Tuesday, June 28, 2011

दोस्तों ने लिया मेरा इम्तिहान... (Friends tested my skills...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

एक दिन शाम को मैं अपने पुराने मित्र प्रशांत के घर चला गया, जब वह और उसकी पत्नी मुद्रा अपने पुत्र तथागत को पढ़ा रहे थे...

जब कुछ देर बाद चाय पीते-पीते हम तीनों पुरानी यादें ताजा कर रहे थे, अचानक तथागत ने अपनी मां से सवाल किया, "मम्मी, आप कितने साल की हो...?"

मुद्रा ने तुरंत जवाब दिया, "अच्छा हुआ, तुमने यह सवाल किया... अब मैं इसी सवाल से तुम्हारी गणित की परीक्षा लूंगी... बेटे, तुम्हारी, तुम्हारे पापा की और मेरी उम्र को जोड़ने पर जवाब 70 आएगा..."

तथागत की प्रतिक्रिया थी, "अरे बाप रे... 70 तो बहुत ज़्यादा होते हैं... पापा, प्लीज़ आप बताइए, आप कितने साल के हैं...?"

अब प्रशांत ने मुस्कुराहट के साथ बेटे को जवाब दिया, "मैं तुम्हारी तुलना में छह गुना बड़ा हूं..."

तथागत और भी ज़्यादा पसोपेश में पड़ गया, और बोला, "क्या मैं कभी आपके मुकाबले आधी उम्र का हो पाऊंगा...?"

प्रशांत ने फिर मुस्कुराकर जवाब दिया, "हां तथागत, और उस वक्त मेरी, तुम्हारी और तुम्हारी मम्मी की उम्र को जोड़ने पर आज की तुलना में दोगुना जवाब आएगा..."

तथागत बेचारा इतने बड़े-बड़े हिसाब-किताब से घबरा गया, और तुरंत ही सोने चला गया, लेकिन उसके जाते ही प्रशांत और मुद्रा ने मुझे चुनौती दी, "क्या तुम इस पहेली को हल कर पाओगे, विवेक...?"

मेरे चेहरे पर तुरंत मुस्कान उभर आई, और मैं बोला, "तथागत के साथ तुम्हारा सवाल शुरू होते ही मुझे पक्का यकीन हो गया था, यही होने वाला है... मुझे मालूम था कि तुम लोग इतनी छोटी उम्र में तथागत से ऐसा सवाल नहीं कर सकते... शुरू से ही यह चुनौती मेरे लिए थी... बहरहाल, मुझे यह बताओ कि उम्र पूर्ण संख्याएं ही हैं, या उसमें महीनों का भी हिसाब-किताब है...?"

मुद्रा ने जवाब दिया, "बिल्कुल सही समझे, विवेक... और हां, पहेली के जवाब में साल और महीने, दोनों शामिल हैं..."

प्रशांत और मुद्रा को सही जवाब देने में मुझे लगभग 10-15 मिनट लगे...

और अब मैं आप लोगों को इससे कम समय में इस पहेली को हल करने की चुनौती देता हूं...

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

I once visited an old friend of mine, Prashant, and his wife Mudra, who were busy teaching their son Tathagat...

While were sipping the tea, and recalling the old days, suddenly Tathagat threw a question at his mother, "How old are you, Mummy...?"

Mudra replied, "OK... Good that you have asked it... Now, I will make it a mathematical exercise for you... Listen son, the ages of your dad, yours and mine add up to exactly 70 years..."

Tathagat then said, "Oh my God... 70 is a big figure... Anyways, Papa, you please tell me, how old are you...?"

Now Prashant said smiling, "I am just six times as old as you are, sonny..."

Tathagat got confused with these big-figured statements, and asked, "Papa, will I ever be half as old as you...?"

Prashant said, "Yes Tathagat, and at that time, the ages of your mom, yours and mine will add up to exactly double as they are today..."

Tathagat, naturally, got very confused, and went to sleep immediately, but Prashant and Mudra threw the challenge at me, "Will you be able to solve this, Vivek...?"

I smiled, and said, "I was sure about it to happen, the moment you started it with Tathagat... I always knew that you can never ask Tathagat such a question at his tender age... The challenge was actually for me from the beginning... Anyways, I will try solving it, but you guys tell me if the ages are whole numbers only, or are there months involved...?"

Mudra said, "You got it right, Vivek... By the way, the answer includes both years and months..."

It took me almost 10-15 minutes, before I could throw the right answer at them...

And now, I challenge you all, to solve it in lesser time...