelete
  13. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete
  14. Deepak bhai, train ki lambaai sahi bataayi hai, lekin surang ki lambaai mein chook gaye ho... Ek baar phir koshish karo... :-)

    ReplyDelete
  15. nazo.00786@gmail.com par bhej dena dear frnd

    ReplyDelete
  16. Najo ji, I am sorry, but since you have not tried solving a single riddle, and yet asked the answers for at least 10-12 of them, I do not appreciate that... I always want people to try, and then ask for the answers, for whichever riddle they failed, but it is not at all appreciated, if you ask for answers of all of them without even trying... I am extremely sorry, but please try, and solve them on your own... Thanks... :-)

    ReplyDelete

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

मेरे बारे में...

My Photo
अब क्या कहूं अपने बारे में... विवाहित हूं, एक बेटा और एक बेटी हैं... पत्नी का नाम हेमलता है, लेकिन हम हेमा कहते हैं... बेटे का नाम सार्थक है और बेटी का नाम है निष्ठा... पत्नी बरेली (उत्तर प्रदेश) के पास एक कस्बे आंवला में राज्य सरकार के एक डिग्री कॉलेज में हिन्दी विषय की प्रवक्ता (लेक्चरर) हैं, सो, वह बच्चों के साथ बरेली रहती हैं, और मैं अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में... संप्रति एनडीटीवीखबर.कॉम का संपादकीय प्रमुख हूं... अपने स्कूली साथियों की जानकारी के लिए बता रहा हूं कि मैंने पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 1991 में एक सांध्य दैनिक से की थी... उसके बाद दिल्ली प्रेस, कुबेर टाइम्स तथा दैनिक जागरण जैसे प्रिंट संस्करणों में सहयोग देकर फरवरी, 2000 में डॉटकॉम पत्रकारिता में प्रवेश किया... सिर्फ एक साथी के साथ जागरण.कॉम लॉन्च करने के बाद से अब तक अपने नेतृत्व में टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के लिए नवभारतटाइम्स.कॉम, हिन्दुस्तान टाइम्स समूह के लिए हिन्दुस्तानदैनिक.कॉम (अब लाइवहिन्दुस्तान.कॉम) तथा एनडीटीवीखबर.कॉम लॉन्च कर चुका हूं...

साथी फेसबुक से...

मेरे साथ चलने वाले...

Learn Forex (Currency) Trading

Now anyone can do Forex Trading

No Qualification required...
No English Knowledge required...
No Mathematic knowledge required...
No Advance computer knowledge required...
No Share Trading Knowledge required...
Start trading immediately...
From basics to advance level...
Fundamentals and Technicals...
Get Technical Analysis Book worth Rs.3K absolutely free...
Very Useful for Beginners...
Very user friendly training...

For Registration Contact:
Mobile: 09810319828
Email: fxvaibhav@gmail.com

To download the registration form, Click here

To download the brochure, Click here

Frequency: Daily Workshops
Time: 10:00am - 6:00pm
Location: New Delhi, India

Note: Special requests for arranging event in your city will also be entertained.