Thursday, January 13, 2011

फिल्म टिकटों पर लिखी संख्याएं... (Numbers on the film tickets...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मैं घर में बैठा आराम कर रहा था, जब मेरा बेटा सार्थक और बेटी निष्ठा मेरे पास आए, और खुशी से चहकते हुए बताया कि उन्हें उस फिल्म की टिकट खरीदने में कामयाबी मिल गई है, जो वे देखना चाहते थे, और यह भी कि वे दोनों साथ-साथ बैठ पाएंगे...

फिर सार्थक के चेहरे पर हमेशा की तरह शरारती मुस्कान तैर गई, और वह बोला, "पापा, हमारी टिकटों पर चार-चार अंक वाली दो अलग-अलग संख्याएं लिखी हैं, जिनके सभी आठ अंकों का जोड़ 25 है..."

मेरी समझ में तुरंत आ गया कि वह क्या चाहता है, सो, मैंने उससे सवाल किया कि क्या आठ में से कोई भी अंक शेष अंकों की तुलना में ज़्यादा बार इस्तेमाल हुआ है, और सार्थक ने ईमानदारी से इस सवाल का जवाब दे दिया...

फिर मैंने मन ही मन कुछ हिसाब लगाया और सार्थक से दोबारा सवाल किया कि क्या दोनों में से किसी एक टिकट पर लिखे अंकों का योग 13 है, और उसने इस सवाल का जवाब भी ईमानदारी से दिया...

और इसके तुरंत बाद सार्थक को आश्चर्यचकित करते हुए मैंने दोनों टिकटों पर लिखी संख्याएं उसे बता दीं...

अब क्या आप लोग मुझे वे संख्याएं बता पाएंगे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

I was relaxing when my son Saarthak and daughter Nishtha came to me announcing that they have got the tickets to the new movie they planned to watch that night, and they were happy that they were going to sit together...

Then, like he always does, Saarthak smiled and said, "Papa, we have got two different four-digit numbers on the tickets we have bought, and the sum of all the eight digits is 25..."

I understood what he wants, and asked him if any of the digits appeared more out of the eight, which he answered truthfully...

Then I calculated in my mind, and asked him again if the sum of the digits of either ticket was equal to 13, which he answered also...

And much to Saarthak's surprise, I told him immediately what the two numbers were...

Now, can you guys also tell me the numbers...?

15 comments:

  1. बन्धु एक बार फिर सवाल को समझ पाने में असमर्थ हूँ
    सार्थक ने आपके प्रश्नों का क्या उत्तर दिया, हाँ या नहीं में, उसका आपने जिक्र ही नहीं किया, ऐसा लगता है कुछ लिखना छूट गया. ऐसे में टिकटों का नंबर कैसे बताया जाए.
    हालांकि एक हिंट है तो लेकिन क्या वो पर्याप्त है ?????

    ReplyDelete
  2. प्रकाश भाई, यदि मुझसे पूछेंगे, तो मेरे बिसाब से जो हिन्ट पहेली में है, वे पर्याप्त हैं... सिर्फ इतना सुझाव है, मेरी कुछ पहेलियों में शब्दों और वाक्यों का भी उतना ही महत्व होता है, जितना गणितीय सूत्रों या अंकों का... :-)

    ReplyDelete
  3. वैसे ये प्रश्न समझाने में काफी कठिनाई हो रही है पर मेरा उत्तर है -
    ३५३२
    ४४३१

    ReplyDelete
  4. अफसोस है, आशीष... जवाब सही नहीं है... एक बार फिर कोशिश करो, दोस्त... :-)

    ReplyDelete
  5. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete
  6. Bingo, Prakash... Congratulations... :-)

    ReplyDelete
  7. Has this riddle unique answer ?
    I have got the answers -
    3234 & 3235
    1254 & 1255
    etc...

    Confused ?
    Something somewhere wrong !!!!

    ReplyDelete
  8. Believe me, Deepesh, nothing is wrong with the riddle, though I agree, that it is a bit confusing one... But in my opinion, that's the beauty of a riddle... Please try once again... Best of luck... :-)

    ReplyDelete
  9. I am surrendering. Please help me out. My mail id yogdeep@hotmail.com.

    ReplyDelete
  10. not received the answer. Please mail me at yogdeep@hotmail.com or rajpuria@gmail.com

    ReplyDelete
  11. Sir un anko me 0 bhe to ho skta hai. Plz btaye

    ReplyDelete
  12. 3018 aur 4270,
    ya
    2345 aur 9110
    1 bat to pakki hai gurudev ki kisi sankhya ka 1 bar se adhik use hua hai. Bt kisi ticket ka total 13 hai iska fisk nhi ki aisa ho so maine 2 jawab nikale hai gurudev

    ReplyDelete
    Replies
    1. Tumhaare dono jawaab galat hain, Sohit... Dhyaan se paheli ko padho, ismein paryaapt hint diye hain, bhai... Ek baar phir koshish karo... :-)

      Delete
    2. Aur haan, ek baar se zyaada to koi na koi ank istemaal hoga ih... Tumne sawaal ko dhyaan se nahin padha... Saarthak se mera sawaal tha ki 'क्या आठ में से कोई भी अंक शेष अंकों की तुलना में ज़्यादा बार इस्तेमाल हुआ है'... Iska matlab yeh hue ki agar sankhyaaon mein kul milaakar do ank do-do baar istemaal hue hain, to woh nahin poochha maine... Koi bhi ek ank, sirf ek hi ank agar do baar istemaal hua, aur baaki sab sirf ek baar, to woh bataana hai... Maan lo, do ank do-do baar istemaal hue, aur koi aur ank teen baar istemaal hua, to woh bataana hai... Ummeed karta hoon, ab samajh gaye hoge... :-)

      Delete