Showing posts with label हिन्दी पहेली. Show all posts
Showing posts with label हिन्दी पहेली. Show all posts

Tuesday, May 13, 2014

सार्थक, समग्र और सच की सांसत... (Saarthak, Samagra and the problem of truth...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा... 


सार्थक सिर्फ सुबह के वक्त सच बोलता है, और दोपहर को झूठ बोलता है...

समग्र सिर्फ दोपहर के वक्त सच बोलता है...

'ए' ने कहा, 'बी' सार्थक है...

अब आप लोग बताइए, यह सुबह का वक्त है या दोपहर का, और 'ए' कौन है - सार्थक या समग्र...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Saarthak speaks truth only in the morning and lies in the afternoon...

Samagra speaks truth only in the afternoon...

'A' said, 'B' is Saarthak...

Now, you guys tell me, is it morning or afternoon, and who is 'A' - Saarthak or Samagra...?

Tuesday, April 29, 2014

निष्ठा की नई यूनिफॉर्म... (Nishtha's new uniform...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मेरी बेटी निष्ठा इस साल प्राथमिक कक्षा में पहुंच गई, और स्कूल का गणवेश (Uniform) बदल गया, सो, हमने उसे नई कमीज़ें, स्कर्ट और जुराबें दिलवाईं...

जो कुछ भी उसने हमसे खरीदवाया, वे कुल मिलाकर 26 कपड़े थे, जिनमें स्कर्ट की तुलना में ढाई गुना कमीज़ें थीं, और जुराबों के जोड़ों की संख्या कमीज़ों की तुलना में चार कम थी...

अब क्या आप लोग मुझे बता सकेंगे, निष्ठा के पास कुल कितनी जुराबें हैं...? 



Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

My daughter Nishtha has been promoted to primary classes this year, and the uniform in the school changed, so, we bought her new shirts, skirts and socks...

She made us buy 26 pieces in toto, in which she got 2.5 times as many shirts as skirts, and the number of pairs of socks is four less than the number of shirts...

Now, can you guys tell me, how many pieces of socks does Nishtha have...?

Wednesday, April 9, 2014

15 रुपये में कितनी एक्लेयर्स...? (How many Eclairs for rupees 15...?)

विशेष नोट : यह पहेली VivekRastogi.com के पाठक सोहित सिंह (sohitsingh01@gmail.com) जी ने भेजी है... अगर आप इसका जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा... 



बच्चों के बीच बहुत लोकप्रिय एक्लेयर (चॉकलेट-भरी टॉफी) ब्रांड, जो एक रुपये में एक के हिसाब से बेची जाती है, ने एक नई 'मुफ्त उपहार' योजना शुरू की, जिसके तहत तीन खाली रैपर देने पर एक एक्लेयर मुफ्त हासिल की जा सकती है...

अब आप लोग मुझे बताइए, यदि किसी बच्चे के पास 15 रुपये हैं, तो वह कितनी एक्लेयर खा सकेगा...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: This riddle was sent to me by Sohit Singh (sohitsingh01@gmail.com), a reader of VivekRastogi.com... If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

A 'free gift' scheme is introduced on a popular brand of Eclairs (Chocolate-filled candy), which costs rupee one each, that if you return three wrappers of it, you can get another Eclairs free...

Now, you guys tell me, if a kid has rupees 15, how many Eclairs will he be able to eat...?

Sunday, March 9, 2014

सार्थक और निष्ठा ने बेचीं चॉकलेट... (Saarthak & Nishtha sold chocolates...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...


जिस स्कूल में मेरे बच्चे सार्थक और निष्ठा पढ़ते हैं, वहां वार्षिक मेला आयोजित किया गया, जिसके दौरान मेरे बच्चों में चॉकलेट का स्टॉल लगाया...

स्टॉल चलाने के लिए सार्थक और निष्ठा ने दो तरह की चॉकलेट के कुल 40 पैकेट खरीदे, जिनमें से 'ई' टाइप (महंगी) चॉकलेट की लागत थी, 150 रुपये प्रति पैकेट, तथा 'सी' टाइप (सस्ती) चॉकलेट की लागत थी, 90 रुपये प्रति पैकेट...

उन्होंने सारी चॉकलेट मिला दीं, और नए सिरे से 40 पैकेट बनाकर 180 रुपये प्रति पैकेट की दर से बेच दिए...

जब सारी चॉकलेट बिक गईं, उन्हें कुल 33.33 प्रतिशत का लाभ (मुनाफा) हुआ...

क्या आप लोग बता सकेंगे, उन्होंने शुरू में किस टाइप की चॉकलेट के कितने पैकेट खरीदे थे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

The school, in which my kids Saarthak and Nishtha study, organised the annual fete, and my kids ran a stall there to sell chocolates...

To run the stall, they bought a total of 40 packets of two types of chocolates - 'E' (expensive) type chocolates costed them Rupees 150 per packet, and the 'C' (cheap) type chocolates Rupees 90 par packet...

They mixed all the chocolates, and made 40 packets again, and sold them at Rupees 180 per packet...

And when all the chocolate packets got sold, they made a profit of 33.33 per cent...

Can you guys tell me, how many packets of each type they had bought initially...?

Tuesday, March 4, 2014

एक और 'काफी बड़ा' परिवार... (Another 'big' family...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

एक परिवार में एक दादाजी, एक दादीजी, चार पिता, चार मांएं, दो चाचा, दो चाचियां, दो ताऊ, दो ताइयां, दो देवर, दो भाभियां, दो देवरानियां, दो जेठ, दो जेठानियां, छह पुत्र, दो पुत्रियां, तीन पौत्र, दो पौत्रियां, तीन भतीजे, दो भतीजियां, पांच सगे भाई, दो सगी बहनें, तीन चचेरे भाई, दो चचेरी बहनें, तीन पुत्रवधुएं, एक ससुर, और एक सास हैं...

अब आप लोग बताएं कि इस बड़े-से परिवार में यह सब रिश्ते पूरे करने के लिए कम से कम कितने सदस्यों का होना आवश्यक है...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

In a big family, there are one grandfather, one grandmother, four fathers, four mothers, two Chachas, two Chachis, two Taujis, two Taijis, two devars, two bhabhis, two devraniyaan, two jeths, two jethaaniyaan, six sons, two daughters, three grandsons, two granddaughters, three nephews, two nieces, five real brothers, two real sisters, three cousin brothers, two cousin sisters, three daughters-in-law, one father-in-law, and one mother-in-law...

Give me a minimal possible answer about how many members are there in this big family...?

Wednesday, January 22, 2014

एक बार फिर पार करनी होगी नदी... (River has to be crossed yet again...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

आप सभी लोगों ने कभी न कभी कुछ शर्तों के साथ लोगों को नदी या खाई पार करवाने वाली पहेलियां हल की होंगी, या कम से कम उन्हें हल करने की कोशिश तो की ही होगी, लेकिन यकीन मानिए, यह बिल्कुल अलग किस्म की पहेली है...

दो अध्यापकों (एक पुरुष तथा एक महिला) तथा चार विद्यार्थियों (दो छात्र और दो छात्राएं) का एक ग्रुप एक पालतू चिम्पान्ज़ी और उसके प्रशिक्षक के साथ जंगल सफारी पर गए... सफारी के दौरान उन्हें एक नदी पार करने की ज़रूरत पड़ी, जिसके लिए, हर पहेली की तरह यहां भी एक नाव मौजूद थी, जिसमें एक बार में सिर्फ दो व्यक्ति सफर कर सकते हैं (वैसे, इस पहेली में चिम्पान्ज़ी भी व्यक्ति के रूप में गिना जाएगा)... और हां, चारों विद्यार्थी और चिम्पान्ज़ी को नाव चलानी नहीं आती है...

अब पढ़िए शर्तें...

  • चिम्पान्ज़ी को काबू में रखने के लिए प्रशिक्षक को उसके साथ ही रहना होगा, जब भी वह अन्य लोगों के पास हो...
  • पुरुष अध्यापक को महिला अध्यापक की गैरमौजूदगी में छात्राओं या किसी एक छात्रा के पास नहीं छोड़ा जा सकता, या उसके साथ नाव में नहीं भेजा जा सकता...
  • महिला अध्यापक को पुरुष अध्यापक की गैरमौजूदगी में छात्रों या किसी एक छात्र के पास नहीं छोड़ा जा सकता, या उसके साथ नाव में नहीं भेजा जा सकता...
अब, क्या आप लोग नदी पार करने में इस ग्रुप की मदद कर सकेंगे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

All of you must have solved or at least tried to solve river-crossing or gorge-crossing riddles, with some conditions, but believe me, this one is really typical...

There was a group of two teachers (one male and one female) and four students (two boys and two girls), who went to a jungle safari, alongwith a pet Chimpanzee and his trainer... During the trip, all of them needed to cross a river, for which, like usual, there was a boat, that can hold only two persons at a time (by the way, Chimpanzee also counts as a person in this riddle)... And yes, all the four students and the Chimpanzee don't know how to operate the boat...

Now, the conditions...

  • To control the Chimpanzee, the trainer has to remain with him, when he is around other people...
  • The male teacher can't be left alone or sent with a girl student or girl students without the female teacher...
  • The female teacher can't be left alone or sent with a boy student or boy students without the male teacher...
Now, can you guys help the group cross the river...?

Thursday, January 10, 2013

समग्र के जन्मदिन पर नाचे बच्चे... (Kids danced at Samagra's birthday party...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मेरे और मेरे भाई के बच्चों - सार्थक, जिज्ञासा, अम्बर और निष्ठा - ने सबसे अपने सबसे छोटे भाई समग्र के जन्मदिन की दावत में अलग-अलग आइटम गीतों पर नाचकर सभी मेहमानों का मनोरंजन किया... चूंकि सभी बच्चे जोश में थे, और थककर चूर हो जाने तक नाचते ही रहे, सो, एक ने 12 मिनट तक, दूसरे ने 14 मिनट, तीसरे ने 16 मिनट, और चौथे ने 18 मिनट तक नाच किया...

  • 'शीला की जवानी' गीत पर किया गया नाच 16 मिनट तक चला...
  • सार्थक ने उस बच्चे से ज़्यादा देर तक नाच दिखाया, जो 'फेविकोल से' गीत पर नाचा...
  • अम्बर उस बच्चे की तुलना में ज़्यादा देर तक नाचा, जिसने 'चिकनी चमेली' गीत पर नाच किया...
  • निष्ठा पूरे 14 मिनट तक नाची थी...
  • जिज्ञासा ने 'फेविकोल से' गीत पर नाच नहीं किया था...
  • 'मुन्नी बदनाम हुई' गीत पर अम्बर ने नाच दिखाया था...
अब क्या आप लोग बता सकेंगे, किस बच्चे ने किस आइटम गीत पर कितनी देर तक नाच किया...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

My and my brother's kids - Saarthak, Jigyaasa, Ambar & Nishtha - entertained the guests by dancing to the tunes of different item songs on the occasion of their youngest brother Samagra... They all were quite enthusiastic about the birthday, and kept dancing till they were exhausted, so, one of them danced for 12 minutes, another danced for 14, another for 16, and the fourth one danced for 18 minutes...
  • The performance on the item song 'Sheela ki jawaani...' lasted for 16 minutes...
  • Saarthak danced longer than the kid, who performed on 'Fevicol se...'
  • Ambar danced longer than the kid, who performed on the item song 'Chikni Chameli...'
  • Nishtha kept dancing for 14 minutes...
  • Jigyaasa did not dance on 'Fevicol se...'
  • The item song 'Munni badnaam huyee...' was performed by Ambar...
Now, can you guys tell me, which kid performed on which item song, and for how long...?

Thursday, August 25, 2011

वज़न बताओ बुलडोज़र का... (Tell the weight of the bulldozer...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

  • एक बुलडोज़र के पहियों का वज़न आठ क्विन्टल है...
  • उसके इंजन का वज़न जानने के लिए उसके पहियों के वज़न में बॉडी का आधा वज़न जोड़ना होगा...
  • और उसकी बॉडी का वज़न हासिल करने के लिए पहियों और इंजन के वज़न को जोड़ना होगा...
अब आप लोग बताएं, पूरे बुलडोज़र का वज़न कितना है...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...
  • The wheels of a bulldozer weigh eight quintals...
  • To know the weight of it's engine, one has to add the weight of it's wheels to half of the weight of it's body...
  • And to get the weight of it's body, one has to add the weight of the engine and the wheels...
Now you guys tell me, how much does the whole bulldozer weigh...?

Thursday, May 26, 2011

सार्थक के साथ चलाई साइकिल... (I cycled with Saarthak...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...


गर्मियों की छुट्टियों के दौरान मेरे बच्चे मेरे पास दिल्ली आए हुए हैं, सो, एक दिन मैं और मेरा बेटा सार्थक अपनी-अपनी साइकिलें लेकर सैर करने चल दिए...

मैं आमतौर पर हमारे घर के पड़ोस में मौजूद एक लम्बे-चौड़े पार्क का चक्कर लगाया करता था, सो, उस दिन सार्थक के साथ भी यही किया...

लेकिन सार्थक इतनी लम्बी दूरी तक एक बार में साइकिल नहीं चला सकता था, सो, हमने रुक-रुककर साइकिल चलाई...
  • पहली बार हम तब रुके, जब हमने कुल दूरी की आधी दूरी तय कर ली...
  • दूसरी बार हम तब रुके, जब हमने बची हुई दूरी की आधी दूरी से 35 मीटर अधिक तय कर लिए...
  • तीसरी बार हम तब रुके, जब हमने बची हुई दूरी का तीन-चौथाई हिस्सा तय कर लिया...
  • चौथी बार हम तब रुके, जब हमने बची हुई दूरी की आधी दूरी से 75 मीटर अधिक तय कर लिए...
  • पांचवीं बार में हमने बचे हुए 150 मीटर की दूरी तय की...
अब क्या आप लोग मुझे बता सकते हैं, हमने कुल कितनी दूर साइकिल चलाई...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

During the summer vacations, my kids are with me in Delhi, so, one fine day, I and my son Saarthak went to exercise cycling...

I usually go to cycle to a very large nearby park, so, I took Saarthak also to there only...

But Saarthak expressed inability to cycle that long in a single stretch, so, we decided to take breaks...
  • We halted for the first time, when we had covered half of the total distance...
  • We took a break for the second time, when we had covered 35 meters more than half of the remaining distance...
  • The third break came, when we had covered three-quarters of the remaining distance...
  • We halted for the fourth time, when we had covered 75 meters more than half of the remaining distance...
  • And then, we took the final break, when we had covered the remaining 150 meters...
Now, can you guys tell me, how far did we cycle in total...?

Friday, March 5, 2010

सार्थक और निष्ठा ने बांटे आम... (Saarthak & Nishtha shared mangoes...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

सार्थक और निष्ठा ने एक थैली में भरे आम आपस में बांटे...

कुछ देर बाद निष्ठा ने कहा, "भैया, यह अच्छा नहीं किया आपने... आपके पास मेरी तुलना में तिगुने आम हैं..."

सार्थक ने मुस्कुराकर जवाब दिया, "ठीक है, बहना... मैं तुझे तेरी उम्र के हर साल के लिए एक आम दूंगा..."

निष्ठा ने आम लेकर तुरंत कहा, "नहीं, नहीं... अब भी नहीं चलेगा... आपके पास अब भी मेरी तुलना में दोगुने आम हैं..."

सार्थक ने फिर मुस्कुराकर जवाब दिया, "मेरी प्यारी बहना... यही ठीक है, क्योंकि मैं तेरी तुलना में दोगुना बड़ा हूं..."

इसके बाद सार्थक पानी पीने के लिए रसोई की तरफ गया, तो पीछे से निष्ठा ने सार्थक की ढेरी में से सार्थक की उम्र जितने आम उठाकर अपनी ढेरी में रख लिए...

अब आप लोग बताइए, अंत में किसके पास ज़्यादा आम हैं - सार्थक या निष्ठा...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Saarthak and Nishtha divided a bag of Mangoes between them...

Nishtha said, "It's not fair, Bhaiya... You have three times as many Mangoes as I have..."

Saarthak smiled, and said, "OK, kid sis, I will give you one Mango for each year of your age..."

After taking mangoes, Nishtha immediately replied, "Still not fair, Bhai... You still have twice as many Mangoes as I have..."

"My dear lil sis, that's fair enough as I am twice older than you...", replied Saarthak smiling...

Then Saarthak went to the Kitchen to drink some water, and as soon as he left, Nishtha took Mangoes from Saarthak's pile equal to Saarthak's age...

Now, you guys tell me, who have more Mangoes now - Saarthak or Nishtha...?

वैलेन्टाइन्स डे, और सार्थक की सहेलियां... (Valentine's Day, and Saarthak's girlfriends...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

वैलेन्टाइन्स डे पर सार्थक से मिलने के लिए उसकी चार सहेलियां घर आईं... (अब यहां पेंच यह है कि नीचे लिखे समय सुबह या शाम (AM or PM), कभी के भी हो सकते हैं...)
  • अनामिका 8:00 बजे आई...
  • भूमिका 9:00 बजे आई...
  • चित्रा 10:00 बजे आई...
  • दिव्या 11:00 बजे आई...
  • सार्थक से भूमिका और दिव्या की मुलाकातों के बीच चित्रा ने सार्थक से मुलाकात नहीं की...
  • अनामिका और भूमिका की सार्थक से मुलाकातों के बीच कम से कम एक लड़की ने सार्थक से मुलाकात की...
  • अनामिका ने, चित्रा और दिव्या, दोनों से पहले सार्थक से मुलाकात नहीं की...
क्या आप लोग बता सकते हैं, कौन-सी सहेली कितने बजे सार्थक से मिलने पहुंची...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Anamika, Bhoomika, Chitra and Divya visited Saarthak on the Valentine's Day... (But the catchline is: Each time mentioned below may be either AM or PM...)
  • Anamika came at 8:00...
  • Bhoomika came at 9:00...
  • Chitra came at 10:00...
  • Divya at 11:00...
  • Chitra did not visit Saarthak between Bhoomika and Divya...
  • At least one female visited Saarthak between Anamika and Bhoomika...
  • Anamika did not visit Saarthak before both Chitra and Divya...
Can you tell at what time did they individually visit Saarthak...?

Thursday, December 31, 2009

ताश का खेल, और तीन जोड़े...

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...


तीन दोस्तों सक्षम, कैलाश और ललित की पत्नियों के नाम कामाक्षी, भारती और मीना हैं, लेकिन हो सकता है, मैंने क्रम गड़बड़ कर दिया हो...
सभी लोग पिकनिक पर गए, जहां चार लोग ताश खेलने बैठ गए...

एक तरफ पार्टनर हो गए, सक्षम की पत्नी और भारती का पति और दूसरी ओर कामाक्षी और मीना का पति...

अब स्थिति यह थी कि कोई भी महिला अपने पति की पार्टनर नहीं थी...

और हां, कैलाश ताश नहीं खेलता है...

अब आप लोग बताइए, कैलाश की पत्नी कौन है...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Three friends - Saksham, Kailash and Lalit - are married to Kamakshi, Bharti and Meena, but not necessarily in the same order...

Saksham's wife and Bharti's Husband play as partners with Kamakshi and Meena's husband at bridge, when they go to a picnic...

No wife partners her husband and Kailash does not play bridge...

Now, you guys tell me, who is married to Kailash...?