Monday, November 1, 2010

दिल्ली-बरेली का सफर, और पेट्रोल टैंक में छेद... (Delhi-Bareilly trip, and the hole in fuel tank...)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा... 

आप सभी जानते हैं, मैं हर पखवाड़े दिल्ली से बरेली जाया करता हूं...

पिछले सप्ताहांत भी मैं बरेली गया था, और मेरी गति थी 90 किलोमीटर प्रति घंटा...

मैंने दिल्ली से रवाना होने से ठीक पहले अपनी कार का पैट्रोल टैंक पूरा भरवाया था, सो, उसमें पूरे 30 लिटर पेट्रोल था...

दुर्भाग्य से, दिल्ली में पेट्रोल पंप पर ही मेरे टैंक में कहीं कोई छेद हो गया, और जैसे ही मैं ठीक 300 किलोमीटर दूर बरेली स्थित अपने घर पहुंचा, टैंक पूरी तरह खाली हो चुका था...

मेरी कार एक लिटर पेट्रोल में औसतन 15 किलोमीटर चलती है, सो, क्या अब आप लोग बता सकेंगे, मेरी कार के पेट्रोल टैंक से किस गति से पेट्रोल लीक कर रहा था...? 

Now, the same riddle in English... 

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you... 

As you all know, I travel to Bareilly, from Delhi, every fortnight...

I did that last weekend too, at a speed of 90 kilometers per hour...

I had filled my petrol tank just before I left New Delhi, so it was full with 30 liters...

Unfortunately, my petrol tank sprang a leak immediately, at the petrol station itself, and as soon as I reached my home in Bareilly, which is exactly 300 kilometers, I ran out of petrol completely...

My car runs at an average consumption of 15 kilometers per litre, so now, can you guys tell me, how fast was I losing petrol through the leakage...?