Thursday, November 24, 2011

नौ चोरों ने चुराईं 81 भैंसें... (Nine thieves stole 81 buffaloes...)

नोट : यह पहेली http://www.VivekRastogi.com के एक पाठक श्री योगेन्द्र के. राठौर ने भेजी है, जिनका ईमेल आईडी ykr_73@rediffmail.com है, तथा वह काशीपुर (उत्तराखंड) में रहते हैं... 

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

नौ चोरों ने मिलकर 81 भैंस चोरी कीं, जिनमें से प्रत्येक के माथे पर 1 से लेकर 81 तक संख्याएं लिखी थीं... जब उन्होंने भैंसों का बंटवारा शुरू किया, एक बेहद अनूठी समस्या से उनका सामना हुआ... भैंस के माथे पर लिखी संख्या का अर्थ था, वह भैंस प्रतिदिन उतने ही लिटर दूध देती है... अर्थात, जिस भैंस के माथे पर 31 लिखा है, वह प्रतिदिन 31 लिटर दूध देती है, संख्या 10 वाली भैंस 10 लिटर, तथा संख्या 81 वाली भैंस 81 लिटर...

सो, कोई भी नौ-नौ भैंस सभी में बांटने से बराबरी नहीं हो सकती थी...

क्या अब आप लोग चोरों की सहायता कर सकेंगे, ताकि न सिर्फ उन्हें नौ-नौ भैंसें मिल जाएं, बल्कि दूध भी बराबर-बराबर मिले...?

Now, the same riddle in English...

Note: This riddle is sent to me by Shri Yogendra K. Rathaur, a reader of http://www.VivekRastogi.com, his email ID is ykr_73@rediffmail.com, and he lives in Kashipur (Uttarakhand)...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

A group of nine thieves stole 81 buffaloes, all of which were marked with a number between 1 to 81 on their foreheads... When they started distributing the buffaloes equally among them, they faced a peculiar problem... The number on the forehead of a buffalo meant that the buffalo gives as many litres of milk per day... That is, the buffalo with number 31 gives 31 litres of milk every day, number 10 gives 10 litres, and number 81 gives 81 litres...

So, distribution of any nine buffaloes will not be an equal distribution...

Can you guys help the thieves, so that not only they get nine buffaloes each, but equal milk too...?

13 टिप्पणियां:

  1. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete
  2. बधाई, अतुल भाई, आपका जवाब बिल्कुल सही है... :-)

    ReplyDelete
  3. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete
  4. सहायता नहीं करूंगा, मदद कर दूंगा... कुछ समझ नहीं आया, भाई... ;-)

    बहरहाल, जवाब बिल्कुल सही है, सो, बधाई... :-)

    ReplyDelete
  5. अरे विवेक भाई आपने कहा था - "क्या अब आप लोग चोरों की सहायता कर सकेंगे"
    तो मैंने इसी के मद्देनजर कहा था कि चोरों की मदद नहीं करूँगा बस पहेली सुलझाने की आदत से मजबूर होने के कारण मैं हिसाब बता सकता हूँ :)

    ReplyDelete
  6. अरे प्रकाश भाई, मैंने तो इस उम्मीद में सहायता की अपील जारी की थी कि इतना-इतना दूध रोज़ाना घर पर उपलब्ध हो जाने के बाद संभवतः वे सब चोरी-चकारी छोड़कर भलेमानस बन जाएं... ;-)

    ReplyDelete
  7. vivek bhai answer singh91vikash@gmail.com par bhej dijiyega

    ReplyDelete
  8. Vikash ji, I have always requested my users to try solving the riddles at least once, before they ask for the answer to be mailed to them... Hope you get my point... Best of luck... :-)

    ReplyDelete
  9. ANSWER MERI ID nazo.00786@gmail.com
    ya nazo.00786@yahoo.in par bhej dena

    ReplyDelete
  10. Najo ji, I am sorry, but since you have not tried solving a single riddle, and yet asked the answers for at least 10-12 of them, I do not appreciate that... I always want people to try, and then ask for the answers, for whichever riddle they failed, but it is not at all appreciated, if you ask for answers of all of them without even trying... I am extremely sorry, but please try, and solve them on your own... Thanks... :-)

    ReplyDelete
  11. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete
  12. Premprakash bhai, aapka jawaab bilkul sahi hai, badhaai... :-)

    ReplyDelete

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

मेरे बारे में...

My Photo
अब क्या कहूं अपने बारे में... विवाहित हूं, एक बेटा और एक बेटी हैं... पत्नी का नाम हेमलता है, लेकिन हम हेमा कहते हैं... बेटे का नाम सार्थक है और बेटी का नाम है निष्ठा... पत्नी बरेली (उत्तर प्रदेश) के पास एक कस्बे आंवला में राज्य सरकार के एक डिग्री कॉलेज में हिन्दी विषय की प्रवक्ता (लेक्चरर) हैं, सो, वह बच्चों के साथ बरेली रहती हैं, और मैं अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में... संप्रति एनडीटीवीखबर.कॉम का संपादकीय प्रमुख हूं... अपने स्कूली साथियों की जानकारी के लिए बता रहा हूं कि मैंने पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 1991 में एक सांध्य दैनिक से की थी... उसके बाद दिल्ली प्रेस, कुबेर टाइम्स तथा दैनिक जागरण जैसे प्रिंट संस्करणों में सहयोग देकर फरवरी, 2000 में डॉटकॉम पत्रकारिता में प्रवेश किया... सिर्फ एक साथी के साथ जागरण.कॉम लॉन्च करने के बाद से अब तक अपने नेतृत्व में टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के लिए नवभारतटाइम्स.कॉम, हिन्दुस्तान टाइम्स समूह के लिए हिन्दुस्तानदैनिक.कॉम (अब लाइवहिन्दुस्तान.कॉम) तथा एनडीटीवीखबर.कॉम लॉन्च कर चुका हूं...

साथी फेसबुक से...

मेरे साथ चलने वाले...

Learn Forex (Currency) Trading

Now anyone can do Forex Trading

No Qualification required...
No English Knowledge required...
No Mathematic knowledge required...
No Advance computer knowledge required...
No Share Trading Knowledge required...
Start trading immediately...
From basics to advance level...
Fundamentals and Technicals...
Get Technical Analysis Book worth Rs.3K absolutely free...
Very Useful for Beginners...
Very user friendly training...

For Registration Contact:
Mobile: 09810319828
Email: fxvaibhav@gmail.com

To download the registration form, Click here

To download the brochure, Click here

Frequency: Daily Workshops
Time: 10:00am - 6:00pm
Location: New Delhi, India

Note: Special requests for arranging event in your city will also be entertained.