Tuesday, September 27, 2011

कितना वक्त लगा चॉकलेट खाने में...? (How long did it take to eat chocolates...?)

विशेष नोट : अगर आप जवाब ढूंढ लेते हैं तो ठीक, वरना कमेंट लिख दीजिएगा, मैं जवाब आपको मेल के जरिये भेज दूंगा...

मेरी ही तरह मेरा बेटा सार्थक, बेटी निष्ठा, भतीजी जिज्ञासा, और भतीजा अम्बर चॉकलेट खाने के बहुत शौकीन हैं...

एक दिन वे चारों मेरे साथ अपनी पसंदीदा फिल्म 'टॉय स्टोरी' देखने बैठे, और हम लोगों ने अपने साथ चॉकलेटों से भरा बहुत बड़ा-सा डिब्बा भी रख लिया...

वैसे मेरी और चारों बच्चों की चॉकलेट खाने की गति अलग-अलग है, सो, वह मैं आपको बता देता हूं...

मैं 20 मिनट में 11 चॉकलेट खाता हूं, और सार्थक को उतनी ही चॉकलेट खाने में 30 मिनट लगते हैं, जिज्ञासा 45 मिनट में 21 चॉकलेट खाती है, निष्ठा प्रत्येक 12 मिनट में तीन चॉकलेट खाती है, और अम्बर प्रत्येक 10 मिनट में दो चॉकलेट खाता है...

अब यदि हमारे डिब्बे में कुल 275 चॉकलेट थीं, तो आप लोग बताइए, डिब्बे को खाली करने में हम पांचों को कितना वक्त लगा...?

Now, the same riddle in English...

Special Note: If you succeed in solving this one, well and good; but in case, you don't, just leave a comment, and I will mail the answer to you...

Like me, my son Saarthak, daughter Nishtha, niece Jigyaasa, and Nephew Ambar are very fond of eating chocolates...

One fine day, all four of them sat with me to watch their favourite animation movie 'Toy Story', and we kept a big box, full of chocolates...

And yes, all five of us can consume chocolates at a different pace, so, I am going to tell you about it...

I eat 11 chocolates in 20 minutes, while Saarthak takes 30 minutes to consume the same number of chocolates, Jigyaasa eats 21 chocolates in 45 minutes, Nishtha eats three chocolates in 12 minutes, and Ambar finishes two chocolates in 10 minutes...

Now, you guys tell me, if we had a total of 275 chocolates in our box, how long will it take for us to finish the box...?

4 टिप्पणियां:

  1. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete
  2. जवाब बिल्कुल सही है, प्रकाश भाई... बधाई... :-)

    ReplyDelete
  3. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete
  4. नाजो जी, बधाई... आपका जवाब बिल्कुल सही है... :-)

    ReplyDelete

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

मेरे बारे में...

My Photo
अब क्या कहूं अपने बारे में... विवाहित हूं, एक बेटा और एक बेटी हैं... पत्नी का नाम हेमलता है, लेकिन हम हेमा कहते हैं... बेटे का नाम सार्थक है और बेटी का नाम है निष्ठा... पत्नी बरेली (उत्तर प्रदेश) के पास एक कस्बे आंवला में राज्य सरकार के एक डिग्री कॉलेज में हिन्दी विषय की प्रवक्ता (लेक्चरर) हैं, सो, वह बच्चों के साथ बरेली रहती हैं, और मैं अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में... संप्रति एनडीटीवीखबर.कॉम का संपादकीय प्रमुख हूं... अपने स्कूली साथियों की जानकारी के लिए बता रहा हूं कि मैंने पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 1991 में एक सांध्य दैनिक से की थी... उसके बाद दिल्ली प्रेस, कुबेर टाइम्स तथा दैनिक जागरण जैसे प्रिंट संस्करणों में सहयोग देकर फरवरी, 2000 में डॉटकॉम पत्रकारिता में प्रवेश किया... सिर्फ एक साथी के साथ जागरण.कॉम लॉन्च करने के बाद से अब तक अपने नेतृत्व में टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के लिए नवभारतटाइम्स.कॉम, हिन्दुस्तान टाइम्स समूह के लिए हिन्दुस्तानदैनिक.कॉम (अब लाइवहिन्दुस्तान.कॉम) तथा एनडीटीवीखबर.कॉम लॉन्च कर चुका हूं...

साथी फेसबुक से...

मेरे साथ चलने वाले...

Learn Forex (Currency) Trading

Now anyone can do Forex Trading

No Qualification required...
No English Knowledge required...
No Mathematic knowledge required...
No Advance computer knowledge required...
No Share Trading Knowledge required...
Start trading immediately...
From basics to advance level...
Fundamentals and Technicals...
Get Technical Analysis Book worth Rs.3K absolutely free...
Very Useful for Beginners...
Very user friendly training...

For Registration Contact:
Mobile: 09810319828
Email: fxvaibhav@gmail.com

To download the registration form, Click here

To download the brochure, Click here

Frequency: Daily Workshops
Time: 10:00am - 6:00pm
Location: New Delhi, India

Note: Special requests for arranging event in your city will also be entertained.