Showing posts with label शुभकामनाएं. Show all posts
Showing posts with label शुभकामनाएं. Show all posts

Tuesday, October 25, 2011

दीपोत्सव की ढेरों शुभकामनाएं...

पटाखों के कानफोड़ धमाकों, फुलझड़ियों की सतरंगी झिलमिलाती छटाओं, और अंतरतम को मिठास से भर देने वाली मिठाइयों के बीच धन-धान्य के दीप, ज्ञान की मोमबत्तियां, सुख के उजाले और समृद्धि की किरणें इस दिवाली पर रोशन कर दें दुःखों की अमावस्या को, आपके जीवन में...


 दीपावली के इस पावन पर्व पर निष्ठा, सार्थक, हेमा तथा विवेक की ओर से हार्दिक मंगलकामनाएं...

Friday, December 31, 2010

नए साल में सब कुछ नया हो आपके लिए...

नए साल को लेकर मेरे मन में घुमड़ रहे विचार...

हो साल नया, पर काल वही है, वही हैं हम, और चाल वही है...
देश वही है, वही है मिट्टी, पत्ते-पौधे, छाल वही है...

वही हैं खुशियां, ग़म वैसे ही, शोक और उन्माद वही है...
कितना ही, कोई भी रोके, मौन वही, संवाद वही है...

कुछ ऐसा हो, साल नए में, मुझको बदले, बेहतर कर दे...
सबको सब कुछ देता जाऊं, पाऊं कुछ तब, ऐसा वर दे...

मेरे सभी मित्रों और उनके परिजनों के लिए नया साल सब कुछ नया लेकर आए - खुशियां, हर्ष, उल्लास...

हार्दिक शुभकामनाएं...

Thursday, November 4, 2010

दीपोत्सव की हार्दिक मंगलकामनाएं...


मेरे ब्लॉग्स के सभी चाहने वालों, तथा उनके परिजनों के लिए दीपावली का रोशनी से भरा यह पावन पर्व जीवन में ढेर सारी खुशियां और उजाले लेकर आए, यही कामना है...

निष्ठा, सार्थक, हेमलता तथा विवेक रस्तोगी...