Wednesday, June 22, 2011

10,000 रुपये, 100 खिलौने... (Rupees 10,000, and 100 toys...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

हमेशा की तरह गर्मी की छुट्टियों में मेरे बच्चों के दिल्ली पहुंचते ही मेरे भाई और ममेरे-मौसेरे भाई-बहनों के बच्चे मेरे घर रहने आ गए, ताकि सभी बच्चे एक साथ मस्ती कर सकें...

सो, एक दिन मैंने भी उनके खिलौने लाने का कार्यक्रम बनाया और पत्नी के साथ निकल पड़ा बाज़ार, जहां हमने तीन चीज़ें पसंद कीं...
  • वहां रिमोट-कंट्रोल से उड़ने वाले हवाईजहाज़ थे, जिनकी कीमत 1000 रुपये प्रत्येक थी...
  • वहां बैटरी से चलने वाली कारें भी थीं, जिनकी कीमत 100 रुपये प्रत्येक थी...
  • और वहां चित्रों में रंग भरने वाली पुस्तकें भी थीं, जो आठ पुस्तकों के पैकेट में उपलब्ध थीं, और जिनकी कीमत 100 रुपये प्रत्येक पैकेट थी...
मेरे पास उस वक्त 10,000 रुपये थे, और हेमा ने अचानक मुझे चुनौती दी, "मैं जानती हूं, आप सारी रकम खर्च करने वाले हैं, लेकिन क्या आप इन्हें इस तरीके से खर्च कर सकते हैं, ताकि पसंद किए हुए तीनों खिलौनों में से प्रत्येक खरीदा जाए, और कुल खिलौने 100 हों... याद रखिएगा, जहां तक दाम की बात है, पुस्तकों का भुगतान पैकेट के रूप में किया जाएगा, परंतु खिलौनों की गिनती करते वक्त वे अपनी संख्या से गिनी जाएंगी..."

भरोसा कीजिए, मुझे हेमा की तरफ विजयी मुस्कान उछालने में कुल दो मिनट लगे...

लेकिन क्या अब आप लोग मुझे हेमा की चुनौती का जवाब दे सकेंगे...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

During the summer vacations in schools, like always, all the kids of my brother and cousins are staying at my place to have fun with my kids...

So, I once thought of getting something to play with for all of them, and went to the market with my wife, where we found three interesting things to buy...
  • There were Remote-controlled airplanes, which were being sold at the rate of Rupees 1,000 each...
  • There were Battery-operated racing cars also, which were being sold at the rate of Rupees 100 each...
  • And then, there were Colouring Books, which were being sold in packets of eight books each, at the rate of Rupees 100 each packet...
I had Rupees 10,000 in my pocket, and Hema suddenly smiled challenged me, "I know you're going to spend all the money you have on these toys, but can you spend them in a way, that you get at least one piece each of these three things, and there should be 100 toys in toto.. Remember, as far as the cost is concerned, books are bought as packets, but when it comes to the number of toys, they would be counted as books..."

And guys, believe me, it took me only a couple of minutes to throw a winning smile at Hema...

Now, can you guys tell me the solution to the challenge Hema thrown at me...?